Nine Kundiya Gayatri Mahayagna in Kutkhedi, village immersed in devotion.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला ब्लाक के ग्राम कुटखेड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालु विधि-विधान से हवन-पूजन कर कथा श्रवण कर रहे हैं। अमुना यादव ने बताया कि रोजाना 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
ग्रामवासियों द्वारा दोनों समय भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। भजन संध्या में गायक सन्मुख, तबला मास्टर प्रवेश और बच्चों की भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन से पूरे गांव में श्रद्धा और संस्कार की छटा बिखर रही है।
recent visitors 71









