Amla court complex turns green with ‘Prohan 2026’, becomes inspiration for other offices
- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज शुक्रवारअधिवक्ता गणों की ओर से आज दोपहर 2 बजे न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम ‘प्ररोहण 2026’ आयोजित किया गया । इस अवसर पर वार्ड 5 के पार्षद वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

इस मौके पर नीम, पीपल, आंवला, बेलपत्र, अशोक सहित औषधीय पौधे और बीज ‘न्याय वाटिका’ में लगाए गए। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष रवि शंकर पटवारी ने कहा कि पौधे सिर्फ लगाना नहीं, उन्हें पालना जरूरी है।

सह सचिव सीएल सोलंकी ने बताया कि 8 साल से लगातार वृक्षारोपण से न्यायालय परिसर सभी शासकीय भवनों में सबसे हरा-भरा है। पार्षद शर्मा ने कहा यह ‘हरित आमला, हरित प्रदेश’ की दिशा में मील का पत्थर है। वहीं वकील राजेंद्र उपाध्याय ने परिसर में माली पद की मांग भी रखी।










