आमला नगर पालिका को मिली स्काई लिफ्ट, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर
Amla Municipality gets sky lift, electricity system will improve हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर पालिका परिषद आमला को स्ट्रीट लाइट और बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए स्काई लिफ्ट वाहन की सौगात मिली है । आज गुरुवार नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे ,-उपाध्यक्ष किशोर माथानकर ने नपा अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया। गौरतलब हो की नपा को स्काई लिफ्ट मिलने से अब ऊंचाई पर लगी लाइट और तारों की मरम्मत सुरक्षित-जल्दी होगी। पहले सीढ़ी-जुगाड़ से काम होता था, अब दुर्घटना का खतरा कम होगा। पदाधिकारियों ने कहा, खराब लाइटें जल्दी ठीक होंगी और शहर रात में रोशन रहेगा।