World Environment Day: ‘One Tree in the Name of Mother’ campaign started in Amla, message of conservation given by planting trees.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। गुरुवार 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला गणेश यादव, सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोत IAS, एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया और सीईओ पंकज दरोठिया ने ब्लॉक कॉलोनी परिसर में 7 पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष यादव ने कहा कि पेड़ लगाना आसान है, उसे पालकर बड़ा करना कठिन है। उन्होंने 05 जून से 21 जून तक सभी 68 ग्राम पंचायतों में लगने वाले पौधों की सुरक्षा की अपील की गई। एसडीएम बडोनिया ने पौधों का पूजन कर कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के जीवंत अंश हैं। सीईओ दरोठिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने और कम प्लास्टिक उपयोग करने पर जोर दिया। रोपित पौधों का अंकुर ऐप पर जियोटैग भी किया गया।









