World Environment Day: Gayatri Parivar pledged to plant 11 thousand trees by doing voluntary work at Bhopali Mahadev.
हरिप्रसाद गोहे
आमला । 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने भोपाली महादेव परिसर में श्रमदान कर सफाई की और पीपल, बरगद, लक्ष्मी तरु के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का आगाज किया।

जिला संरक्षक डॉ. कैलाश वर्मा ने जल-जंगल-जमीन संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति और वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया। जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार ने जिले भर में 11 हजार पौधे लगाने और उन्हें पालने का संकल्प लिया है।
हर तहसील में 1100-1100 पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में मुलताई, आमला, भैंसदेही, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी सहित सभी तहसीलों से 150 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए और देवना नदी की सफाई भी की।
recent visitors 67









