Municipal President Nitin Gadre reached the Bhagwat Katha and listened to the Katha with his family.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ग्राम जम्बाड़ा में नरेंद्र मालवी के निवास पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन नगर पालिका परिषद आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे माता जी व परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।



कथा वाचक पंडित मिलन पुरी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। नपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर रवि घाणेकर, उमेश देशमुख सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

recent visitors 88









