Neeraj Soni and Shabir Shah get new responsibilities in the Congress; the organization will be strengthened.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र में गांव के हर बूथ से लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में संगठन मुस्तैद है। इसी कड़ी में जमीनी स्तर से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपने का सिलसिला जारी है।
गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए आमला के दो वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सर्वोदय संकल्प शिविर के प्रखर वक्ता नीरज सोनी को आमला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शाबीर शाह को आमला नगर कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नेताओं का अनुभव बनेगा ताकत ।

नीरज सोनी लंबे समय से सर्वोदय संकल्प शिविर के तहत देश के कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। प्रखर वक्ता और चिंतक के रूप में उनकी पहचान है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी आधार पर पार्टी ने उन्हें ब्लॉक कांग्रेस की कमान सौंपकर संगठन को नई मजबूती देने का भरोसा जताया है। वहीं शाबीर शाह कांग्रेस संगठन में निष्ठावान और धैर्यवान नेता के रूप में जाने जाते हैं। नगर की सामाजिक और जनहित से जुड़ी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। जनता के बीच मजबूत पकड़ और अनुभव को देखते हुए उन्हें नगर कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में नगर स्तर पर संगठन को नई गति मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीरज सोनी और शाबीर शाह को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष निलय डागा ने विश्वास जताया कि दोनों अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है।

इन नियुक्तियों से आमला क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों को नई गति मिलेगी, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और कांग्रेस संगठन आने वाले समय में और सशक्त होकर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।









