Councilor Khushboo Atulkar took prompt action and got the bus stand water tank cleaned.
वार्ड के रहवासियों ने पार्षद के कार्यों की सराहना।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के भगतसिंह वार्ड के बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय की पानी टंकी में गंदगी और दूषित पानी की शिकायत मिलते ही वार्ड पार्षद खुशबू विजय अतुलकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर पालिका अमले को बुलाकर टंकी की धुलाई और गाद-कचरा सफाई खुद निगरानी में कराई।

स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने लंबे समय बाद हुई सफाई पर राहत जताई। वार्ड के रहवासियों ने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को स्वच्छ पानी मिलना जरूरी है। व्यापारी गोलू डांगरे और तुलसीराम साहू ने पहल की सराहना करते हुए मांग की कि सार्वजनिक टंकियों की नियमित सफाई का स्थायी कार्यक्रम बने, ताकि स्वास्थ्य संबंधी खतरे न बढ़ें।
recent visitors 120









