स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्राची पारधी ने दी आंदोलन की चेतावनी।
Women protest against smart meters, Prachi Pardhi warns of agitation.
सौंपा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्राची पारधी के नेतृत्व में महिलाओं ने आज मंगलवार प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

नागरिकों का आरोप है कि बिना पूछे लगे मीटरों से गलत और बढ़े हुए बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर बोझ बढ़ा है। ज्ञापन में आमला में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने मांग की गई।प्राची पारधी ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो युवा कांग्रेस जनहित में व्यापक आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में पार्षद खुशबू अतुलकर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मीरा मगरदे कांतादेवी सातानकर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव पार्षद खुशबू अतुलकर, सरिता प्रजापति, पूर्व पार्षद चंपाबाई ढोंमने, रेशमी सातनकर शोभा अमझरे, इमला हुरमाडे, अनीता अमझरे, नितू अमझरे, वर्षा वाईकर, योगिता झरबडे, गंगाबाई निरापूरे, मनीषा साहू, कविता साहू, ज्योति प्रजापति, रीता मोहबे, ऊर्मिला राठौर, सपना ठेपे , रेशमा बानो, कल्पना बड़गरे, मंगला चौहान, शिवकला सोलंकी, शबाना खान, सुनीता राजपाल,भगवन्ती आसोले, सुल्ताना शेख,कौशल्या आसोले, लीलाबाई ढोक,सरिता आसोले एवं मीनाक्षी वाईकर कुसुम पवार,सहित विनीता रेखाड़े मोनिका राठौर, मंगला चौहान बड़ी संख्या में महिलाए नागरिक उपस्थित रहे।









