Meritorious students were honoured with grand awards and talents got a platform for encouragement.
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला जबलपुर द्वारा आयोजित “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026” गरिमामय वातावरण में संपन्न, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान।

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला जबलपुर (म.प्र.) के तत्वावधान में आयोजित “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026” रविवार को 70 एमएम डाइनिंग (4th ब्रिज), जबलपुर में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह दिव्य प्रकाश है, जो जीवन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनकी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महाकौशल प्रांत) के प्रांत अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के समन्वय का दायित्व डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने निभाया, जबकि आयोजन का सफल संचालन एवं संयोजन जिला अध्यक्ष प्रणीत वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।









