SIF Betul submitted a memorandum to the SP regarding men’s mental health and family protection.
हरिप्रसाद गोहे
आमला । सेव इंडियन फैमिली एसआईएफ बैतूल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य, परिवार संरक्षण और समाज में जनजागरूकता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। एसपी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संगठन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, अविनाश देशमुख, अखलेश चौकीकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि एसआईएफ बैतूल पिछले कई वर्षों से आत्महत्या रोकथाम, पारिवारिक परामर्श और कानूनी जागरूकता पर काम कर रहा है।
recent visitors 60









