10 crore drug de-addiction campaign: Brahmakumari Hemlata made the children take a pledge not to consume drugs.
- गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल भीम नगर में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत भीम नगर क्षेत्र स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोडखी आमला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं शाला स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद करता है। इससे बचने के लिए सकारात्मक सोच, योग और आध्यात्मिक जीवन जरूरी है।
इस अवसर पर बहन हेमलता ने सभी बच्चों एवं स्टॉफ को नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। बच्चों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व मित्रों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
स्कूल प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्राचार्य सर मुकेश नायक प्रधान पाठक घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।









