मनोज मालवे के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मोत्सव।
A huge crowd gathered on Manoj Malve’s birthday, Congress workers celebrated the birth anniversary.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनोज मालवे का जन्मदिन दादा दयालु लॉन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं वर्तमान विधायक निलेश उइके मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, महिलाएं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

सामाजिक संगठनों ने किया जोरदार स्वागत
जन्मदिन समारोह में महिला कांग्रेस, महिला पार्षद, अधिवक्ता संघ आमला, व्यापारी जन सेवा कल्याण समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने मालवे का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यूट्यूबर ममता उइके, वासु भाई सहित अन्य संगठनों ने भी बधाई दी।

केक काटकर दी शुभकामनाएं
कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनोज मालवे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूरे परिसर में बधाइयों• की गूंज रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
किया आभार व्यक्त
इस अवसर पर मनोज मालवे ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र भावसार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे, जितेन्द्र शर्मा, यशवंत चड़ोकार, सीमा अतुलकर, संजोगी बर्थे, पद्मिनी भूमरकर, अलका मानकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हड़े, मनीष नागले, छविराम यादव, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, बिल्लू यादव, सुमित शिवहरे, नगरपालिका सारणी से पिंटू नागले सहित कांग्रेस के सभी पार्षदगण मौजूद थे।







