BJP’s washing machine is running all over the country – Jitu Patwari
छिंदवाड़ा ! अमरवाड़ा में कांग्रेस द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये कैसी पार्टी है, जो भ्रष्टाचारी उनके साथ खड़ा हो जाता है, वह पाक साफ हो जाता है। भाजपा की यह वॉशिंग मशीन अमरवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे देश में चल रही है। भाजपा की इस वॉशिंग मशीन को बंद करने की शुरुआत अमरवाड़ा से ही करना है।
आज #अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम कोहपानी में हमारे आदिवासी साथी प्रेम उईके जी के यहाँ सभी साथियों के साथ भोजन किया एवं परिजनों से मुलाक़ात की।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 28, 2024
स्वादिष्ट भोजन के साथ साथ परिवार से मिले अभूतपूर्व स्नेह के लिए आभारी हूँ। pic.twitter.com/bHRJObGuLN
भाजपा की घोषणाओं को झूठा बताते हुए पटवारी ने कहा कि भाजपा ने कहा था किसानों से 27 सौ रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगे, 450 रुपयों में सिलेंडर देंगे, लेकिन दोनों ही वादे पूरे नहीं किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कई गांवों में भी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे चर्चा की।
जनसमुदाय से कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अमरवाड़ा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने हमेशा ही आदिवासियों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ी है। 28 जून को भी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसुरिया से जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। शाम पांच बजे धनौरा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।









