- BJP appointed in-charges in 23 states, UP’s name not in the list
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में समेत कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति का एलान किया है। तरुण चुघ और अनिल एंटोनी को दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े बिहार के प्रभारी होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब की कमान सौंपी गई है। लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड के प्रभारी होंगे।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 23 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। विधायक अशोक सिंघल को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी होंगे।


जम्मू-कश्मीर के प्रभारी की कमान तरुण चुघ के हाथों में पार्टी ने दी है। राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। संबित पात्रा को पूर्वोत्तर के राज्यों का संयोजक और वी मुरलीधरन को संयुक्त संयोजक नियुक्त किया गया है। हालांकि प्रभारियों की सूची में उत्तर प्रदेश का नाम नहीं है।









