Administration took cognizance of Kherli Bazaar liquor shop complaint.
- एसडीएम बड़ौनिया ने किया जांच दल का गठन ।
- संयुक्त दल शुक्रवार करेगा जांच ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। खेड़ली बाजार में आबादी क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को हटाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम आमला शैलेंद्र कुमार बड़ोनिया ने 20/05/2026 को दुकान जांच करने के लिए 3 सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया है। जारी आदेश के अनुसार जांच दल 22/05/2026 को ग्राम पंचायत खेडलीबाजार पहुंचकर बिंदुवार जांच करेगा।
वहीं मौका-मुआयना कर तैयार रिपोर्ट कलेक्टर बैतूल को सौंपी जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार त्रिसदस्यीय जांच दल में श्रीमती रिचा कौरव – तहसीलदार आमला , राधेश्याम बुट्टी – थाना प्रभारी बोरदेही , राजेश बुट्टी – आबकारी उपनिरीक्षक आमला शामिल है।
वहीं आदेश की प्रति आवेदक सीमा अतुलकर को मिलने के बाद उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में शराब दुकान होने से महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। जांच शुरू होने से ग्रामीणों में दुकान हटने की उम्मीद जगी है।









