वायनाड, अमेठी या रायबरेली…, राहुल गांधी की केरल यात्रा से पहले राजनीति गर्म
politics heats up before Rahul Gandhi’s visit to Kerala
politics heats up before Rahul Gandhi’s visit to Kerala
भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद अब मध्यप्रदेश में अमरवाड़ा और बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने शिवराज विधायक के पद से इस्तीफा देंगे। नियमानुसार शिवराज सिंह सांसद या विधायक में से एक पद पर ही रह सकते हैं। चूंकि वे 4 जून 2024 को विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट के 14 दिन के भीतर उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। उधर, अमरवाड़ा सीट पहले से रिक्त है। दो अन्य कांग्रेस विधायक बीजेपी जॉइन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधनी से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। शिवराज सिंह ने रविवार को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई है। इसके बाद अब उनका बुदनी विधानसभा सीट से इस्तीफा होना तय हो गया है। इन स्थिति में अब बुदनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा जिसके लिए नोटिफिकेशन करने के बाद विधानसभा सचिवालय सीट रिक्त होने की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजेगा। ये भी जॉइन कर चुके बीजेपी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पिछले महीने इस्तीफा दे चुके हैं। यह सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। विधायक कमलेश ने 29 मार्च को इस्तीफा दिया है, जिसका नोटिफिकेशन 30 मार्च को हो गया है। इसके बाद 30 सितंबर के पहले यहां नया विधायक चुनना होगा। दूसरी ओर, विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान कर चुके हैं। इसी तरह, बीना विधायक निर्मला सप्रे में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी जॉइन कर चुकी हैं। दोनों ही विधायकों ने इस्तीफा नहीं दिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस दोनों ही विधायकों का इस्तीफा कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के माध्यम से विधानसभा के 1 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इनकी सदस्यता को लेकर अंतिम स्थिति साफ होगी।
मुरैना राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जो पूरे विश्व में घड़ियालों के जीवन की आस है, जहां घड़ियाल हर साल सुरक्षित तरीके से रहकर अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। देवरी घड़ियाल केंद्र में हाला ही में 28 बच्चे अंडों से बाहर निकले हैं। जिन्हें सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ा गया है। बता दें कि घड़ियाल सेंचुरी में घड़ियालों के कुनबे में इजाफा हुआ है। देवरी घड़ियाल केंद्र पर रखे गए 28 अंडों से हेचिंग कराई गई है। इसमें सभी से घड़ियाल के बच्चे बाहर आ चुके हैं। अब इन घड़ियालों के बच्चों को तीन साल तक इस देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम आवासों में रखा जाएगा। उसके बाद इन्हें चंबल नदी के प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। देवरी घड़ियाल केंद्र पर हर साल 200 अंडों को चंबल किनारे से घड़ियालों के घोंसलों से इकट्ठा कर लाया जाता है। इसके बाद इन्हें देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम घोंसलों में लगभग 20 दिन तक रखा जाता है। इस वर्ष भी 200 अंडे लाए गए थे, जिनमें से 28 अंडों की रविवार शाम को वन विभाग के अधिकारियों ने हेचिंग कराई है। लगभग 20 दिनों में अंडों के परिपक्व होने तक इनको रखा घडियाल केंद्र के कृत्रिम घोंसलों में रखा गया था। वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने बताया कि देवरी घड़ियाल केंद्र पर 95 फीसद तक सुरक्षित तरीके से हेचिंग हो जाती है। यह अंडे 40 दिनों तक अपने प्राकृतिक घोंसले में ही रहते हैं। जिससे उनमें बच्चे सही विकसित हों। बीस दिनों तक देवरी घड़ियाल केंद्र पर रखे जाते हैं। उसके वाद विशेषज्ञों की निगरानी में हेचिंग कराई गई है। इसमें सभी अंडों से बच्चे बाहर आ चुके हैं। अब इन बच्चों को 15 दिनों तक क्वारंटीन कर रखा जाएगा। इसके बाद अन्य तालाब में शिफ्ट किया जाएगा। लगभग तीन साल तक यह घड़ियाल देवरी केंद्र पर ही रखे जाएंगे, इसके बाद चंबल नदी में उनके रहवास में छोड़ दिया जाएगा।
विंडो एसी को स्पिलिट के मुकाबले में कमतर माना जाता है। यह ठीक वैसा ही है, जैसे एंड्रॉइड और आईफोन को लेकर मार्केट बना दिया गया है, कि आईफोन सबसे अच्छा होता है। ऐसा ही विंडो के मामले में है कि अगर आप विंडो एसी खरीदते हैं, तो आपका स्टेटस सिंबल कम हो जाएगा।हालांकि वास्तव में ऐसा नहीं है। दरअसल विंडो और स्पिलिट दोनों अलग-अलग टेक्नोलॉजी है। साथ ही दोनों एसी के अपने फायदे और नुकसान हैं। आइए जानते हैं विस्तार से.. विंडो एसी के फायदे कम होती है कीमत विंडो एसी की कीमत स्पिलिट के मुकाबले में कम होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि विंडो एसी स्पिलिट के मुकाबले में कम कूलिंग करती है। दरअसल विंडो एसी की कीमत कम होती है, क्योंकि इसे बनाने में कम कॉस्ट लगती है। स्पिलिट एसी में दो यूनिट होती है, जबकि विंडो एसी में एक ही यूनिट में सारा काम हो जाता है। आसान इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग विंडो एसी का इंस्टॉलेशन स्पिलिट के मुकाबले सस्ता होता है। साथ ही बिना टेक्निशियन के भी इसे असानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। साथ ही विंडो एसी की सर्विसिंग भी सस्ती होती है। विंडो एसी उन लोगों के लिए अच्छा होता है, जो घर शिफ्ट करते रहते हैं। किन लोगों के लिए है बेस्ट अगर आपके घर में विंडो हैं, तो आपके लिए विंडो एसी अच्छा होता है। वही स्पिलिट एसी उन जगह के लिए बेस्ट है, जहां विडों या कोई स्पेस नहीं होता है। स्पिलिट एसी में गैस लीकेज की समस्या होती रहती है। क्योंकि पाइप बाहर से होकर जाता है। शोर को कर सकते हैं नजरअंदाज विंडो एसी में स्पिलिट के मुकाबले ज्यादा शोर होता है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर आपका बजट कम है, तो विंडो एसी आपको खरीदना चाहिए, क्योंकि लोग कूलिंग में आसानी से शो जाते हैं। ऐसे में विंडो एसी के शोर को नजरअंदाज किया जा सकता है।
नई दिल्ली देश के उत्तरी राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 10 जून से 13 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर लू का दौर जारी रहने की आशंका है. वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और इन स्थानों पर अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में मौसम विभाग ने 10 से 13 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. इस हफ्ते दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. IMD का अनुमान देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है. देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी पहुँच औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, अब लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ अक्षांश 28 डिग्री उत्तर के उत्तर में चल रहा है. वहीं उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. सौराष्ट्र और उससे जुड़े क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तक एक अपतटीय गर्त बना हुआ है. कतरनी क्षेत्र औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर ऊपर लगभग 16 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ चल रहा है.
Pride of Amla Avadhati Pradhan •• MLA Dr. Yogesh Pandagre
Madhya Pradesh Woman arrested for cheating Minister Silawat’s former OSD Dr Jeevan Rajak
Veerappa Moily demands from the party to make Rahul Gandhi the Leader of Opposition
Akhilesh said to Ujjwal Raman Singh on winning Allahabad parliamentary seat
Senior SP leader DP Yadav committed suicide by shooting himself
Rigged in NEET 2024? There should be a CBI investigation
Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
MLA Gaurav Singh Pardhi performed Bhoomi Pujan of various development works
Agniveer soldier Hemant Thackeray received a grand welcome at Janpad Chauraha Amla, Tiramahu on his return home after completing his training हरिप्रसाद गोहे आमला। ग्राम तीरमहू के प्रतिभावान छात्र ने अग्नि वीर की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक गोवा में पूर्ण कर आर्मी में पोस्टिंग पाई है । ट्रेनिंग पूरा कर घर वापसी पर नगर के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोगों ने हेमंत ठाकरे पिता संतोषराव ठाकरे का जगह-जगह स्वागत किया इस अवसर पर आमला नायब तहसीलदार श्याम बिहारे समेंले और जीआरपीएफ थाना प्रभारी (रेलवे )शिवराम सिंग , पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक यशवंत चढोकार , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केशवानद साहू एवम् समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे । तहसीलदार आमला ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश सेवा करने वाले नौजवान के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी देश सेवाओं से जुड़ी हुई अनेक रोचक जानकारी से रूबरू किया । इस स्वागत बेला पर समस्त उपस्थित प्रबुद्धजनो ने भारत माता की जय वंदे मातरम मातृभूमि की जय के नारे के साथ बही जीआरपी थाना प्रभारी ने भी अपने विचार रखें स्वागत उपरांत यह कारवा तिरूमहूं के लिए रवाना हुआ । वीर सैनिक ने अपने ग्राम तिरमहूं पहुंचकर सर्वप्रथम अपने परिवारजनो के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्राम जनों ने फूलमाला पहनाकर आरती उतार कर ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया । इस स्वागत समारोह में खुशी के कारण सैनिक की आंखें भर आईं सैनिक ने भी इस । उपलब्धी को अपने माता पिता और परिवार का आशीर्वाद बताया । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, पूर्व सैनिक एस के ठाकरे एवं सुखदेव नारे श्याम सोनी ,सुनील बामने, उमेश डेंगे, भानु कापसे, अरविंद पाटणकर, राजू देशमुख, प्रदीप बावने, निलेश प्रजापति, शंकर बिंझाडे, सुनील करारे, मंगरया महाजन, गंगाधर ,कैलाश, प्रदीप ,दिनेश, कुसुमराव ,सुनील ठाकरे ,देवघर ,दिनेश, सुनील गवहाड़े, भोजराव, पद्माकर पटेल ,कोसे गौरव जांगड़े नितिन राजा विजय सराटकर राजा लोभो सुनील परिहार बलिराम हूरमाड़े रविन्द्र फाटे कृष्णा कोसे साथ ही मुकुंदराव ठाकरे उपस्थित रहे ।