LATEST NEWS

मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक्शन मोड: देर रात समीक्षा बैठक में 11 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, तीन कलेक्टरों पर नाराजगी

CM Mohan Yadav’s action mode: 11 officers suspended in late night review meeting, three collectors reprimanded भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीती रात समाधान ऑनलाइन हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली वितरण कंपनी के जीएम सहित 11 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने तीन जिला कलेक्टरों पर भी नाराजगी जताई। बैठक में रायसेन जिले के एक व्यक्ति की बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया, जबकि खंडवा में एक लापता लड़की की रिपोर्ट दर्ज न होने पर संबंधित उपनिरीक्षक पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, झाबुआ जिले में कपिलधारा कूप निर्माण योजना में भुगतान में देरी पर पंचायत सचिव को निलंबित कर सीईओ और लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन कलेक्टरों पर नाराजगी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तीन कलेक्टरों पर भी असंतोष जताया। अशोकनगर के कलेक्टर को छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर फटकार लगाई, जबकि आलीराजपुर कलेक्टर से नि:शक्त जन मामलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बालाघाट कलेक्टर को बैठक में आईटी और डीआईजी के बीच बैठने पर निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करते हुए वे सही जगह पर बैठें। कर्मचारियों को जिम्मेदारी का संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कार्यों में देरी और लापरवाही को अस्वीकार्य बताया और कहा कि समाज के प्रति सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रमोशन से प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का संदेश स्पष्ट है।

भोपाल बस स्टैंड से 16 क्विंटल मावा जब्त, ग्वालियर से भोपाल लाया जा रहा था मावा

16 quintal mawa seized from Bhopal bus stand, mawa was being brought from Gwalior to Bhopal. राजधानी भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड से खाद्य विभाग की टीम ने 16 क्विंटल मावा जब्त किया है. बताया जा रहा है यह मावा ग्वालियर से लाया गया था. बता दें कि दीपावली पर्व के चलते बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल में ग्वालियर-चंबल के रास्ते मिलावटी मावा लाया जा रहा है. दो दिन पहले भी भोपाल रेलवे स्टेशन से 9 क्विंटल मावा जब्त किया गया था. दीपावली पर्व के दौरान बड़ी संख्या में मिठाईयों की खपत होती है. इसके लिए भोपाल में आगरा-ग्वालियर सहित अन्य शहरों से नकली मावा मंगाया जाता है. भोपाल में मिलावटी नकली मावा को लेकर पुलिस व खाद्य विभाग की टीम भी अलर्ट है. रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. महज चार दिन में ही पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 क्वीटंल मावा जब्त किया है. दुकानों से जांच के लिए सैंपल रविवार (27 अक्टूबर) को राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग की टीम ने 9 दुकानों से सैंपल लिए. वरिष्ठ अधिकारी देवेन्द्र वर्मा के अनुसार टीम द्वारा हमीदिया रोड, न्यू मार्केट और बैरागढ़ सहित नेहरू नगर स्थित मंगलम स्वीट्स से पिस्ता बर्फी तथा मिल्क केक, मंगलम रेस्टोरेंट से काजू कतली, आशा फूड जोन से मलाई टिकिया तथा मलाई बर्फी के सैंपल लिए गए. 14 दिन में आएगी जांच की रिपोर्ट न्यू मार्केट स्थित बृजवासी स्वीट्स से मिल्क केक तथा मलाई बर्फी और भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के सामने स्थित मां शारदा स्वाद संसार से मिल्क रोल तथा मलाई बर्फी के सैंपल लिए गए हैं. पंजाब डेयरी उद्योग से मावा तथा घी के सैंपल लिए गए हैं. खाद्य अधिकारियों के अनुसार लिए गए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी, अनियमितताएं मिलने पर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे. दो दिन पहले भी जब्त हुआ था मावा दीपावली पर्व को लेकर राजधानी भोपाल में अन्य शहरों से बड़ी संख्या में दूषित मावा आ रहा है. दो दिन पहले भी भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर लोडिंग ऑटो में 9.20 क्विंटल मावा जब्त किया गया था. बताया जा रहा है कि यह मावा आगरा स्टेशन से लाया गया था. वहीं 6 दिन पहले नर्मदापुरम से भी 300 क्विंटल मावा जब्त किया गया था. खाद्य अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि “हमें सूचना मिली थी ग्वालियर से मिलावटी मावा बस से भोपाल लाया जा रहा है हमारी टीम ने सुबह बस स्टैंड पहुंचकर बस में रखा मावा को जव्त कर लिया है बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है साथ ही मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा.”

जीतू पटवारी की जेम्बो कार्यकारिणी आई, नाथ-दिग्गी समर्थक ज्यादा, उठने लगे विरोध के स्वर

Jeetu Patwari’s Jambo executive came, Nath-Diggy supporters were more, voices of protest started rising भोपाल। दस महीने बाद आई बहुप्रतीक्षित जीतू पटवारी की जेम्बो कार्यकारिणी में एकबार फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वजनदार दिखाई दिए हैं, क्योंकि 88 उपाध्यक्ष-महामंत्री में करीब 50 फीसदी इन नेताओं के समर्थकों को पद मिले हैं। वहीं विंध्य के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता-प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वय एवं डॉ गोविन्द सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की न केवल उपेक्षा की गई बल्कि उनके विरोधियों को तरजीह दी गई। भोपाल से लेकर दिल्ली तक पूर्व मुख्य्मंत्री कमलनाथ के खिलाफ विषवमन करने वाले निलंबित नेता राजा बघेल को भी जगह मिल गई। कार्यकारिणी बनते ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं इंदौर के कांग्रेस नेता प्रमोद टंडन कांग्रेस के इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की शनिवार को घोषणा हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इस कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष, 71, महामंत्री, 33 स्थायी आमंत्रित, 40 विशेष आमंत्रित और 16 एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेम्बर हैं। पूरी कार्यकारिणी में देखा जाए तो कांग्रेस छोड़कर गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के समर्थक रहे राजीव सिंह, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, अवनीश भार्गव, अमित शर्मा जैसे नाम उपाध्यक्ष-महामंत्री में शामिल हैं। आम कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में चर्चा थी कि दिल्ली हाईकमान के सामने कद घट गया है पर जीतू पटवारी ने अपनी कार्यकारिणी में जिन उपाध्यक्षों को शामिल किया है उनमें हिना कांवरे, लखन घनघोरिया, सिद्धार्थ कुशवाह व सुखदेव पांसे कमलनाथ समर्थक हैं तो जयवर्धन सिंह, महेश परमार, प्रियव्रत सिंह और सुरेंद्र सिंह हनी बघेल दिग्विजय समर्थक हैं। इसी तरह महामंत्री में अनुभा मुंजारे, दिनेश गुर्जर, मंगू, हर्षविजय गहलोत, हर्ष यादव, हीरालाल अलावा, सुरेंद्र सिंह शेरा, जतिन उइके, सुनील उइके, माया त्रिवेदी, निधि चतुर्वेदी, निलय डागा, फूंदेलाल मार्को, प्रवीण पाठक, रोशनी यादव, रामू टेकाम जैसे नेता कमलनाथ समर्थक माने जाते हैं तो आतिफ अकील, घनश्याम सिंह, जयश्री हरिकरण, किरण अहिरवार, नारायण पट्टा, प्रभू सिंह ठाकुर, प्रताप ग्रेवाल, संजीव सक्सेना, विक्रांत भूरिया जैसे नेता दिग्विजय समर्थक हैं। पटवारी की टीम में जनाधार विहीन नेता भी जीतू पटवारी की अपनी कार्यकारिणी में उनके अपने नाम कुछ ही हैं। पटवारी ने अपने समर्थक जिन नेताओं को जगह दी है, वे जनाधार विहीन है पर कंप्यूटर मास्टर जरूर है, जो कागजों पर संगठन संचालित करने में माहिर है। गौरव रघुवंशी- मृणाल पंथ ने पूरे प्रदेश में कागजों पर मंडलम-सेक्टर बना दिए थे। जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को हकीकत लगी तब उन्होंने गोरकी को कांग्रेस कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसी प्रकार गोर्की बैरागी को कंप्यूटर एक्सपर्ट के रूप में शामिल किया है। इनके अलावा जीतू के समर्थकों में राजा बघेल, वीरेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र पटेल, संजय कामले, अनीस मामू भी जन आधार भी नेताओं में शुमार हैं। पूर्व नेता-प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समर्थकों में सुखेंद्र सिंह बना को महामंत्री तो महेंद्र सिंह चौहान को ही स्थायी आमंत्रित में शामिल किया गया है। कांतिलाल भूरिया के पुत्र विधायक विक्रांत भूरिया ही इस नई कार्यकारिणी में जगह पा सके हैं। पटवारी की कार्यकारिणी में एक समय पीसीसी में पॉवर सेंटर रहने वाले मानक अग्रवाल की फिर वापसी हुई पर वे स्थायी आमंत्रित में शामिल किए गए हैं। लेकिन मीडिया प्रभारी मुकेश नायक को स्थायी आमंत्रित में शामिल किए जाने से उनकी जिम्मेदारी किसी और को दिए जाने वहीं, उनके विरोधी पूर्व मंत्री राजा पटैरिया को स्थायी आमंत्रित में शामिल कर लिया गया है। पचौरी समर्थकों को विशेष तरजीह कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी का कांग्रेस की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भाजपा का दामन थामने वाले नेता सुरेश पचौरी समर्थकों पर जीतू पटवारी ने ज्यादा भरोसा जताया है। राजीव सिंह, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, अमित शर्मा, अवनीश भार्गव, संजय शर्मा के नाम जीतू पटवारी की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व महामंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं। ये सभी नाम पचौरी के निकटतम साथियों में रहे हैं।

दादा, दादी,पोता पोतियों के बीच का रिश्ता अनोखा ” मदन मोहन कटियार “

The unique relationship between grandfather, grandmother and grandchildren – Madan Mohan Katiyar हरिप्रसाद गोहेआमला। दादा दादी पोता पोतियों के बीच का रिश्ता अनोखा रिश्ता होता है इसलिए हर बच्चों को अपने दादा दादी नाना नानी का सदैव सम्मान करना चाहिए। और उनके विचारों एवं अनुभवों का लाभ लेना चाहिए उक्त आसय के विचार पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने शाला में आयोजित दादा दादी दिवश के मौके पर कहीं । इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर डॉक्टर गणेश नरवरे एवं 150 प्रतिभागी मौजूद रहे । कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर पुस्प गुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया गया । इस मौके पर प्राथमिक विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गान,समूह नृत्य,लघुनाटिका एवं भाषण बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किये जिसका सभी श्रोता गणों ने आनंद लिया | कार्यक्रम में सभी उपस्थित दादा दादी एवं नाना नानीयो के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया जिसका संचालन जसराम मीना, शौर्य त्रिपाठी, पूजा और अपर्णा मेडम द्वारा किया गया | जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए | कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपेश चौधरी, मीरा झा, यादराम मीणा, ऋतू, पूनम, ज्योति, चंदा, दिव्या, अनु, धेनुका, तनुश्री सरकार एवं सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्रों का योगदान रहा।कार्यक्रम सा समापन मीरा झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया |

एम्स भोपाल ने शुरू की कैशलेस भुगतान सुविधा: मरीजों के लिए ‘स्कैन एंड पे’ सेवा

‘Scan and Pay’ facility started in AIIMS Bhopal: Cashless payment easy for patients एम्स भोपाल ने अपने मरीजों के लिए एक नई कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू की है, जो अस्पताल में इलाज करवाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत का काम करेगी। अब मरीज ‘आभा’ ऐप के माध्यम से डॉक्टर द्वारा सुझाए गए टेस्ट और अन्य बिलों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। यह सुविधा मरीजों को लंबी कतारों से बचाएगी और उन्हें कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा की शुरुआतशनिवार से अस्पताल में ‘स्कैन एंड पे’ सेवा की शुरुआत की गई है। मरीजों को अपने मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए वे अपने टेस्ट और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मरीज को केवल ऐप में दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूपएम्स के निदेशक, प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह सुविधा मध्य भारत में पहली बार शुरू की जा रही है। उनका मानना है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप है। अस्पताल में हर दिन लगभग 5000 से ज्यादा मरीजों को इस नई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। भुगतान प्रक्रिया में सरलताइस सुविधा का उपयोग करना बेहद सरल है। मान लीजिए, डॉक्टर ने आपको कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा है। आप अपने आभा ऐप को खोलकर टेस्ट की जानकारी पर क्लिक करेंगे, फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना भुगतान करेंगे। इस तरह, मरीज अन्य अस्पताल के बिलों का भुगतान भी कर सकेंगे। मरीजों के लिए लाभकारी पहलएम्स के निदेशक ने इस पहल के लाभों को बताते हुए कहा कि इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। लंबी लाइनों में लगने की बजाय, वे आसानी से और जल्दी से अपना पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा समय की बचत करेगी और अस्पताल में भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाएगी, जिससे मरीजों का अनुभव बेहतर होगा। इस तरह की डिजिटल सुविधाएं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत देती हैं, और उम्मीद है कि इससे मरीजों के अनुभव में सुधार होगा।

लोकायुक्त का छापा: 213% आय से अधिक संपत्ति मिलने पर सहकारी समिति कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

Lokayukta raid: Action against co-operative society employee for finding assets 213% disproportionate to income मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की मुहिम तेज़ी से जारी है। हाल ही में छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में दीपावली से कुछ दिन पहले लोकायुक्त की टीम ने सहकारी समिति के एक कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारकर उसकी अवैध संपत्ति का खुलासा किया। प्रारंभिक जांच में गुप्ता की कुल आय से 213 प्रतिशत अधिक संपत्ति के प्रमाण सामने आए हैं। कार्रवाई का पूरा विवरणरविवार की सुबह 6 बजे सागर लोकायुक्त की टीम ने छतरपुर की तहसील राजनगर के सहकारी समिति धवाड़ में कार्यरत कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापा मारा। लोकायुक्त को गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने यह छापेमारी की। इस दौरान अरूण कुमार के घर से भारी मात्रा में मूल्यवान वस्तुएं, कई लोगों के हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक, और विभिन्न संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी आय से कहीं अधिक हैं। संपत्ति में अवैध निवेश के प्रमाणलोकायुक्त टीम की जांच में यह पाया गया कि महज 12 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले अरूण कुमार गुप्ता ने अपनी संपत्ति में बेहिसाब तरीके से निवेश किया है। जांच के दौरान अरूण कुमार के पास 10 से अधिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, 20 से अधिक चेकबुक, पासबुक, और लगभग 89 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति का दस्तावेजी प्रमाण मिला है। इसके अलावा, गुप्ता के पास ब्याज पर रकम देने के भी प्रमाण मिले हैं। बैंक और वित्तीय जांच बाकीचूंकि रविवार को बैंक बंद थे, इसलिए अरूण कुमार के बैंक खातों की जांच फिलहाल नहीं हो सकी है। बैंक खुलने पर और अधिक वित्तीय जानकारी मिलने की संभावना है। लोकायुक्त ने इस मामले में आगे की जांच के लिए सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। लोकायुक्त का सख्त रुखमध्य प्रदेश में लोकायुक्त लगातार भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, और इस छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि आय से अधिक संपत्ति रखने वाले कर्मचारी लोकायुक्त की रडार पर हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकेगी और अन्य कर्मचारियों में भी ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

जंगल में 43 गौवंश के शव मिलने से हड़कंप, तस्करी का संदेह, प्रशासन ने शुरू की जांच

Panic after finding dead bodies of 43 cows in the forest, suspicion of smuggling, administration started investigation दमोह जिले के नोहटा थाना के 17 मील डूमर मार्ग के बीच सिद्धों के सामने जंगल में रविवार सुबह 43 गौवंश बैलों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैलों के शव जंगल में होने की जानकारी वन विभाग के चौकीदार अट्ठी आदिवासी ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद चौकीदार ने नोहटा थाना पुलिस को जानकारी दी। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे तो 43 बैलों के शव के बीच एक बैल जीवित अवस्था में मिला। मामला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के संज्ञान में आते ही दमोह से पशु एंबुलेंस को रवाना किया गया और तत्काल नोहटा नायब तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद नोहटा थाना प्रभारी के साथ नायब तहसीलदार राजेश साहू मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई है। तस्करों ने किया कारनामा!नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया पशु तस्कर ट्रक में भरकर इन बैलों को ले जा रहे होंगे और बैलों की मौत होने पर रात्रि के अंधेरे में सुनसान जगह में फेंककर फरार हो गए होंगे। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार राजेश साहू का कहना है मृत गौवंश बैलों के शवों को दफनाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई और गड्ढे करके दफनाया जा रहा है और मृत गौवंश बैलों के मिलने के मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कलेक्टर कोचर के निर्देश पर सभी गो वंश का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में मतदाताओं से संवाद

Public relations campaign of Congress President Jitu Patwari in Budhni Assembly: Two-day visit in support of Rajkumar Patel मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज, 27 अक्टूबर, से बुधनी विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क करेंगे और मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। पटवारी का यह दौरा 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर कांग्रेस की नीतियों और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति से लोगों को अवगत कराएंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्यबुधनी विधानसभा क्षेत्र, जो प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, में कांग्रेस इस बार मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। जीतू पटवारी के इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय मतदाताओं के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के प्रति समर्थन को बढ़ाना और जनता को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पटवारी इस दौरे में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए पार्टी के एजेंडे पर विशेष रूप से जोर देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगे। मतदाताओं से संवाददौरे के दौरान जीतू पटवारी विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर जनसभाएं करेंगे, जहां वे सीधे तौर पर मतदाताओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें कांग्रेस की ओर से समाधान का भरोसा देना है। इस अवसर पर पटवारी स्थानीय मुद्दों जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी चर्चा करेंगे। कांग्रेस की रणनीतिबुधनी विधानसभा पर कांग्रेस की नजर लंबे समय से है, और जीतू पटवारी का यह दौरा इस ओर एक अहम कदम है। पार्टी ने इस बार राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर अच्छा जनसमर्थन हासिल है। जीतू पटवारी का समर्थन भी उन्हें मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों के सामने कांग्रेस के विकल्प को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना है। कांग्रेस समर्थकों में उत्साहदौरे की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता जीतू पटवारी के नेतृत्व में बुधनी में नई ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह के जनसंपर्क अभियानों से मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा, जो चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुल मिलाकर, जीतू पटवारी का यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर समर्थन बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पटवारी के संवाद कार्यक्रम को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस बुधनी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में राम मंदिर में नमाज पढ़ने पर विवाद: पुलिस ने तीनों भाइयों पर दर्ज की FIR

Madhya Pradesh: Controversy over offering Namaz in Ram temple of Shajapur, FIR registered against three brothers मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के गांव किलोदा स्थित राम मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अकबर खान, रुस्तम खान और बाबू खान के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जब वह पूजा की तैयारियों में लगे हुए थे, तब तीन लोग मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश कर गए। उन्होंने मंदिर में रखे मटके का पानी लिया और हाथ-पैर धोकर परिसर में घुस गए। पुजारी और ग्रामीणों द्वारा मना करने पर भी इन लोगों ने प्रांगण में नमाज अता की, जिससे वहां उपस्थित लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस का बयानसरसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों भाइयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मंदिर प्रांगण में लोगों की प्रतिक्रियाघटना के बाद से मंदिर के आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक शांति का मुद्दाइस घटना ने धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सद्भाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी धर्मों के लोगों से अपील की गई है कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें और इस प्रकार की घटनाओं से बचे ताकि समाज में शांति बनी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस गर्व और गौरव का अवसर है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस गर्व और गौरव का अवसर है। प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस और दीपावली पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशियां बिखरने के लिए समर्थ वर्ग को आगे आना चाहिए। निर्माण श्रमिकों, अस्पतालों में दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार फल, मिष्ठान और उनके बच्चों के लिए पटाखों का प्रबंध करें। शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें। संयोग से इस वर्ष प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीपावली पर्व का संयोग बना है। यह दोहरी प्रसन्नता का अवसर है, इस नाते सभी नागरिकों के लिए सम्मिलित उल्लास का वातावरण बनना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस समारोह आनंद और उमंग के साथ मनाया जाएगा। भोपाल के लाल परेड पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों पर सायंकाल को प्रकाश सज्जा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब बस्तियों में सेवा कार्यों का संचालन किया जाए। विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों का त्यौहार पर ध्यान रखते हुए उनके बच्चों के लिए मिष्ठान और पटाखों की व्यवयस्था की जाए। जिलों में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि ऐसे सेवा कार्यों का नेतृत्व करें। स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा निर्मित उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध करवाए जाएं। माटी शिल्प, काष्ठ शिल्प और अन्य कलाओं से जुड़े शिल्पकारों के उत्पाद सामाजिक संगठनों द्वारा भी खरीदकर वितरित किए जाएं। दीपावली के अवसर पर जिला स्तर पर भी सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएं। स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में जानकारी दी गई कि लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश गान, सेना के बैंड प्रदर्शन और एयर-शो के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी 30 एवं 31 अक्टूबर को लगी रहेगी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए नागरिक सुविधानुसार दोनों दिन प्रदर्शनी देख सकेंगे। प्रदेश के स्थापना दिवस पर संस्कृति विभाग की ओर से एक नवम्बर को अमृत मध्यप्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत होगी। यह प्रस्तुति प्रदेश की सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विशिष्टताओं पर आधारित होगी। नाटिका में अनेक पावन स्थलों के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शिखर सम्मान से अलंकृत श्री चंद्रमाधव बारिक ने इस नृत्य नाटिका का निर्देशन किया है। प्रस्तुति में 108 कलाकार हिस्सा लेंगे। लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित महेश्वर घाट की थीम पर कार्यक्रम का आकल्पन किया जा रहा है। सुगम संगीत के अंतर्गत गायक और संगीतकार श्री अंकित तिवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर निर्मित प्रोजेक्ट खूब लड़ी मर्दानी के लिए संगीत देने वाले श्री तिवारी ने अनेक हिंदी फिल्मों में भी संगीत दिया है। रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक संध्या के साथ ही एक नवम्बर को जन अभियान परिषद द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवक कल्याण, महिला बाल विकास, पंचायत और नगरीय प्रशासन विभाग स्वच्छता, सजावट और रंगोली से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करेंगे। ऐतिहासिक स्मारकों और महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं बाजारों में सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। महत्वपूर्ण स्थलों पर 69 दीप जलाए जाएंगे। भोपाल के साथ ही जिलों में भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न होंगी। स्थापना दिवस के अवसर पर होंगे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन भारत की प्राचीन परम्परा के अनुसार गोवर्धन पूजा होती है। गोवर्धन पूजा व्यक्तिगत स्तर के साथ ही संस्थागत स्तर पर भी की जा सकती है। प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीपावली और गोवर्धन पूजा का सुखद संयोग बना है। विभिन्न गौशालाओं में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गौ-पूजन कार्यक्रम होंगे। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रहे। कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल श्री एस.एन मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री संजय कुमार शुक्ला, पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक और मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री इलैया राजा टी., सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री अनिल सुचारी, आयुक्त पुरातत्व श्रीमती उर्मिला शुक्ला, संस्कृति संचालक श्री एन.पी. नामदेव, कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

हिडिम्बा मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, फिल्म की शूटिंग के लिए लिया आशीर्वाद

मुंबई, अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर मंदिरों में दर्शन पूजन करने पहुंचती हैं। कभी केदारनाथ तो कभी उज्जैन के महाकालेश्वर में ईश्वर भक्ति में लीन दिखती हैं। जहां भी जाती हैं फैंस को अपडेट करना नहीं भूलतीं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। इस बार वो हिमाचल प्रदेश स्थित मां हिडिम्बा के दरबार में पहुंचीं। दरअसल, अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं। यहीं से सारा ने तस्वीरों की श्रृंखला इंस्टाग्राम पर शेयर की। इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर शेयर कर लिखा ‘हिडिम्बा मंदिर’। सारा अली खान वर्तमान में आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। पहली तस्वीर में सारा निर्देशक और अभिनेता के साथ एक अलाव के पास बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ गहरे रंग की जींस और इयर मफ्स में नजर आ रही हैं। कौशिक और आयुष्मान ने भी काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। सारा अली खान ने 24 मीटर ऊंचे हिडिम्बा देवी मंदिर से अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गर्भ गृह के पास बैठी हुई हैं। सारा ने लाल चुनरी भी ओढ़ रखी है। मंदिर को स्थानीय लोग धुंगरी मंदिर के रूप में जानते हैं। मंदिर हिमालय की तलहटी में धुंगिरी वन विहार नामक देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। मंदिर एक विशाल चट्टान पर बना है, जिसकी गांव वाले पूजा करते हैं। सारा और आयुष्मान किसी फिल्म में पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना पिछले साल 2023 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आए थे, जो कि 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा भी दिखे थे। वहीं, सारा अली खान ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आई थीं। 1942 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर बनी फिल्म एक बहादुर युवा लड़की की कहानी थी। ये स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की जिंदगी पर बनी कहानी थी। मेहता ने उस दौर में एकता का संदेश फैलाने के लिए रेडियो स्टेशन शुरू किया था।

डॉक्टर को जन्मदिन पर आया हार्ट अटैक, केक कट करने से पहले मिली मौत

इंदौर इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर की अपने जन्मदिन के दिन ही अटैक आने से मौत हो गई, अपनी मौत से पहले डॉक्टर ने अपने घर पर पार्टी आयोजित की थी, लेकिन उससे पहले ही अटैक आने से डॉक्टर की मौत हो गई। इंदौर के महात्मा गांधी मोमोरियल मेडिकल कॉलेज से एम डी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर जितेंद्र कैथल की जन्मदिन के दिन हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। डॉक्टर कैथल एम जी एम कॉलेज में जनरल मेडिसिन विभाग में पदस्थ थे और साथ में पढ़ाई भी कर रहे थे। डॉक्टर के साथियों ने बताया कि कल जन्मदिन के मौके पर डॉक्टर कैथल ने घर पर पार्टी आयोजित की थी, वह सबको फोन लगाकर बुला रहा था, लेकिन शाम साढ़े छह बजे उसे अटैक आया, जहां कैथल की पत्नी उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

संडावता में मंत्री श्री टेटवाल ने लॉन्च किया यूनिवर्सल सोशल एंगेजमेंट प्रोग्राम

भोपाल शुक्रवार को राजगढ़ जिले के संडावता ग्राम में ‘यूनिवर्सल सोशल एंगेजमेंट प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया गया, जिसमें कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और समग्र विकास की नई संभावनाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया है। इस प्रोग्राम में पंचायत के सभी 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को, जिनकी आय 12,500 रुपये प्रति माह से कम है, उनकी प्रोफाइलिंग कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, मछुआ कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह पवार, और तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास सचिव श्री राजेन्द्रन रघुराज ने इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। मंत्री श्री टेटवाल ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को उनके कौशल और रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के रोजगार प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिससे वे स्थानीय और बाहरी बाजारों में बेहतर रोजगार के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकें। इस प्रयास से युवाओं को नए उद्योगों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मछुआ कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह पवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘संपूर्ण विकास’ के विजन को साकार करने के लिए इस योजना को एक सशक्त कदम बताया और मंत्री श्री टेटवाल की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को न सिर्फ रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।  

दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, इनकी सेवा मेरा सौभाग्य : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

भोपाल दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार तत्पर है, दिव्यांगों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है, इनकी सेवा भगवान की पूजा के समान है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह बात सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर में कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करने से जो आत्म-शांति मिलती है, वह मेरे लिए प्रार्थना के समान है। मध्यप्रदेश में दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित कर उनको आवश्यकता अनुसार उपकरण, प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। जल्द लगेगा नेत्र-शिविर खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर में आंखों के उपचार के लिये बड़ा नेत्र शिविर लगाया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद सहित अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे और मेरी तरफ से नि:शुल्क चश्मा भी वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आंखों की बीमारी से संबंधित व्यक्ति अपना पंजीयन करा लें, जिससे उनका परीक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शिविर में आपकी आवश्यकता अनुसार पंजीयन किया जा रहा है। पंजीकृत लोगों को जो भी आवश्यकता होगी उसके अनुसार आवश्यक उपकरण आपको एक माह बाद इसी जगह पर प्रदान किए जाएंगे। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, डॉक्टर एवं दिव्यांगजन मौजूद थे।  

केंद्रीय भूतल मंत्री ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग से जबलपुर को जोड़ने दी सहमति

भोपाल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग से जबलपुर को जोड़ने की सहमति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जबलपुर सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार लखनादौन-रायपुर 4-लेन मार्ग में मंडला के समीप जबलपुर को एक कनेक्टिविटी पाइंट से जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर और रायपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह कनेक्टिविटी जबलपुर के निवासियों और व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, इससे यात्रा का समय कम होगा और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से महाकौशल क्षेत्र में पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस सौगात के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महाकौशल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे क्षेत्रवासियों का सपना साकार होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet