सिरिल रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, जूलियस मालेमा को मिले सिर्फ 44 वोट
Cyril Ramaphosa again becomes the President of South Africa
Cyril Ramaphosa again becomes the President of South Africa
मुंबई, अभिनेता फारुख सईद ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ में अपने किरदार किशोरी लाल पर प्रकाश डाला है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के नए लॉन्च किए गए ड्रामा ‘पुकार – दिल से दिल तक’ ने प्यार, नुकसान और मुक्ति की अपनी मनोरंजक कहानी से दर्शकों का मनमोह लिया है। जयपुर की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो एक मां सरस्वती (सुखदा खांडकेकर) और उसकी दो बेटियों वेदिका (सायली सालुंके) और कोयल (अनुष्का मर्चेंड) के सफर पर आधारित है, जिन्हें एक भयावह साज़िश ने क्रूरतापूर्वक अलग कर दिया था। लेकिन किस्मत के चलते उनकी राहें फिर से मिलती हैं, और साथ मिलकर उन्हें उन ताकतों का सामना करना होगा जिन्होंने उनके परिवार को अलग कर दिया था। फारुख सईद वेदिका के पालक पिता किशोरी लाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो संस्कृत के एक समर्पित शिक्षक हैं, और अपने स्कूल में बच्चों को मुफ़्त में यह भाषा पढ़ाते हैं। अपने खुद के बच्चे की चाहत में, किशोरी लाल और उनकी पत्नी जंगल में वेदिका को पाने के बाद उसे गोद ले लेते हैं, और वे उसे अपने परिवार में शामिल करके उन लोगों से बचाने की कोशिश करते हैं जिनसे उसे जान का खतरा है। उसकी निस्वार्थता और अटूट प्रेम की भावना इस किरदार में गहराई जोड़ती हैं, जिससे उसका सफर और काम शो की प्रमुख बातों में से एक बन जाते हैं। उसका निष्ठावान स्वभाव वेदिका में भी झलकता है, जो अपने पालक माता-पिता का समर्थन करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है, खासकर जब उनकी पैतृक संपत्ति पर दिग्विजय माहेश्वरी (विमर्श रोशन) का कब्ज़ा होने का खतरा पैदा होता है। अभिनेता फारुख सईद ने अपने किरदार पर प्रकाश डालते हुए कहा, किशोरी लाल का किरदार निभाना बहुत ही फायदेमंद अनुभव रहा है। इस भूमिका से मुझे गोद लेने की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने और इसके महत्व को उजागर करने का मौका मिला, क्योंकि यह सबब मेरे दिल के बहुत करीब है। किशोरी लाल को लेकर जो बात मुझे बहुत पसंद है, वह उसका बिल्कुल निस्वार्थ स्वभाव है, और वह हमेशा समाज का भला करने की कोशिश में रहता है। वेदिका को गोद लेने के मामले को भी देखें, तो वह पूरी अजनबी थी, लेकिन किशोरी लाल उसे अपने घर ले जाता है, यह जानते हुए भी कि उसका अतीत संघर्षपूर्ण रहा है जिससे अंततः उसकी जान पर खतरा बन सकता है। वह हर हालत में उसे सुरक्षित रखना और उसे बेहतरीन जीवन देना चाहता था। साथ ही, किशोरी लाल और उसकी बेटी वेदिका के बीच का रिश्ता देखना बहुत ही सुंदर है। किसी बच्चे को गोद लेना जीवन बदलने वाला निर्णय है क्योंकि फिर आप पर उनके भविष्य को आकार देने की ज़िम्मेदारी होती है; किशोरी लाल और उसकी पत्नी दोनों ने यह अच्छा कर्म किया, और इसने वाकई मेरे दिल को छू लिया, और यही एक कारण था कि मैंने इस भूमिका के लिए हां कहा। सायली सालुंखे के साथ काम करने पर चर्चा करते हुए, फारुख सईद ने कहा, सायली ने अपने किरदार को बहुत अधिक जीवंत बना दिया है और इसकी प्रामाणिकता को बढ़ा दिया है; उनका समर्पण और कलात्मकता हर सीन को खास बना देती है, और पर्दे के पीछे की हमारी मौज-मस्ती हमारे कामकाज़ी संबंधों का एक सुखद पहलू बन जाती है। यह शो न केवल एक सम्मोहक कहानी बताता है बल्कि सार्थक संदेशों का प्रचार भी करता है और मुझे इसका हिस्सा होने पर गर्व है।
मुंबई मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा (Shilpa Shetty and Raj Kundra) और अन्य के खिलाफ ‘स्वर्ण निवेश योजना’ में एक निवेशक के साथ धोखाधड़ी की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनपी मेहता ने मंगलवार को पारित आदेश में कहा कि कुंद्रा दंपती, उनके द्वारा स्थापित कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा कंपनी के दो निदेशकों एवं एक कर्मचारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है. इसके साथ ही अदालत ने बीकेसी पुलिस थाने को ऋद्धि सिद्धि बुलियंस के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज कोठारी की तरफ से की गई शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया. न्यायाधीश ने पुलिस को कहा कि यदि आरोपियों का कोई संज्ञेय अपराध पाया जाता है तो धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. कोठारी ने अपने वकीलों के जरिये दर्ज की गई शिकायत में कहा है कि कुंद्रा दंपती ने 2014 में एक योजना शुरू की थी. इसमें निवेश के इच्छुक व्यक्ति को योजना के लिए आवेदन करते समय रियायती दर पर सोने का अग्रिम भुगतान करने की बात कही गई थी. परिपक्वता पर उसे तय मात्रा में सोना दिया जाना था. शिकायत के मुताबिक, आरोपी व्यक्तियों की तरफ से किए गए दावों के आधार पर कोठारी ने पांच साल की योजना के तहत 90,38,600 रुपये का निवेश इस आश्वासन पर किया कि उसे दो अप्रैल, 2019 को 5,000 ग्राम 24 कैरेट सोना दिया जाएगा। हालांकि उसे वादे के अनुरूप कभी भी उक्त सोने की मात्रा नहीं दी गई. शिकायत में कहा गया है कि इस तरह आरोपियों ने एक पूरी तरह से फर्जी योजना बनाकर साजिश रची और एक साथ मिलकर आईपीसी धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध किया है.
50 percent reservation for women in teacher recruitment
Bhopal city: Tomorrow there will be power outage in many areas
Major accident: Electric current spread in CM’s meeting
‘No one takes RSS seriously’…, Congress
inflation is consuming us: the prices of dal
Fraud in Bhopal Municipal Corporation,
मुंबई, मोना सिंह, अभय सिंह और शरवरी वाघ जैसे सितारों से सजी फिल्म मुंज्या को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन ने मेहमान की भूमिका निभाई है।फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की थी और सोमवार को कामकाज वाला दिन होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बरकरार रही। आइए अब जानते हैं पांचवें दिन मुंज्या के खाते में कितने करोड़ रुपये आए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंज्या ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये हो गया है।मुंज्या ने 4 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए।चौथे दिन मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का सामना राजकुमार राव और जाह्ववी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से हो रहा है।राजकुमार की फिल्म श्रीकांत और मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं।इनके अलावा कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म चंदू चैंपियन आगामी 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।ऐसे में अब देखना होगा कि क्या मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब होगी या नहीं।
मुंबई, फिल्म निर्माता करण जौहर ने बॉलीवुड में बड़े सितारों के शुल्क को लेकर चल रही बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फिल्मी कलाकारों को उनके काम के बदले दिए जाने वाले पारश्रमिक पर नए सिरे से विचार-विमर्श करने की जरुरत है क्योंकि उनमें से कई वास्तविकता से वाकिफ नहीं होते हैं। हिंदी सिनेमा में हाल के महीनों में रिलीज हुईं कई बड़ी फिल्में अपेक्षा अनुरूप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। ऐसे में इन फिल्मों में कुछ नामचीन सितारों द्वारा लिए जाने वाले भारी-भरकम पारिश्रमिक और उनके सहायकों आदि पर होने वाले खर्च से फिल्म के बजट पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस शुरू हो गई। जौहर ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘किल’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ”सितारों को उनके काम के बदले दिए जाने वाले शुल्क पर दोबारा से विचार करने की जरुरत है। सभी अभिनेताओं के लिए यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि समय कैसा है और हमारी फिल्मों का माहौल कैसा है।” जौहर ने कहा, ”हर एक फिल्मी कलाकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि वे कितना शुल्क ले रहे हैं क्योंकि कई बार कुछ निर्माता ऐसे होते हैं जो फिल्म बनाने के लिए सितारों की मांग के अनुरूप उन्हें पैसों का भुगतान कर देते हैं, लेकिन अंततः इससे पूरे तंत्र को बहुत नुकसान होता है।” करण जौहर के मुताबिक, अभिनेताओं-अभिनेत्रियों के साथ उनके सहायकों को पारिश्रमिक देना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हालांकि इससे फिल्म निर्माण की कुल लागत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, ”असली मुद्दा लागत का है। इसलिए उन्हें लाभ प्रतिशत का कुछ हिस्सा दिए जाने जैसी चीजों पर विचार करना होगा…जो कि संभव है। लेकिन हर अभिनेता को अपने भीतर झांकना होगा क्योंकि उनमें से बहुत से लोग वास्तविकता से वाकिफ नहीं होते हैं।”
मुंबई, अभिनेता सनी सिंह पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म लव की अरेंज मैरिज को लेकर चर्चा में हैं।इस फिल्म में सनी की जोड़ी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब निर्माताओं ने लव की अरेंज मैरिज का नया गाना दिल समझदार जारी कर दिया है, जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।लव की अरेंज मैरिज छोटे शहर की कहानी है, जिसमें लव और इशिका की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि, यह लव स्टोरी इतनी आसान भी नहीं है, जितनी दिख रही है। लव की अरेंज मैरिज का प्रीमियर 14 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने जा रहा है।इस फिल्म में सनी और अवनीत के अलावा अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।इशरत खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।अभिनेता सनी सिंह को आखिरी बार प्रभास और कृति सैनन के साथ फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।लव की अरेंज मैरिज की टक्कर महाराज से होगी, जो 14 जून को ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान डेब्यू कर रहे हैं। इस पीरियड फिल्म में जयदीप अहलावत नेगेटिव रोल में हैं।