LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया विधानसभा के समीप जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण

Chief Minister Vishnu Dev Sai inaugurated beautification projects near the legislative assembly at Zero Point Chowk. रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के तहत मुख्य चौक तथा सड़क के दोनों तरफ के उद्यानों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। चौक के मध्य में और दोनों तरफ के उद्यान का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक रामविचार नेताम, विधायक गोमती साय, विधायक दयालदास बघेल, विधायक मोती लाल साहू, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक विधायकगण, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण – मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग (लोक निर्माण विभाग का मुख्य जिला मार्ग) में स्थित चौक लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग में स्थित चौक की गोलाई अत्यधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। चौक की गोलाई को कम कर विधानसभा की गरिमा अनुरुप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। विधानसभा पहुँच मार्ग में मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान लगभग 16 वर्ष पूर्व निर्मित किये गये थे। चूंकि उक्त दोनों उद्यान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के प्रवेश मार्ग में स्थित हैं। अतः उक्त दोनों उद्यान में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक हो एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की गरिमा के अनुरुप उद्यान का स्वरुप हो, इस उद्देश्य से उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। चौक – चौक में बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न की मूर्ति लगाई गई है, मूर्ति को इस तरह से स्थापित किया गया है जिससे की उसे तीन तरफ से देखा जा सकता है। इस चौक को 6 मीटर गोलाई में बनाया गया है। उद्यान – विधानसभा मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान में मुरिया नृत्य करते हुए महिलाएँ एवं पुरुषों की मूर्तियाँ लगायी गई हैं। उद्यान में स्थित दीवाल पर बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न से कलाकृति बनाई गई है। उद्यान में बस्तर आर्ट बेल मेटल से विभिन्न मूर्तियाँ तैयार कर लगाई गई हैं।

अवैध मांस दुकानों को कराया बंद, 10 दुकानों का कब्जा हटाया

Illegal meat shops shut down, possession removed from 10 shops. नगर निगम अमले ने खजूरी मार्ग और गांधीनगर क्षेत्र में की कार्रवाई। जोन क्रमांक 14, 15 और 16 में नियमों का उल्लंघन कर मांस दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई। भोपाल। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अवैध मांस- मछली की दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अमले ने बुधवार को खजूरी मार्ग और गांधी नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए हैं। बता दें कि सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि धार्मिक स्थल के आसपास मांस-मछली की दुकानें संचालित नहीं की जाएंगी। साथ ही मांस विक्रेताओं को अपारदर्शी कांच लगाने सहित साफ-सफाई के नियमों का पालन करना होगा। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक 14, 15 और 16 में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रूप से मंदिरों के समीप बिना लाइसेंस और गंदगी में मांस बेचने वाली दुकानों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें जोन क्रमांक 14 और 15 के क्षेत्रों मे खजूरी मार्ग इलहाबाद बैंक से एसओएस बालग्राम, पूर्वांचल, खजूरी होते हुए पिरिया गांव हाइवे तक मांस दुकान को बंद करने की कार्रवाई की गई। खजूरी कलां स्थित ख्वाजा गरीब नवाज मांस दुकान मंदिर के पास थी, उसे बंद कराया गया।इसके साथ ही वार्ड 61 के तहत सभी दुकानों को बंद कराकर जुर्माना की कार्रवाई की गई और 15 किलो 500 ग्राम अनुपयोगी मांस को खत्म कराया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गुमठी संचालक, मांस-मछली के कारोबारी दुकान बंद कर भाग गए थे।

लाड़ली लक्ष्‍मी सहित कोई योजना बंद नहीं होगी – मोहन यादव

No scheme including Ladli Lakshmi will be closed – CM Dr Mohan Yadav. भोपाल। प्रदेश में नवगठित 16 विधानसभा के पहले सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य चर्चा के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया। यादव ने अपने संबोधन में सरकार का विजन बताया। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। मप्र में लाड़ली लक्ष्‍मी सहित कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी।मोहन यादव ने राज्‍यपाल के अभिभाषण का स्‍वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्‍व का मैं धन्‍यवाद करता हूं। नेतृत्‍व ने एक मजदूर के बेटे को सीएम बनाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाले भी पीएम बनते हैं। मैं बहुत सौभाग्‍यशाली हूं। वरिष्‍ठ नेता मेरे साथ हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकता भी गिनाई। उन्‍होंने नई शिक्षा नीति के साथ सम्राट विक्रमादित्‍य का भी एकाधिक बार उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि हमारा प्रयास शिक्षा से विकास को जोड़ना है। शिक्षा विकास का मार्ग प्रशस्‍त करेगी।

कोर्ट ने 10 जनवरी तक बढ़ाई संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

The court extended Sanjay Singh’s judicial custody until January 10th. दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोर्ट संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोर्ट संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कार्ट ने जमानत देने से मना कर दिया। उनके नई साल की शुरुआत जेल में ही बीतने वाली है। कोर्ट ने 10 जनवरी तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है।

नायब तहसीलदार और सरपंच के विवाद को लेकर सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन.

Sarpanch association submitted memorandum to the Governor regarding the dispute between Naib Tehsildar and Sarpanch. कटनी! स्लीमनाबाद/ ग्राम पंचायत सलैया फाटक सरपंच बसोरी लाल यादव व स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय मैं पदस्थ नायब तहसीलदार मौसमी केवट के बीच उतपन्न हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। नायब तहसीलदार मौसमी केवट के द्वारा सरपंच बसोरी लाल यादव के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले के बाद अब बहोरीबंद सरपंच फोरम संघ नायब तहसीलदार के खिलाफ विरोध मे उतर आया है। बुधवार को सरपंच फोरम संघ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौप दर्ज मामले को वापिस लेने की मांग की है। साथ ही कहा गया कि यदि मामला वापिस नही लिया गया तो फिर बहोरीबंद जनपद अंतर्गत आने वाले 79 सरपंच ग्राम पंचायत कामकाज अनिश्चित कालीन समय के लिए छोड़कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। क्योंकि नायब तहसीलदार मौसमी केवट के द्वारा फर्जी तरीके से सलैया फाटक सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जबकि सरपंच स्वयं एक लोकपाल के दायरे मैं । उस पर शासकीय कार्य मैं बाधा बनता ही नही है। इसलिए जिस दिन नायब तहसीलदार व सरपंच के बीच जो कहासुनी हुई उस समय के सीसीटीवी फुटेज से जाँच की जाए। क्योंकि तहसील कार्यालय मैं सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इसलिए मामले की निष्पक्षता से जांच कर दर्ज मामले को वापिस लिया जाए। साथ ही नायब तहसीलदार को स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय से अलग किया जाए। इस दौरान सरपंच फोरम संघ अध्यक्ष मनोज पटेल, रामकृपाल हळदकार, विकास पांडेय, सुबोध दुबे, श्याम सोनी, वीरू नायक सहित अन्य ग्राम पंचायतो के सरपंचो की उपस्थिति रही।

नेकी की दीवार में सहयोग करें नगर वासी : गुप्ता

Citizens should cooperate in the wall of goodness अम्बाह । पुराने थाने के पास आनंदम के सहयोग से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बच्चू लाल गुप्ता द्वारा नेकी की दीवार का संचालन किया जा रहा है। इस दीवार पर आए कपड़े एवं अन्य सामान के माध्यम से तमाम जरूरतमंद लोग अपनी जरूरत की पूर्ति कर रहे हैं गुरुवार को यहां वस्त्र वितरण किया गया इस मौके पर नेकी की दीवार के संचालक बच्चू लाल गुप्ता ने कहा कि जीवन वहीं है जो दूसरो के काम आए। कई बार जो चीजें हमारे लिए ज्यादा महत्व की नहीं होती है, उन्हें उन्हें हम बेकार समझकर यूं ही छोड़ देते है या फेंक देते है। यही चीजे जरूरतमंदो के लिए कितने काम आ सकती है इसकी हम कल्पना भी नही कर सकते हैं। नेकी की दीवार के माध्यम से हमने सैकड़ो लोगों को अपना तन ढंकने के लिए अथवा ठण्डी, गर्मी, वर्षा से बचाव के लिए दान मे प्राप्त कपड़ें उपलब्ध कराए हैं, प्रदेश सरकार की पहल पर जरूरतमंद लोगों को कपड़े, किताब, पेन पेन्सिल या अन्य वस्तुएं जिन्हें बेकार समझ कर या कई बार उनकी उपयोगिता नहीं होने पर जरूरतमंद व्यक्ति को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेकी की दीवार का संचालन किया जा रहा है। नेकी की दीवार के संचालन के पीछे मंशा हैं गरीबों को निशुल्क कपड़े प्रदान करना। इसमे नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं तथा घरों में उपलब्ध अनुपयोगी कपड़े चाहे वह बच्चों के हो, महिलाओ के हो या पुरूषों के हों नेकी की दीवार में उपलब्ध कराना प्रारंभ किया। आयोजन में बच्चू लाल गुप्ता ने जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराने की आम जन से अपील की है। उन्होने कहा है कि धीरे-धीरे मौसम में ठण्डक बढ़ती जा रही है, जिसके कारण गर्म एवं ऊनी वस्त्रों की आवश्यकता महसूस होने लगी है। हमारे आस पास या समाज में बहुत से ऐसे जरूरत मंद लोग है जो विभिन्न कारणों से स्वयं तथा अपने परिवार को ठंड से बचाव करने हेतु गर्म कपड़ो की व्यवस्था नही कर पाते है। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता अनुसार कपड़े उपलब्ध कराने हेतु जन सहयोग से नेकी की दीवार के माध्यम से उनकी जरूरतों को पूरा करने की पहल प्रारंभ की गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सीहोद.

Viksit Bharat Sankalp Journey has reached Sihod Sitaram Kushwaha, Sahara Samachaar, Vidisha ग्यारसपुर! जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सीहोद और बंडवा मैं आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची! जहां पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रचार रथ के माध्यम से एवं कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारियों के द्वारा दी गई । कार्यक्रम में विभाग के स्टाल लगाए एवं अन्य गतिविधियों की गई जिनके माध्यम से ग्राम पंचायत के ग्राम वासियों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया एवं आवेदन लिए गए कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा सरस्वती माता की पूजा करने के बाद कार्यक्रम शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सीहोद सरपंच, कृष्णा भाई गजेंद्र सिंह यादव, बंडवा सरपंच उषा बाई भारत सिंह गुर्जर , वीरेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र शर्मा, श्रवण शर्मा,शिवोम शर्मा, ओमकार लोधी ,उमराव सिंह कुशवाहा, बलाराम साहू, जनपद के नोडल अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव पंचायत इंस्पेक्टर एवं कार्यक्रम संचालन कर रहे महेश कुशवाहा स्थानीय सचिव राम सिंह रघुवंशी, भागीरथ लोधी रोजगार सहायक अजय कुमार शर्मा, वैजयंती कुशवाह जन सेवा मित्र राजेंद्र यादव एवं स्थानीय ग्राम वासी मौजूद रहे ।

ग्वालियर शहर के तानसेन द्वार में लगी संगीत सम्राट तानसेन की मूर्ति।

A statue of the music maestro Tansen has been installed at the Tansen Gate in the city of Gwalior. रात में रंगीन रोशनी में जगमगाएगी मूर्ति, रोशनी के लिए लगाई गई हैं विशेष तरह की लाइटें।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शहर में रु 12.14 करोड़ की लागत से बन रहे है 4 द्वार। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। समृद्ध इतिहास एवं संस्कृति से परिपूर्ण ग्वालियर को एक और उपलब्धि मिली है। हाल ही में UNESCO द्वारा सिटी ऑफ म्यूज़िक का खिताब मिलने से ग्वालियर की पहचान विश्व पटल तक पहुँची और अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में निर्मित हो रहे शहर के चार द्वार में से एक तानसेन द्वार में संगीत सम्राट तानसेन की मूर्ति को भी सफलतापूर्वक लगा दिया गया है। बता दें की रात के समय में मूर्ति को प्रकाशित करने और विशेष ख़ूबसूरती के लिए लाइट भी लगायी गयी है, जिससे सम्राट तानसेन का प्रतीक अद्भभुत दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यों में से एक है शहर के लिए 4 प्रवेश द्वारों का निर्माण। ये चार द्वार ग्वालियर की समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करेंगे। चार द्वारों में से पहला द्वार, ग्वालियर किले को प्रदर्शित करेगा; दूसरा द्वार, जय विलास महल के अनुरूप बन रहा है; तीसरा द्वार, प्रसिद्ध 10 वीं सदी के सास-बहु मंदिर के डिज़ाइन पर बन रहा है; और चौथा द्वार, ग्वालियर की संगीत परम्परा के स्तम्भ संगीत सम्राट तानसेन पर आधारित है। रु 2.24 करोड़ की लागत का यह भव्य तानसेन द्वार ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के हाईवे से ग्वालियर शहर की प्रवेश स्थान पर बनाया गया है। यह भव्य द्वार जितना विशाल उतने ही सुंदर कलाकृतियां भी है – सुंदर छतरी के नीचे संगीत में लीन मियाँ तानसेन की मूर्ति बनी हुई है।स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल रु 12 करोड़ की लागत से बने यह द्वार क्षेत्रीय ख़ूबसूरती और पर्यटन को बढ़ावा देंगे, साथ ही ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान को भी उभारेंगे। बता दें कि हर सप्ताह केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कई विकास कार्य सहित इन चारों द्वार के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण में लाड़ली बहना योजना का उल्लेख नहीं ,विपक्ष ने की टोकाटाकी.

Governor Mangubhai Patel’s address, there was no mention of the Ladli Behna Yojana, prompting criticism from the opposition. मप्र के राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े नौ वर्षों में भारत में सेवक सरकार के युग का प्रारंभ हुआ है। संकल्प पत्र 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी भी है और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण का विजन डाक्यूमेंट भी है। सरकार ने संकल्प पत्र के बिंदुओं को धरातल पर उतरने का काम प्रारंभ भी कर दिया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर तीन हजार प्रति मानक बोरा से बढ़कर चार हजार कर दी गई है। मध्य प्रदेश के मन में बसे मोदी की हर गारंटी को पूरा करने के उद्देश्य से संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु को समय सीमा में क्रियान्वित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह बात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सुशासन केवल एक शब्द नहीं बल्कि उसके हर अक्षर को सच्चे अर्थों में चरितार्थ करने का मंत्र है। एक जनवरी 2024 से साइबर तहसील की व्यवस्था को प्रदेश के सभी 55 जिलों में लागू करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया गया है। संपदा 2 साफ्टवेयर भी प्रदेश में शीघ्र लागू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से डिजिटल रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल और सुगम बनेगी। इस दौरान विपक्ष ने लाड़ली बहन योजना का उल्लेख न किए जाने पर टोकाटाकी की।

नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष.

Narendra Singh Tomar has been unanimously elected as the Speaker of the Madhya Pradesh Legislative Assembly. नरेंद्र सिंह तोमर के रूप में पहली बार मध्य प्रदेश में विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर आज मप्र निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव ने नए अध्यक्ष को शपथ दिलाई। सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव में अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की। अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए साथ सूचनाओं प्राप्त हुई है। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रखा की नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का अध्यक्ष चुना जाए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा प्रहलाद सिंह पटेल ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गी में नरेंद्र सिंह तोमर को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे ने किया। इसी तरह भूपेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन तुलसीराम सिलावट ने किया कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने नरेंद्र सिंह तोमर को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे में किया।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल, पी. दयानंद बने सचिव मुख्यमंत्री.

There has been a major reshuffle at the Chief Minister’s Secretariat, with P. Dayanand appointed as the Chief Secretary to the Chief Minister. रायपुर।  2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दयानंद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव भी रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से 5 अधिकारी मुक्त किए गए है। 3 नए ओएसडी और 1 निज सहायक की भी नियुक्ती की गई है। डॉ सुभाष सिंह, डॉ रविकांत मिश्रा, उमेश अग्रवाल मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. बनाए गए हैं। वहीं दीपक अंधारे मुख्यमंत्री के निज सहायक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से आई.ए.एस  सुब्रत साहू  अपर मुख्य सचिव के पद, अंकित आनंद, सचिव पद, सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। साथ ही एस भारतीदासन, सचिव पद, डीडी सिंह सचिव पद से भी मुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

कमलनाथ पर भारी जीतू पटवारी, उमंग को स्वभाव, व्यवहार बदलने की चुनौती.

Jitu Patwari scores a significant win over Kamal Nath, challenging Umang to change his nature and behavior. वक्त बदला लेकिन कांग्रेस नहीं बदली. कभी युवा पीढ़ी को दरकिनार कर बुजुर्ग नेतृत्व को कमांड देने वाले कांग्रेस हाईकमान ने अब पीढ़ी परिवर्तन के नाम पर एकतरफा बिना सोचविचार के वरिष्ठ नेताओं को किनारे करते हुए युवा नेतृत्व के हाथ में पार्टी दे दी. कभी युवा नेताओं पर कमलनाथ भारी पड़ रहे थे और अब कमलनाथ पर जीतू पटवारी भारी साबित हो गए हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अपना स्वभाव, संगत और व्यवहार बदलना होगा. नेता-प्रतिपक्ष के स्टॉफ में ऐसे तत्व शामिल हो जाते है, जो सरकार से अप्रत्यक्ष रूप से उपकृत होते है. यही विपक्ष की रणनीति को लीक करते आ रहे है. ऐसे घुसपैठियों को रोक पाना, उमंग के लिए बड़ी चुनौती है. मध्यप्रदेश में कांग्रेस हारी तो कमलनाथ का कांग्रेस में भविष्य डूब गया. लेकिन जीतू पटवारी अपना विधानसभा चुनाव हार कर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद जीत गए. कांग्रेस हाकमान पहले भी वही था, आज भी वही है. पहले का निर्णय भी इसका था और आज का निर्णय भी उसी का है. दोनों निर्णय का लक्ष्य तो बदलाव का था लेकिन अप्रोच अहंकारी थी. जब निर्णय का अप्रोच अहंकार से भरा होगा तो फिर इंप्लीमेंटेशन में तो यही एटीट्यूड ही दिखाई पड़ेगा. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पराजय अहंकार, तानाशाही और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने के कारण हुई है. कांग्रेस पार्टी नेतृत्व में कितना भी बदलाव कर ले लेकिन जब तक संगठन की कार्यपद्धति में सामूहिकता का ईमानदारी से पालन नहीं होगा तब तक पार्टी के भविष्य पर सवाल खड़े होते रहेंगे. जीतू पटवारी और उमंग सिंगार को संगठन और विधायक दल की कमान सौंपी गई है. इन दोनों नेताओं को संगठन और वरिष्ठ नेताओं की कार्य प्रणाली से समस्या थी. मध्यप्रदेश में कमलनाथ के जाने के बाद कांग्रेस उनकी कार्यप्रणाली की समस्या से तो निजात पा सकती है लेकिन कांग्रेस के संगठन का डीएनए बदलाव के इस निर्णय में भी दिखाई पड़ रहा है. कई वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई है जिन चेहरों पर भरोसा जताया गया है, उन पर कई तरह के सवाल उछलते रहे हैं. मसलन, जीतू पटवारी के बड़बोलापन से कई बार कांग्रेस की किरी- किरी हो चुकी है. अब उन्हें अपनी जुबा पर लगाम लगानी होगी. वहीं कांग्रेस में कुंडली मारकर बैठे पदाधिकारियों को हटाने की बड़ी चुनौती होगी. वैसे बदलाव हमेशा अच्छा होता है. नया नेतृत्व हमेशा स्वागतयोग्य होता है. जब भी कोई निर्णय होता है तब उसका विश्लेषण इस आधार पर होता है कि निर्णय के पीछे हाईकमान ने किस सोच और चिंतन के आधार पर निष्कर्ष निकाले हैं. यह दोनों नेता ऊर्जावान हैं, सक्रिय हैं. कांग्रेस के सामने युवा ऊर्जावान और सक्रिय नेताओं के असफल होने का सबसे बड़ा उदाहरण राहुल गांधी स्वयं हैं. उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. कांग्रेस लगातार राजनीतिक चुनौतियों में असफल होती ही दिखाई पड़ी. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संभवत सबसे बुजुर्ग नेता हैं. *बदलाव के पीछे गांधी परिवार* मध्यप्रदेश में नेतृत्व बदलाव का जो फैसला हुआ है उसमें गांधी परिवार का रोल साफ देखा जा रहा है. मध्यप्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में यह स्पष्ट धारणा लंबे समय से बनी हुई है कि यह दोनों युवा नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी रहे हैं. चुनाव में पराजय के कारण भले ही कमलनाथ को अपमानजनक परिस्थितियों में विदा किया गया हो लेकिन राज्य के राजनीतिक हालातों को कमलनाथविहीन करने में दोनों नेताओं को लंबा वक्त लगेगा. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर भी ऐसी ही राजनीतिक चर्चाएं हैं कि उन्हें भी मुख्य भूमिका से विश्राम दिया गया है. सियासत में हमेशा वही चेहरे सफल होते हैं जिन पर कोई विवाद नहीं होते हैं. हाईकमान द्वारा नामित नेतृत्व का पार्टी और विधायक दल में बहुमत का समर्थन शायद तौला नहीं गया है. हाईकमान द्वारा निर्णय को थोपा गया है. कमलनाथ के अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी का परफॉर्मेंस जिस स्तर पर पहुंच गया है, उसके पीछे भी निर्णय को एकतरफा लेने और थोपने की प्रवृत्ति काम कर रही थी. ऐसी प्रवृत्ति संगठन के लिए लाभप्रद नहीं होती है. *जमीन पर साबित करने की बड़ी चुनौती*  नए नेतृत्व को राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान का भले ही संपूर्ण समर्थन हो लेकिन दोनों नेताओं को जमीन पर अपना नेतृत्व साबित करना होगा. जिस तरह तेज और डिजिटल पॉलिटिक्स बढ़ती जा रही है उसमें केडर मैनेजमेंट के साथ ही पार्टी के लिए फंड मैनेजमेंट भी महत्वपूर्ण पक्ष होता है. कमलनाथ के साथ यह भी माना जा रहा था कि उनका बीजेपी सरकार और नेतृत्व के साथ मिला-जुला राजनीतिक गणित चल रहा था. विपक्षी दल के सामने सबसे बड़ी समस्या यही रहती है कि जनहित के मुद्दों पर जमीन पर संघर्ष किया जाए. अक्सर ऐसा देखा गया है कि विपक्षी राजनीति सरकार के साथ एडजस्टमेंट करके आगे बढ़ने लगती है. ऐसी परिस्थितियां दूरगामी रूप से पार्टी के लिए हानिकारक साबित होती हैं. *क्या कमलनाथ-दिग्विजय के बिना कांग्रेस का उड़ान सम्भव* मध्यप्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भले ही अलग-थलग करने के संदेश और संकेत स्पष्ट कर दिए हों लेकिन वास्तविक रूप से जमीन पर ऐसा करना फिलहाल संभव नहीं दिखाई पड़ रहा है. इन दोनों नेताओं की जड़ें मध्यप्रदेश की राजनीति में दूर-दूर तक फैली हुई हैं. उनको अलग-थलग करके पार्टी बहुत लंबी दूरी तय नहीं कर पाएगी. इन दोनों नेताओं की जड़ों का इस्तेमाल कर कांग्रेस अपनी नई शाखाओं को मज़बूत कर सकती है. कांग्रेस के नए नेतृत्व को बीजेपी के मजबूत संगठन और नेतृत्व का मुकाबला करना है. बिना वरिष्ठ नेताओं के समन्वय और सहयोग के हो-हल्ला और मीडिया अटेंशन भले पाया जा सके लेकिन पार्टी की जड़ों को मजबूत करना संभव नहीं होगा. राज्य के नए नेतृत्व को पांच साल तक संघर्ष की स्थिति में रहना होगा. इसके लिए जनता के मुद्दों को चिन्हित करना, उसके लिए सतत संघर्ष करना होगा. अब सियासत सुविधा से आगे निकलकर संघर्ष की चौखट पर पहुंच गई है. जो पार्टी और नेता केवल सुविधा को राजनीति का लक्ष्य बनाएंगे उनको तो भविष्य में निराश होना निश्चित है.

कांग्रेस ने किया नेशनल एलायंस कमेटी का गठन, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी.

Congress forms National Alliance Committee; Bhupesh Baghel given a significant responsibility. रायपुर। कांग्रेस  ने  नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है.    इसमें कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. समिति में अशोक गहलोत,  मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का भी नाम शामिल है.बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। 

आज MP कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे ,जीतू पटवारी.

Jitu Patwari will assume the position of the Congress President in Madhya Pradesh. उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद आएंगे भोपाल; रोड शो कर पहुंचेंगे। कांग्रेस दफ्तर भोपाल! मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी मंगलवार को कार्यभार संभालने जा रहे हैं। वे रोड शो के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इसके पहले वे सुबह उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। कमलनाथ ने पटवारी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। जीतू पटवारी मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत तमाम सीनियर लीडर्स को आमंत्रित किया गया है। ऐसा रहेगा जीतू पटवारी के इंदौर से भोपाल आने का प्रोग्राम बैरागढ़ से शुरू होगा रोड शो जीतू पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा और लिंक रोड होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी बधाई जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी कल (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। मैं जीतू पटवारी को नई पारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करता हूं कि भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet