LATEST NEWS

जबलपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई एक साथ 22 डिपार्टमेंट लाइन शामिल, अपराधी की कर रहे थे मदद

Big action by Jabalpur SP, 22 department lines involved simultaneously, were helping the criminal जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर ने एसपी संपत उपाध्याय ने क्राइम ब्रांच विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 22 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि, इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। सूत्रों की माने तो, कई पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि वे कार्रवाई होने से पहले ही मुखबिरी कर दिया करते थे। जिससे पुलिस के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। इन पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को पहले ही कार्रवाई के बारे में बता दिया जाता था। जिससे पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो जाते थे। या फिर अलर्ट हो जाते थे। ऐसे में पुलिस के बड़े-बड़े ऑपरेशन फेल हो रहे थे। लिहाजा इस स्थिति को देखते हुए एसपी ने ये कड़ा कदम उठाया। बतादें कि, यह पहली बार नहीं है जब जबलपुर क्राइम ब्रांच में इतनी बड़ी संख्या में तबादले हुए हों। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों को एक साथ क्राइम ब्रांच से हटाया जा चुका है। पुलिस विभाग इस प्रक्रिया को सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई बता रहा है।

कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशानाः बोले- MP में निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि भी आधी ही मिली

Kamal Nath targeted the government: Leave alone investment in MP, only half the amount of central schemes was received. भोपाल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए दिन प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश के वादों की चर्चा करते रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि निजी क्षेत्र से आने वाला यह निवेश तो दूर की बात है, केंद्र सरकार से प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के लिए आने वाले पैसे को ही अब तक राज्य सरकार प्राप्त नहीं कर सकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्य प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से 37,652 करोड़ रुपया मिलने थे लेकिन अब तक सिर्फ़ 16,194 करोड़ रुपये ही मिले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- जिन महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिली है उनमें -आयुष्मान योजना, आदिवासी समुदाय के छात्रों की छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय सड़क निधि, PM श्री स्कूल और अदालत के भवन निर्माण की राशि भी अटकी हुई है।मुख्यमंत्री यह सारी रकम मध्य प्रदेश की जनता का अधिकार और केंद्र पैसा देकर कोई एहसान नहीं कर रहा है। प्रदेश की जनता अपनी गाढ़ी कमाई से केंद्र सरकार को जो टैक्स देती है, उसी का एक छोटा सा हिस्सा केंद्रीय मदद के रूप में प्रदेश को वापस मिलता है। इसलिए आप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार पर प्रदेश को उसका अधिकार देने के लिए दबाव बनाएं।

स्कूल शिक्षा विभाग की नई कवायद 2025-26 सत्र : स्टूडेंट को पढ़ाया जाएगा यातायात के नियमों का पाठ, शिक्षा मंत्री

New exercise of School Education Department 2025-26 session: Students will be taught traffic rules, Education Minister भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं सड़क दुर्घटना के मामलों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने एक नई कवायद शुरू की है। जिसमें अब स्कूली छात्रों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस कवायद को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े होने पर कोई चीज़ सीखने से अच्छा है, बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के माध्यम से बच्चों को सीख दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अब स्कूली विद्यार्थियों को यातायात का पाठ पढ़ाएगी। इसकी शुरुआत आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 से होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की इस कवायद से बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में सही से जानकारी मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि, बड़े होने पर कोई चीज सीखने से अच्छा है बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के माध्यम से बच्चों को सीख दी जाए। बाल मन के समय से ही अगर कोई बात सिखाई जाए तो बेहतर रूप से वह समझ आती है। उन्होंने कब कि, यातायात के नियमों का पालन कैसे होता है और कैसे नियमों का उल्लंघन होता है,इन सभी बातों को बच्चों को सिखाना एक अच्छी बात है। नई शिक्षा नीति भी यही कहती है कि संस्कृति बाल मन में ही बच्चों को कुछ सिखाया जाए, तो वह बिना किसी दबाव के इन सब चीजों को सीख जाते हैं।

उर्फी जावेद साड़ी में आईं नजर, जान्हवी कपूर की हो रही उनसे तुलना

मुंबई  उर्फी जावेद इस वक्त अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी एक लेटेस्ट इवेंट में साड़ी में नजर आईं, जो उनके आम लुक के काफी अलग दिखा। उर्फी जावेद का ये लुक ‘भूल भुलैया 3’ की मंजुलिका वाले लुक की याद दिला रही थी। हालांकि, इसी इवेंट में जान्हवी कपूर भी पहुंची थीं और उनका अंदाज देखकर लोग उर्फी को याद करने लगे। उर्फी जावेद अपने लुक और अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अलग-अलग स्टाइल वाले और क्रिएटिव कपड़ों में दिखती हैं। इस बार उर्फी सिंपल ब्लू साड़ी में दिखीं। लोग बोले- जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है हालांकि, कैमरे के सामने उर्फी जब पोज़ देने आईं तो वह साड़ी से खुद को कवर करती दिखीं और उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा लगा। एक यूजर ने कहा- ये साड़ी में अच्छी दिख रही हैं और जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है। ‘ये पहले ही कपड़े ठीक करने वाली थीं लेकिन नहीं किया’ हालांकि, एक और ने कहा- ये पहले ही कपड़े ठीक करने वाली थीं लेकिन नहीं किया, इन्होंने कैमरे के सामने आकर किया है, ये सब पब्लिसिटी स्टंट ही है। ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर अपने शो में डॉक्टर से की थी बात हाल ही में उर्फी के वेब शो ‘फॉलो कर लो यार’ में वो ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर डॉक्टर से बातें करती दिखी थीं। सीरीज में जावेद डॉक्टर से बातचीत करते हुए नजर आईं और डॉक्टर उनको प्रोसीजर समझते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘इसके लिए हम ब्रेस्ट के नीचे की साइड में कट लगा देते हैं जिससे कि कल को अगर आप अपने पार्टनर के साथ में रहते हो तो इसका पता नहीं चलता। टांके लगाकर इसको बंद कर दिया जाता है और साल भर के बाद में इसके निशान भी गायब हो जाते हैं।’ हालांकि डॉक्टर ने चेतावनी भी थी और कहा था- अगर दिक्क़त हुई तो काटना पड़ सकता है। जान्हवी कपूर की तुलना उर्फी से कर रहे लोग वहीं एक वीडियो में जान्हवी कपूर दिख रही हैं, जो उसी इवेंट का है जिसमें उर्फी पहुंची थीं। अब जान्हवी के ग्लैमरस अंदाज को देखकर लोगों ने कहा है- आज ये उर्फी की याद दिला रही हैं और उर्फी आज जान्हवी कपूर बनकर घूम रही हैं।

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज

मुंबई  बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर जारी है। ‘एनिमल’ के बाद उसके जैसे ही एक फिल्म आ रही है, जिसका नाम है ‘फतेह’। इसमें सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। लेकिन जबरदस्त खून-खराबा है। वायलेंस है। इसका टीजर 9 दिसंबर को जारी किया गया। जिसे देखने के बाद आपका सिर शायद घूम जाए। और कमजोर दिल वाले हैं तो वह इसे देखने से एक बार को जरूर बचें। सोनू सूद की डायरेक्टेड और स्टारर फिल्म ‘फतेह’ का टीजर 1:18 मिनट का है। इसे जी स्यूडियोज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली ये फिल्म बेहद खतरनाक होने वाली है। वीडियो की शुरुआत में जमीन पर ढेर सारे कारतूस पड़े रहते हैं। और एक्टर शॉटगन लेकर खड़े रहते हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘एक को मारा तो मुजरिम। 1000 को मारा तो राजा।’ सोनू सूद की ‘फतेह’ 10 जनवरी को रिलीज होगी इसके बाद खून से सनी बॉडी को घसीटते हुए दिखाया जाता है, जिससे फर्श लाल हो जाती है। एक्टर इसमें एकदम सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और सामने आदमियों की भीड़ को एक कमरे में धारदार हथियार से मार गिरा रहे हैं। किसी के सिर पर गोली मारते हैं तो किसी का चाकू से गला काटते हैं। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इसमें एक अहम किरदार निभाते दिखेाई दे रहे हैं। लेकिन सून सूद पूरे समय मारते दिखाई दे रहे हैं। ‘फतेह’ में भयंकर खून-खराबा देखने को मिलेगा जैकलीन फर्नांडिस उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। जिनके साथ वह बीच-बीच में कॉमन मैन की तरह क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं। इसमें एक गैलरी वाला सीन भी है, जो ‘एनिमल’ फिल्म की याद दिलाता है। उसमें सोनू सूद हथौड़े से लेकर ड्रिल मशीन, ब्लेड जो भी मिल रहा, उससे मार रहे हैं। हालांकि जैकलीन पूछती हैं कि वह क्या करते हैं। लेकिन वह बताते नहीं।

आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए करेंगे नॉमिनेट 

मुंबई  ‘बिग बॉस 18’ में बीते दो हफ्ते से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। जिससे कुछ लोग नाराज भी हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। अविनाश मिश्रा ने तो मेकर्स पर करणवीर मेहरा और उनके ग्रुप का फेवर करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि आज 9 दिसंबर के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले एक बार फिर से अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। लेकिन कौन-कौन सदस्य नॉमिेटेड हुआ है, उसके नाम आप पहले ही जान लीजिए। सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के नॉमिनेशन टास्क में जहां चाहत पांडे ने ईशा को नॉमिनेट किया। वहीं अविनाश मिश्रा ने दोस्त और बड़े भाई विवियन का नाम लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि किसने किसका नाम लिया, उसकी ज्यादा जानकारी तो शाम के एपिसोड को देखने के बाद ही मालूम होगी लेकिन लिस्ट बता देते हैं। ‘बिग बॉस 18’ के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस तक’ की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उनके नाम- दग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है। जिसमें से बॉटम में एडिन और तजिंदर बग्गा का नाम बताया जा रहा है। और उनमें से ही किसी के एविक्ट होने के चांसेस हैं। कौन हो सकता है ‘बिग बॉस 18’ से बेघर? बता दें कि आखिरी एलिमिनेशन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का हुआ था। क्योंकि उनका कनेक्शन घर के किसी सदस्य से नहीं बना था। जिस कारण बिग बॉस ने उन्हें फौरन बेघर कर दिया था। ऐसे में अब उनके साथ आईं यामिनी और एडिन बच गई थीं लेकिन अब उनमें से एक बेघर हो जाएंगी, ऐसा अनुमान है। क्योंकि लिस्ट में शामिल लोगों में से वह सबसे वीक हैं। लेकिन अंत में तो कुछ भी हो सकता है।

‘बागी 4’ का लेटेस्ट पोस्टर जारी, संजय दत्त का नया लुक देखकर सभी हैरान

मुंबई  साजिद नाडियाडवाला की फ्रैंचाइज फिल्म ‘बागी 4’ का एक और लेटेस्ट पोस्टर जारी किया गया है। टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी के पिछले तीनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था और अब चौथे पार्ट को लेकर भी लोगों के बीच भयंकर क्रेज बढ़ रहा है। अब के पोस्टर में संजय दत्त के किरदार और लुक को रिवील किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उनका ये अवतार आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। टाइगर श्रॉफ का जब पोस्टर जारी किया गया था को वह बाथरूम में कमोड पर बैठे हुए थे। खून से लथपथ थे। और आसपास लाशें पड़ी हुई थीं। जैसे कि वह लोगों के साथ लड़ने के बाद थक-हारकर बैठ गए हों। हाथ में उनके एक बड़ा चाकू भी था और दूसरे हाथ में शराब की बोतल थी। इसके साथ लिखा था कि इस बार वह पिछली बार की तरह नहीं होंगे। उनका किरदार अलग होगा। संजय दत्त का ‘बागी 4’ में लुक और किरदार वहीं, संजय दत्त ने अपना लुक जारी किया गया। वह एक कुर्सी पर बैठे हुए चीख रहे हैं। गोद में एक लड़की की बॉडी पड़ी है, जिसका सफेद रंग का सूट खून से एकदम लाल हो रखा है। वहीं संजय शर्ट और चेहरे पर खून लगा है। इस नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह लड़की की मौत को देख दुख में चीख रहे हैं। वहीं इनके किरदार के बारे में लिखा है कि हर आशिक एक विलेन है। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने लुटाया प्यार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म अगले साल 5 सितंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। अब संजय दत्त का ये खतरनाक लुक देखकर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दो रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘संज।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा की एंट्री विलेन में हुई तो हीरो की जमानत जब्त।’ एक ने लिखा, ‘दत्त साहब अग्नीपथ जैसा विलेन बनो। जिसमें मजा आएगा।’ वहीं कुछ फैंस ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जताई। कहा कि इस बार कुछ तो अलग होने वाला है।

गोपाल और भूपेन्द्र जैसे सीनियर लीडर भुलाने को माना गलती, सुधार के साथ बदलाव का मास्टर प्लान हुआ तैयार

Forgetting senior leaders like Gopal and Bhupendra was considered a mistake, master plan for change along with reform was ready. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के प्रमुख चेहरों को किनारे करके पीछे की कतार को आगे ले जाकर के दुष्परिणाम मंत्रीमंडल विस्तार के बाद दिखाई देना शुरू हो गए । इन बदलावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अनुभव और ग़ैरनुभव की चूक इस एक वर्ष के दौरान कई बार निकलकर सामने आ चुकी है। सागर ! राजनीति में खेमेबाजी न हो यह संभव नही । बात मध्यप्रदेश की करें तो शिवराज सिंह के मुखिया रहते इसका असर कभी खुलकर सामने नही आने पाया। अब जो हालात बने हैं वो स्प्ष्ट तौर पर प्रदेश में बीजेपी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। शिवराज सरकार में खेमेबाजी देखने को मिली पर उसका प्रभाव इतना नही हो पाया जिससे पार्टी को उसका नुकसान उठाना पड़ा हो। 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत से सबके सामने यह सिद्ध हो चुका है। बुंदेलखंड में एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है। इसमें लड़की पक्ष्य की शर्त में दूल्हे के साथ बुजुर्गों को आने की मनाही रहती है। जिसके उद्देश्य मे शादी रश्म के दौरान कठिन प्रश्नों को पूँछकर दूल्हा पक्ष्य को निरुत्तर करना होता है। इसके तोड़ के लिए वो होशियारी करके बारात में एक बुजुर्ग को साथ ले जाते हैं। जब वधु पक्ष्य सवाल करना शुरू करता है। बाराती गुप-चुप उस बुजुर्ग से सवालों के जबाब पूंछने लगते हैं। सही जबाब मिलने पर वधु पक्ष्य बगैर तजुर्बेकार के इनका जबाब देना कठिन है समझ जाता है। खोज करने पर बारात में बुजुर्ग के साथ आने की सच्चाई सामने आ जाती है। मोहन सरकार चलाने में दिख रही कमियों मे अनुभव की कमी बताने के लिए यह कहावत सटीक बैठ रही है। कहते हैं सही ज्ञान वहीं है जो जमीन से सीखकर मिला हो। किताबी ज्ञान का इससे कोई मुकाबला नही हो सकता। मध्यप्रदेश में नये को आगे लाकर सरकार चलाने के फार्मूले में हो रही निरंतर ख़ामियों में अनुभव और कुशल राजनेता को दरकिनार कर लिए निर्णय को उसका परिणाम माना जा रहा है। बात सागर जिले की राजनीति की करें तो आपको पूर्व मंत्री वर्तमान रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव और पूर्व गृहमंत्री वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की कमी दिख रही है। पार्टी के अंदर पनपी खेमेबाजी और प्रशासनिक लचरता से स्प्ष्ट है कि मोहन सरकार शिव के राज के करीब तक से होकर भी नही चल पा रही है। पार्टी के सीनियर विधायक की यह नाराजगी एक प्रकार से बीजेपी की भलाई होना माना जा सकता है। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी में 1985 से सक्रिय राजनीति, उस दौरान के संघर्ष और अवसरवादी राजनीति से दूर रहकर आखिरी समय तक पार्टी से जुड़े रहने का कई बार संकल्प दोहराया है। आज जो हालात हैं उस पर चिंता जताना जिसमे मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर एक- एक नाम दिल्ली से फ़ाइनल हुआ मानकर चलें तो बेशक यह निर्णय गलत साबित हुआ है। आलाकमान को लीडरशिप में उन विशेष के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए जिनमे सबको साथ लेकर चलने की क्षमता दिखाई देती है। जहाँ वो दूसरों के अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा करना खुद का कर्तव्य मानकर वैसे निर्णय लेते हैं। राजनीति सिद्धान्त के अन्तर्गत इसमें भिन्न- भिन्न पक्षों का अध्ययन किया जाता हैं। शिवराज और उनके मंत्रिमंडल में विभेदों को दूर करने के तरीके होते थे। वो क्रांति की भी वकालत करना जानते थे। राजनीतिक सिद्धांत में, स्वतंत्रता, समानता, न्याय, लोकतंत्र, और धर्मनिरपेक्षता जैसी अवधारणाओं का अर्थ स्पष्ट किया जाता है। साथ ही राजनीतिक सिद्धांत, विचारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अवधारणाओं का विश्लेषण किया जाता है। खुद को ताकतवर बनाने के लिए गुटबाजी एक विकल्प हो सकता है। मोहन मंत्रीमंडल में अनुभव की कमी को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। मुखिया के ताकतवर बनने में जो कमियां पनपी हैं वो विपक्षियों को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी आलाकमान मध्यप्रदेश और राजस्थान में किए इन प्रयोग के दुष्प्रभाव का बारीकी से अध्ययन कर रही है। जो सीनियर और अनुभवी को अभी कमजोर समझकर चल रहे हैं आने वाले कुछ समय बाद उनके सामने आलाकमान द्वारा चौकाने वाला निर्णय देखने को मिल सकता है।

दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेता पर FIR: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 5 से 10 भाजपा नेता लग गए होंगे उसे बचाने में…

FIR against BJP leader in rape case: Jitu Patwari cornered the government, said- 5 to 10 BJP leaders must have been involved in saving her… भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज होने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। राजधानी भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर पटवारी ने कहा कि बीजेपी नेता का अपनी ही भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला आज सुर्खियां बनी हुई है। ये अराजकता और अद्भुत सरकार का फेलियर है। पटवारी ने कहा कि सरकार का आज तक कोई प्रयास इन घटनाओं को रोकने के लिए नहीं हुआ।10 दिन पहले एक शिक्षिका के साथ बालाघाट में बीजेपी के नेता ने दुष्कर्म किया, अक्टूबर में इंदौर के महू में सेना के जवानों के साथ जो महिलाएं थी, उनके साथ जो बीजेपी के नेताओं ने किया बहुत ही चर्चित मामला था। दतिया में भी भाजपा नेता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया, तब नरोत्तम मिश्रा के मुंह में दही जम गया था। जबलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 28 साल की युवती के साथ बीजेपी के नेता शशिकांत सोनी ने बलात्कार किया। पीसीसी चीफ ने कहा कि आखिर ऐसी सैकड़ों घटनाओं में बीजेपी के नेता ही सामने क्यों आते हैं यह सवाल तो है? उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में हजारों मामले दब जाते हैं। भोपाल विदिशा समेत पूरे प्रदेश के जिलों में 17 मिनट में एक बलात्कार हो रहे हैं, जनता सरकार का चाल चरित्र चेहरा पहचानें। भाजपा नेताओं पर इस तरीके के मामले सामने आते हैं, तो उन्हें बचाया जाता है ना की कार्रवाई की जाती है। जीतू पटवारी ने कहा कि अभी जो सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज हुआ, उसमें 5 से 10 बीजेपी नेता लग गए होंगे उसे बचाने के लिए।

पैराडाइज स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने विज्ञान माडल प्रदर्शित किए, किया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ।

100 students of Paradise School displayed science models and organized a science exhibition. हरिप्रसाद गोहेआमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे, सी एम राइस विद्यालय के प्राचार्य राजेश खैरवाल , बी ए सी मीनाक्षी धोटे के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया । आयोजित प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 100 बच्चों द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए । जिसमें पन बिजली का उत्पादन, किडनी की कार्य प्रणाली, पानी की टंकी में पानी का स्तर पता लगाना, पवन ऊर्जा से बिजली का उत्पादन, खेतों में कम पानी का प्रयोग कर फसल उत्पादन, रासायनिक कृषि की हानिया, शारीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण प्रदूषण, सोलर सिस्टम की कार्य प्रणाली, सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन आदि के मॉडल छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी लतिका साहू , का विशेष योगदान रहा ।

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के उप संचालक पीके बर्मा वाइल्ड लाइफ एंड टूरिज्म अवार्ड से हुए सम्मानित

Bandhavgarh Tiger Reserve Deputy Director PK Burma honored with Wildlife and Tourism Award भोपाल ! उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में उप संचालक के पद पर पदस्थ पीके वर्मा को अखिल भारतीय स्तर पर वन्य जीव सरंक्षण से जुड़ी संस्था ट्रैवल ऑपरेटर्स फॉर टाईगर ने वाइल्ड लाइफ एंड टूरिज्म इनिशिएटिव ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया है,2014 बैच के आईएफएस पीके वर्मा को यह सम्मान कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थापना के दौरान चीता प्रोजेक्ट की सफलता के साथ साथ वनों को आग से रोकने,शांतिपूर्ण व्यवस्थापन,हैबिटेट डेवलेपमेंट,वन्य जीव सरंक्षण के कार्य में कम्युनिटी को जोड़ने में अग्रणी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।बता दें ट्रैवल ऑपरेटर्स फॉर टाइगर्स एक स्वयं सेवी संस्था है जिसका गठन 2004 में वन्य जीव सरंक्षण,पर्यटन,प्लास्टिक मुक्त जंगल,बाघों के सरंक्षण में योगदान जैसे उद्देश्यों को लेकर किया गया है यह संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है, टाईगर रिजर्व में संसाधन मुहैया कराने के साथ साथ यह संस्था वन्य जीव सरंक्षण से जुड़े लोगों को हर वर्ष सम्मानित भी करती है।

बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ लगाई याचिका में सुनवाई आज

Hearing in the petition against Bina MLA Nirmala Sapre today भोपाल। बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी निरस्त करने की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रस्तुत याचिका पर हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। याचिका में सिंघार ने कहा है कि बीना से विधायक सप्रे ने कांग्रेस की सदस्यता त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने नहीं किया निराकरण इस संबंध में सिंघार ने मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर के समक्ष एक याचिका सप्रे की विधायकी निरस्त करने की गुहार लगाते हुए दायर की थी, लेकिन अध्यक्ष ने अब तक इसका निराकरण नहीं किया। इससे व्यथित होकर हाई कोर्ट की शरण लेना पड़ी है। शीतकालीन सत्र से पहले निरस्त की जाए विधायकी याचिका में मांग की गई है कि सप्रे की विधानसभा सदस्यता शीतकालीन सत्र से पहले निरस्त की जाए। याचिका में यह भी कहा है कि संविधान की अनुसूची 10 के अनुसार अगर कोई विधायक दल बदलता है, उसकी विधानसभा से सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए। अगर दल-बदल के बाद भी ऐसे व्यक्ति को विधायक बने रहना है तो उसे फिर से चुनाव लड़ना पड़ता है।

फिर चली प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 15 आईएएस के तबादले

State government’s transfer express runs again, 15 IAS transferred भोपाल ! राज्य सरकार ने रविवार रात को कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. राज्य सरकार ने एसटीएफ के स्पेशल डीजे पंकज कुमार श्रीवास्तव को नक्सल विरोधी अभियान की कमान भी सौंप दी है. वे एसटीएफ के साथ नक्सल विरोधी अभियान की भी कमान संभालेंगे. इसके अलावा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला को नक्सल विरोधी अभियान में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उधर राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग से हटा दिया है. उनको राज भवन में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इन अधिकारियों को बदला गया

टोक्यो स्थित घर पर मृत पाई गईं जापानी एक्ट्रेस मिहो नाकायमा

टोक्यो जापानी एक्ट्रेस और सिंगर मिहो नाकायमा अपने टोक्यो स्थित घर पर मृत पाई गईं। वह 54 साल की थीं। नाकायमा को शुक्रवार को एक इवेंट में पहुंचना था और वो वहां नहीं जा पाईं। उसके बाद उन्हें उनके ही घर में बाथटब में मृत पाया गया। उनके किसी परिचित ने इस बारे में आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया और पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनकी मौत के कारणों की अभी जांच चल रही है। नाकायमा को शुक्रवार को ओसाका में एक क्रिसमस पार्टी में परफॉर्म करना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। उनकी टीम ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि की और अचानक हुए नुकसान पर अपना सदमा और दुख व्यक्त किया। मिहो नाकायमा की बाथटब में मौत इसमें लिखा है, ‘हमें उन सभी लोगों को, जिन्होंने हमेशा उनकी देखभाल की है और उन सभी फेंस को, जिन्होंने उनका समर्थन किया है, अचानक यह घोषणा करते हुए बेहद खेद है लेकिन यह घटना इतनी अचानक हुई कि हम भी हैरान और दुखी हैं। फिलहाल मौत के कारण और बाकी चीजों की जांच की जा रही है।’ ‘लव लेटर’ फिल्म से फेमस नाकायमा 1980 और 90 के दशक में बहुत फेमस थीं। हालांकि उन्हें 1995 की फिल्म ‘लव लेटर’ में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह ‘टोक्यो वेदर’ (1997) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। जापान के साकू में जन्मी नाकायमा ने 1985 के नाटक ‘मैडो ओसावागासे शिमासु’ से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसने उन्हें जल्द ही स्टारडम तक पहुंचा दिया। उसी साल उन्होंने अपना पहला गाना ‘सी’ भी रिलीज किया। नाकायमा ने ‘बी-बॉप हाई स्कूल’ में काम किया और जापान में अपना एल्बम रिलीज किया। जापान में बेहद फेमस स्टार अपने पूरे करियर के दौरान, नाकायमा जापान के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन गईं, जिन्हें फिल्म, टेलीविजन और संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना गया। ‘लव लेटर’ में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें ब्लू रिबन अवार्ड्स और होची फिल्म अवार्ड्स दोनों में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिलाया, जबकि फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कार जीता। नाकायमा के परिवार में बस उनका बेटा है।

वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करीब पहुंची ‘पुष्पा 2: द रूल’

मुंबई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनाने में लगी है। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 11 रिकॉर्ड्स बनाए थे और बंपर कमाई की। अब तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को इसने इतिहास रच दिया। सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी में सिर्फ तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, वर्ल्डवाइड यह तीन दिन में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। 164.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही ‘पुष्पा 2’ देश और दुनियाभर की सबसे तगड़ी ओपनर बन गई थी। यही नहीं, इसने दो दिन में ही अपने प्रीक्वल ‘पुष्पा: द राइज’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। जिस रफ्तार से ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, लग रहा है कि यह बहुत जल्द देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्मों में से एक बन जाएगी। ‘पुष्पा 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3 ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के दो दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 421.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब तीन दिन में ही यह 600 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 598.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, इसने तीन दिन में ओवरसीज के सिनेमाघरों में 135 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि देशभर में ‘पुष्पा 2’ का तीन दिन का ग्रॉस कलेक्शन 463.9 करोड़ पर पहुंचा है। तीन द‍िनों में ‘पुष्‍पा 2’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन – 598.90 करोड़ रपये तीन द‍िनों में ‘पुष्‍पा 2’ का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्‍शन – 135.00 करोड़ रुपये तीन द‍िनों में देश में ‘पुष्‍पा 2’ का ग्रॉस कलेक्‍शन – 463.90 करोड़ रुपये तीन द‍िनों में देश में ‘पुष्‍पा 2’ का नेट कलेक्‍शन – 387.95 करोड़ रुपये ‘पुष्पा: द राइज’ को वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई में भी पछाड़ा ‘पुष्पा 2’ ने ‘पुष्पा: द राइज’ को लाइफटाइम कमाई के मामले में देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पछाड़ दिया है। ‘पुष्पा: द राइज’ ने साल 2021 में रिलीज होने पर वर्ल्‍डवाइड 350.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। लेकिन ‘पुष्पा 2’ ने तीन दिन में ही 598.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। द‍िन देश में नेट कलेक्‍शन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन पेड प्रीमियर (तेलुगू) 10.65 करोड़ रुपये – पहला द‍िन, 05 द‍िसंबर 2024, गुरुवार 164.25 करोड़ रुपये 275.20 करोड़ रुपये दूसरा द‍िन, 06 द‍िसंबर 2024, शुक्रवार 93.8 करोड़ रुपये 146.10 करोड़ रुपये तीसरा दिन, 07 दिसंबर 2024, शनिवार 119.25 करोड़ रुपये 177.6 करोड़ रुपये कुल कमाई- 387.95 करोड़ रुपये 598.90 करोड़ रुपये ‘पुष्पा 2’ की हिंदी और तेलुगू वर्जन से कमाई ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और तारक पोनप्पा जैसे कलाकार हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पर दिलचस्प बात है कि मूल रूप में तेलुगू भाषा में बनी ‘पुष्पा 2’ इससे ज्यादा हिंदी वर्जन से कमाई कर रही है। तीन दिन में ही हिंदी वर्जन ने 200.7 करोड़ और तमिल वर्जन ने 154.55 करोड़ कमाए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet