LATEST NEWS

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आखिरी एपिसोड में पहुंचे वरुण और एटली

मुंबई   ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन अब खत्म होने जा रहा है। होस्ट कपिल शर्मा ने इसका ऐलान कर दिया है। कपिल शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ का आखिरी एपिसोड होगा। यानी उस दिन इसका फिनाले हो जाएगा। हालांकि, अभी कपिल ने यह खुलासा नहीं किया है कि शो का तीसरा सीजन कब आएगा। मालूम हो कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का फॉर्मेट अब ऐसा है कि 13 एपिसोड के बाद शो की टीम थोड़े टाइम के लिए ब्रेक लेती है और फिर वापसी करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में वरुण धवन और उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम नजर आएगी। हाल ही मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इसमें वरुण धवन के अलावा फिल्म के डायरेक्टर कलीस, प्रोड्यूसर एटली, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। वरुण धवन का पोल डांस, शरमाए एटली वहीं सुनील ग्रोवर ‘जवान’ के शाहरुख खान बनकर सबको एंटरटेन करते नजर आएंगे। शो में वरुण धवन ने पोल डांस भी किया, जिसकी झलक भी प्रोमो में दिखाई गई है। वरुण का पोल डांस देख एटली उस वक्त शरमा गए, जब अर्चना ने उन्हें छेड़ा कि उन्होंने अब तक कितनी लड़कियों का पोल डांस देखा है। इसी प्रोमो में कपिल शर्मा ने वरुण धवन से कहा- हमारे सेकेंड सीजन के फिनाले में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। कृष्णा अभिषेक, वरुण के लिए लाए लोहे का कच्छा जहां वरुण धवन ने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की खिंचाई की, वहीं कृष्णा अभिषेक एक्टर के लिए लोहे का कच्छा लेकर पहुंचे। जग्गू दादा बनकर पहुंचे कृष्णा ने वरुण के लिए कहा, ‘जब ये भेड़िया बनते हैं तो सबसे पहले इनका कच्छा फटता है।

भीगे बालों और शिमरी ड्रेस में मनीषा रानी ढा रही कहर

बिहार की मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज और कातिलाना डांस से फैंस का दिल धड़काती थीं। लेकिन इस बार उन्होंने जो कारनामा किया है, वो देख हर कोई ठिठक गया है। उनका नया फोटोशूट वायरल हो रहा है। उनका ये अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है। मनीषा रानी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने इन फैंस के लिए वो कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। पर इस बार मनीषा ने अपनी जो फोटोज शेयर की है, उनमें कहर ढा रही हैं। मनीषा रानी का पोस्ट वायरल भीगे बालों और शिमरी ड्रेस में मनीषा रानी कहर ढा रही हैं। उनका ये रूप पहले शायद ही देखने को मिला हो। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लेडीज एंड जेंटलमेंट… मनीषा रानी।’ फैन ने लिखा- तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है मनीषा के इस पोस्ट पर अब्दू रोजिक ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं। विशाल सिंह ने पूछा, ‘कौन है ये लड़की?’ एक फैन ने लिखा, ‘तभी सर्दी और गर्मी बढ़ रही है।’ एक और फैन लिखते हैं, ‘भाईसाहब, इस लड़की ने तो लड़कियों की भी हार्ट बीट बढ़ा दी।’ ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर 27 साल की मनीषा रानी डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में नजर आई थीं। वो सेकंड रनर-अप थीं और विनर एल्विश यादव थे। उन्होंने ‘झलक दिखला जा 11’ में पार्टिसिपेट किया और विनर बनीं।

मोतियाबिंद से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका ऑपरेशन ही है -डॉ अशोक नरवरे ।

The most effective way to get rid of cataract is surgery – Dr. Ashok Narware. हरिप्रसाद गोहे  आमला । युवा साहू समाज सेवा संगठन आमला, चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल एवं सिविल अस्पताल आमला के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद साहू, स्वर्गीय श्री नंदलाल साहू, स्वर्गीय श्री पूरनलाल साहू की स्मृति में मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन आमला के सिविल अस्पताल में किया गया था । इस मौके पर बतौर अतिथियों में महेश साहू , डॉ अशोक नरवरे खंड चिकित्सा अधिकारी आमला, प्रकाश साहू, संजय साहू, द्वारका प्रसाद साहू, प्रहलाद साहू, गोपाल साहू , अभिषेक शुक्ला ने दिवंगतों के छायाचित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए सिविल अस्पताल के डॉ अशोक नरवरे ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही मानव सेवा है। संजय साहू ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सेवा करना ही हृदय को सुकून देता है। महेश साहू ने कहा कि समाज के समर्थ लोगों को असमर्थ लोगों की मदद करना चाहिए। प्रकाश साहू ने कहा कि सभी मरीजों के ऑपरेशन बैरागढ़ हॉस्पिटल भोपाल में किए जाएंगे। प्रहलाद साहु ने कहा कि जिले में संगठन के द्वारा मोतियाबिंद पीड़ितों के मरीजों को नई रोशनी देने का काम किया जा रहा है। शिविर में 152 मरीज की जांच की गई जिसमें 53 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया ।  ऑपरेशन के बाद रखें विशेष सावधानी-डॉ अशोक नरवरे । आयोजित शिविर के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक नरवरे ने मरीजो को ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी देते हुए कहा कि जो मरिज पहले से दवाई  लेते आ रहे हैं उन्हें अपनी दवाइयां जारी रखना चाहिए। ऑपरेशन के पहले आरामदायक कपड़े पहने और सर्जरी के दिन किसी प्रकार का मेकअप ना करें । ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों को खरोचों और धक्कों से बचाने के लिए सुरक्षा चश्मा चश्मा पहने। ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक पढ़ने या स्क्रीन देखने से बचे। घर से बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहने । ऑपरेशन के बाद आंखों में खुजली होने पर रगड़ना नहीं चाहिए। भारी और वजनदार चीजों को उठाने से बचना चाहिए। तंबाकू और शराब के सेवन से बचना चाहिए । ऑपरेशन के बाद खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है और भोजन में भरपूर पोषक तत्व वाले पदार्थ जैसे ताजा फल हरे पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए अच्छी होती है। कड़क और गरिष्ठ चीज नहीं खाना चाहिए। नहाते समय साबुन या गंदा पानी आंखों में जाने से बचाना चाहिए और गर्दन के नीचे पानी डालकर नहाना चाहिए। आंखों में किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर को बताना चाहिए।

किसान खाद के लिए परेशान, लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे मोहन यादव, उमंग सिंगार

Farmers worried about fertilizer, Mohan Yadav, Umang Singar looking at dinosaur eggs in London रीवा ! मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 2 दिवसीय प्रवास पर रीवा आए. उमंग सिंघार ने राज निवास भवन में अयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने सिंगरौली जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने खाद की समस्या पर भी प्रदेश सरकार को घेरा. प्रदेश के प्रशानिक अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुऐ उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि यहां पर अधिकारी जिस प्रकार से भाजपा नेताओं की गुलामी कर रहे उन्हें तेल ले लेना चाहिए और भाजपा नेताओं के लगाना चाहिए. देश के नक्शे में सिंगरौली सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला जिला पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “सिंगरौली जिला देश के नक्शे में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला जिला बनता जा रहा है. सिंगरौली मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी कहलाता है. प्रदूषण के मामले में दिल्ली के बाद सिंगरौली दूसरे नंबर पर है. भविष्य में यह जगह वहां पर निवासरत लोगों के लिए बड़ी मुश्किल वाली जगह होगी. लगता है वहां पर सिर्फ खदाने ही रह जाएगी और लोगों को वहां से विस्थापित होना पड़ेगा. निजी कंपनियों की कोल माइंस ने वहां पर अपनी अपनी नीतियां बनाई है. उमंग सिंघार ने प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “वहां पर पुलिस और एसएएफ की बटालियन लगाकर लोगों के घर तोड़ दिए गए. ऐसा लगता है की मोहन यादव की सरकार दबाव में काम कर रही है. मुझे लगता है कि देश के अंदर मोदी के साथ अडानी सेफ है और प्रदेश के अंदर मोहन यादव के साथ अडानी सेफ है. झारखंड से कोल डस्ट सिंगरौली आती है. इसके बाद उसे कोयले में मिलाकर अन्य जगहों पर भेजा जाता है. इस तरह से कई प्रकार के घोटाले हैं, जो देखने को मिले हैं. इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठाने के साथ ही अगर पार्टी को जरुरत पड़ी, तो आने वाले समय में आंदोलन भी करेंगे.” किसान खाद को लेकर परेशान नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “रीवा जिले में 50% भी बोवनी नहीं हो पाई. किसानों को खाद नहीं मिली. इनके तो कृषि मंत्री को पता ही नहीं है कि खाद कौन देता है. सरकार पिछले 4 सालों से बहाना बना रही है कि रसिया यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, लेकिन मैं सरकार से जानना चाहता हूं. भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने कई बार चाइना, अमेरिका और मोरक्को सहित कई ऐसे देश है, जहां से खाद को इंपोर्ट किया, तो अब क्या दिक्कत है. क्या सरकार के पास पैसे नहीं है, किसानों के लिए, मुख्यमंत्री लंदन में घूम रहे थे, उसके पहले शिवराज गए थे, तब वह अमेरिका की सड़कों को चिकने गालों की तरह बता रहे थे. मोहन यादव लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे थे.” उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पर साधा निशाना उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अस्पतालों के बातें करते हैं, लेकिन अस्पतालों की स्थिति ऐसी है की मरीजों को दवाईयां नहीं मिल पा रही है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन अपने ही जिले में मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं कर पा रही है. उमंग सिंघार ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा तो वह अपना जिला ही संभाल ले. स्वास्थ्य विभाग में जो घोटाले चल रहे हैं, जांचों के नाम पर पूरे प्रदेश के अंदर 200 – 300 करोड़ रुपए ब्लड टेस्ट के नाम से जिन कंपनियों को कम दिया जा रहा है, क्या वह कंपनियां सही जांच कर रही है या फिर फर्जी तरीके से सेंपल के नाम पर उनसे पैसे निकाले जा रहे हैं. अधिकारी हो गए भाजपा नेताओं के गुलाम कई आधिकारी तो ऐसे हो गए है, जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की गुलाम हो गए है. ऐसे अधिकारी जो भारतीय जनता पार्टी के नाम से माला जप रहे हैं. इनके लिए कांग्रेस को एक अभियान शुरू करना पड़ेगा कि इन्हें एक तेल की सीसी दें. यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तेल लगाएं. क्योंकि ये तो जानता के काम नहीं कर रहे. 16 दिसंबर को हम जन हितैसी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार नेता प्रतिपक्ष के तीखे प्रहार पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को किसी भी मुद्दे में सरकार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 2003 के पहले की स्थिति मध्य प्रदेश की जनता अब तक नहीं भूली है. मैंने भी देखा है, सब ने देखा है कि कैसे खाद के लिए किसानों को तीन से चार दिन तक लाईन में लगना पड़ता था और डंडे भी खाने पड़ते थे. अभी तो खबर बनती है, लाइट जाने की तब खबर बनती थी. सिगरौली के सड़क बन रही है. दुनिया की सर्वाधिक कृषि प्रगति दर अगर कहीं है, तो वह मध्य प्रदेश में है. कांग्रेस मुद्दा विहीन है कांग्रेस को जनता समझ भी चुकी है और जवाब भी दे चुकी है. बहुत जल्द हमारा प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त राष्ट्र होगा.

चुनावी प्रक्रिया पर शिवराज सिंह ने उठाए सवाल, बोले- चुनावों से देश हो रहा बर्बाद

Shivraj Singh raised questions on the electoral process, said – the country is being ruined by elections. विदिशा ! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को विदिशा पहुंचे. जहां उन्होंने विदिशा को कृषि और बागवानी का मॉडल बनाने की बात कही. वहीं देश में बार-बार होने वाले चुनावों को लेकर शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में लगातार चुनाव होने के कारण समय, ऊर्जा और धन की बर्बादी होती है. देश में एक चुनाव खत्म होता है, तो दूसरा शुरू हो जाता है. प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री सभी चुनाव प्रचार में व्यस्त हो जाते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित होता है. विदिशा की जनता ने दिया समर्थन शिवराज सिंह ने “एक देश एक चुनाव” अभियान की शुरुआत करते हुए विदिशा की जनता से इस विचार का समर्थन करने की अपील. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके साथ हाथ उठाकर इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. चौहान ने संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक बार में चुनाव हो ताकि बाकी समय देश के विकास पर ध्यान दिया जा सके. प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड्स के अत्यधिक उपयोग ने जमीन की उपजाऊ क्षमता को खत्म कर दिया है. इससे न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं. कई उपयोगी कीट-पतंगे जैसे केंचुए, जो धरती के डॉक्टर कहे जाते थे आज विलुप्त होने की कगार पर हैं.” शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे विदिशा जिले से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राकृतिक खेती नहीं अपनाई गई, तो आने वाली पीढ़ियां धरती पर रहने लायक परिस्थितियां नहीं पाएंगी.”

प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की 45 फीसदी सीटें खाली, छात्रों को फार्मेसी में दिलचस्पी

45 percent seats of engineering colleges in the state are vacant, students are interested in pharmacy भोपाल ! मध्य प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन कराने की तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में 45 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रह गई. इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने दो राउंड की काउंसलिंग कराई. इसके बाद भी सीटें नहीं भरी, तो दो बार कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) भी कराई गई. इसके बाद भी 1 लाख 10 लाख सीटों पर स्टूडेंट्स ही नहीं मिले. प्रदेश में कुल 2 लाख 60 हजार सीटों पर काउंसलिंग कराई गई थी. जिसमें से सिर्फ डेढ़ लाख सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं. फार्मेसी की स्टूडेंट्स में बढ़ी डिमांड तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन के लिए अक्टूबर माह में काउंसलिंग खत्म होने के बाद अब फॉर्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग खत्म हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित की थी. विभाग ने इसके लिए दो राउंड की काउंसलिंग और दो सीएलसी भी कराई. फार्मेसी कोर्स की 30 हजार सीटों में से 24 हजार सीटों पर एडमिशन हो गए. हालांकि, 6 हजार सीटें खाली रह गई हैं. बीफार्मा कोर्स में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए हैं. बीफार्मा की कुल 16340 सीटें थी, जिसमें से 15386 सीटें फुल हो गई. वहीं डी-फार्मा कोर्स की पांच हजार से ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं. 8 बी-फार्मा और डी-फार्मा कॉलेजों को एक भी नया स्टूडेंट नहीं मिला. प्रदेश में एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब खाली रह गई सीटों पर प्रवेश नहीं हो सकेंगे. इंजीनियरिंग की 30 हजार सीटें खाली उधर बीफार्म कोर्सेस के साथ ही प्रदेश में काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म हो गई है. प्रदेश में एमबीए और इंजीनियरिंग कॉलेजों की करीबन 30-30 हजार सीटें खाली रह गईं. प्रदेश में 62 हजार एमबीए सीटों में से 36 हजार 858 पर ही एडमिशन हो सके. वहीं इंजीनियरिंग की 73 हजार 500 सीटों में से 42 हजार 858 सीटों पर एडमिशन हुए हैं. बीफार्मा की 16340 सीटों में से 15386 एडमिशन हुए हैं. एमसीए सीटों पर 6 हजार सीटों में से 3668 सीटें भर पाई. इसी तरह बीई डिप्लोमा की 33 हजार 225 सीटों में से 20 हजार सीटें खाली रह गई. उधर तकनीकी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी कहते हैं कि हर साल छात्रों का सब्जेक्ट्स को लेकर रूझान बदलता रहता है. कई बार छात्र इंजीनियरिंग की किसी खास ब्रांच में एडमिशन ज्यादा लेते हैं, तो किसी साल सिविल ब्रांच में इस बार फार्मेसी को लेकर छात्रों का रूझान ज्यादा देखने को मिला है.

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मारा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Security personnel beat the young man, then poured petrol and set him on fire जबलपुर: एक दिल दहला देने वाली घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां आए दिन शराब पीने बैठे युवक के बीच रोज-रोज की बेइज्जती से परेशान होकर निजी प्रेस बिल्डिंग के अंदर दो सुरक्षा कर्मियों ने 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. क्या है पूरा मामला यह घटना एक निजी प्रिंटिंग प्रेस की बिल्डिंग में हुई. जो कई सालों से बंद पड़ी थी. बैंक ने इस बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए हेमराज सरिया और ज्ञानी सिंह ठाकुर को तैनात किया था. मृतक विकास पटेल इसी बिल्डिंग के पास पान की दुकान चलाता था. पिछले कुछ महीनों से विकास और दोनों सुरक्षा कर्मी अक्सर साथ में शराब पीते थे. घटना के दिन भी तीनों ने शराब पी. नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हेमराज और ज्ञानी ने विकास पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. विकास की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को बिल्डिंग के अंदर ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का बयान ओमती थाना टीआई राजपाल बघेल ने बताया कि “दोनों आरोपी बैतूल और डिंडौरी के रहने वाले हैं. हत्या की मुख्य वजह आपसी विवाद है. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही मृतक ओमती थाना जिला बदर यानी कि एनएसए का भी आरोपी था, जो पुलिस थाने जाकर हाजिरी लगाता था. इस बीच, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी खुद ओमती थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया. प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी विवाद की वजह सामने आई है. यह जघन्य घटना आपसी विवाद के गंभीर परिणामों को दर्शाती है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क हॉलीवुड से एक बुरी खबर आ रही है। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ में नजर आए मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे। मार्क विदर्स की बेटी जैसी ने उनके निधन की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि पिता का निधन 22 नवंबर को हो गया था। उन्हें पैंक्रियाज कैंसर था। ‘वैराइटी’ मैगजीन से बातचीत में मार्क विदर्स की बेटी ने कहा कि उनके पिता ने बीमारी का सामना उसी ताकत और गरिमा के साथ किया, जो उन्होंने अपनी एक्टिंग में दिखाया था। उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ समर्पण की भावना भी दिखाई और कई ऐसे किरदार निभाए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। मार्क विदर्स के शुरुआती दिन और पढ़ाई-लिखाई 25 जून 1947 को पैदा हुए मार्क विदर्स को बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग का चस्का लग गया था। उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मिनेसोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स किया। मार्क विदर्स का करियर और यादगार किरदार मार्क विदर्स ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन 1981 में Dynasty के सीजन वन में अपनी परफॉर्मेंस से वह छा गए। इसके अलावा उन्हें ‘वंडर वुमन’, Magnum P.I., ‘क्रिमिनल माइंड्स’, Days of Our Lives, L.A. Law, Matlock और Stranger Things के लिए याद किया जाता है। मार्क विदर्स के निधन से जहां पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं फैंस का भी बुरा हाल है। हॉलीवुड भी मार्क विदर्स के जाने से गमजदा है।

7 साल बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड

न्यूयॉर्क हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड के घर जल्द ही दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 38 साल की एक्ट्रेस को ‘एक्वामैन’ फिल्म में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। जॉनी डेप से तलाक के बाद वो स्पेन में अपने पहले बच्चे के साथ रह रही हैं। इस गुड न्यूज की पुष्टि एंबर हर्ड के रिप्रेजेंटेटिव ने की है। उन्होंने People मैगजीन से कहा, ‘प्रेग्नेंसी की बस शुरुआत है। इसलिए हम अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं। एंबर अपने और पहले बच्चे के लिए खुश हैं।’ एंबर अप्रैल 2021 में मां बनी थीं। उनके पहले बच्चे का जन्म सरोगेसी से हुआ था। एंबर हर्ड ने 4 साल पहले किया था फैसला जॉनी डेप से तलाक के बाद एंबर हर्ड ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के आने की खुशी शेयर की थी। इसमें बताया गया था, ‘चार साल पहले मैंने फैसला किया कि मैं एक बच्चा चाहती हूं। मैं इसे अपनी शर्तों पर करना चाहती थी। अब मैं समझती हूं कि महिलाओं के लिए इस तरह से अपने भाग्य के सबसे बुनियादी हिस्सों में से एक के बारे में सोचा कितना क्रांतिकारी है।’ शादी पर कही थी ये बात उन्होंने ये भी लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम एक ऐसे प्वॉइंट पर पहुंचेंगे, जहां बच्चों के लिए अंगूठी ना चाहना (शादी ना करना) सामान्य हो जाएगा।’ 2015 में जॉनी डेप से की थी शादी एंबर हर्ड ने साल 2015 में जॉनी डेप से शादी की थी और ये रिश्ता साल 2017 तक था। साल 2022 में दोनों के बीच कानूनी लड़ाई हुई थी, जिसे लगभग पूरी दुनिया ने देखा गया। इसके बाद एंबर स्पेन में शांद जिंदगी जी रही हैं। उन्हें बीते दिनों बेटी ऊनाघ के साथ देखा गया था। एंबर ने अभी अपने दूसरे बच्चे के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।  

दीपिका पादुकोण ने दिलजीत दोसांझ संग मिलकर बेंगलुरु कॉन्सर्ट में मचाया धमाल

मुंबई,  बेंगलुरु ने अपने शहर में इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों को झूमते गाते और धमाल मचाते देखा। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल शो में पहुंचीं और रंग जमा दिया। एक फैन ने इन पलों को कैद करता वीडियो शेयर किया है। इसमें न्यू मॉम दीपिका दोसांझ के साथ मंच पर ‘हस हस’ गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। दोनों ने दिलजीत के सिंथ-पॉप ट्रैक ‘लवर’ पर भी डांस किया। दीपिका इस दौरान जिंस पैंट और टी शर्ट में झूमती नजर आईं। वह भांगड़ा करती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। जैसे ही कैमरा स्टेज की ओर मुड़ता है तो वह ‘हस हस’ गाने पर झूमने लगते हैं, उनके पीछे ग्राफिक दिखाया जाता है। दिलजीत पारंपरिक पंजाबी परिधान में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका दोसांझ को कन्नड़ भाषा की कुछ लाइनें सिखाती देखी और सुनी जा रही हैं। दीपिका के इस अंदाज को देख दर्शक ताली बजाते हैं। दिलजीत एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, ‘क्या आप विश्वास कर सकते हैं दोस्तों, हमने जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा है, वह खूबसूरत एक्ट्रेस आज हमारे बीच हैं। अपने दम पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। आपको गर्व होना चाहिए, हम सभी को गर्व है।’ दीपिका बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी कॉन्सर्ट में नजर आई हैं। उनके लिए यह कार्यक्रम इसलिए खास था क्योंकि यह उनके गृहनगर में आयोजित किया गया था। कोपेनहेगन में जन्मी अभिनेत्री मॉडलिंग में आने से पहले बेंगलुरु में रहती थीं। उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ में अपनी बड़ी शुरुआत के बाद हिंदी सिनेमा में एक बेहद सफल करियर बनाया, जिसके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ट्रैक रिकॉर्ड साझा किया है। पिछले साल, अभिनेत्री ने शाहरुख के साथ ‘पठान’ और ‘जवान’ के रूप में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। दिलजीत की बात करें तो सुपरस्टार ने पिछले कुछ सालों में हिंदी और पंजाबी सिनेमा में अपनी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता के साथ जबरदस्त तरक्की की है। गायक-अभिनेता ने अप्रैल 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में भी प्रस्तुति दी, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। उन्होंने गायिका-गीतकार सिया के साथ ‘हस हस’ ट्रैक पर भी काम किया और इस साल की शुरुआत में मुंबई में अंग्रेजी संगीतकार एड शीरन के साथ प्रस्तुति दी थी।

इंडियन आइडल 15 ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘एनिमल के एक साल’ का जश्न मनाएगा

मुंबई,  सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल 15 ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘एनिमल के एक साल’ पूरे होने का जश्न मनाएगा। इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल सीज़न 15, ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मौजूदगी में ‘एनिमल के एक साल’ को सेलिब्रेट करेगा। इस स्पेशल एपिसोड में, संदीप रेड्डी वांगा एक मेहमान के रूप में शामिल होकर और अपनी साधारण शुरुआत से लेकर इंडस्ट्री में सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक बनने तक के अपने प्रेरक सफर की बातें साझा करेंगे। इस एपिसोड में प्रतियोगी रितिका राज एक आकर्षक परफ़ॉर्मेंस देते हुए “तुझे कितना चाहने लगे” गीत गाएंगी। संदीप ने इस परफ़ॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने कभी भी इस गाने को महिला की आवाज़ में नहीं सोचा था, लेकिन मुझे यह वाकई पसंद आया।” रितिका ने संदीप से पूछा, “हमने सुना है कि आपका परिवार बहुत समर्थक रहा है। उन्होंने इस राह पर आपकी कैसे मदद की?” संदीप ने दिल छूने वाली एक कहानी बताते हुए कहा, “मेरे परिवार का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मैंने एक बार अपनी मां को चुनौती दी थी कि मैंने सिडनी में फिल्म स्कूल में पढ़ाई करते हुए मैकडॉनल्ड्स और सबवे में काम करके जो 2 लाख रुपये कमाए हैं, उसे खर्च करने से पहले मैं निर्देशक बनूंगा। मुझे 6-7 साल लग गए, लेकिन मेरे परिवार के समर्थन के बिना, अर्जुन रेड्डी उस तरह नहीं बन पाती। मैं यह आइडिया लेकर कई निर्माताओं के पास गया, लेकिन कुछ भी कारगर नहीं हुआ, और फिर हमने इसे खुद बनाने का फैसला किया। यहीं पर मेरे परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” संदीप ने यह बात कही कि वह अपने करियर की शुरुआत में क्या करना चाहते थे और कैसे वह फिल्ममेकिंग में आए। रितिका ने पूछा, “मैंने सुना है कि आप शुरू में एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट बनना चाहते थे। आप निर्देशक कैसे बन गए? क्या आपने इसे ज़ाहिर किया था?” संदीप ने खुलासा किया, “1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में, किसी आम दक्षिण भारतीय परिवार में, आपको या तो इंजीनियर बनने का मौका मिलता था या डॉक्टर बनने का। मुझे एमबीबीएस के लिए पर्याप्त अंक नहीं मिले, इसलिए मैंने फ़िज़ियोथेरेपी को चुना। लेकिन पहले साल के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास इस फील्ड में पैसा कमाने का न तो जुनून है और न ही मकसद। बचपन से ही मुझे फ़ोटोग्राफ़ी में दिलचस्पी थी, जो बाद में स्टोरीटेलिंग के जुनून में बदल गई। मैं एक फिल्म स्कूल में पढ़ने के लिए सिडनी गया, वापस लौटा, और मुझे आखिरकार निर्देशक बनने में 6-7 साल लग गए।” श्रेया घोषाल भी इस बातचीत में शामिल हुईं, और उन्होंने संदीप से पूछा कि क्या फिल्म स्कूल जाने का उनका फैसला बस उनके नज़रिए से प्रेरित था, या इसमें उनके परिवार की भी कोई भूमिका थी। संदीप ने बताया, “मेरा परिवार बहुत मददगार था, खास तौर पर मेरी मां, जिन्होंने फिल्म स्कूल की फीस और अर्जुन रेड्डी के निर्माण में मदद की। मेरी आलोचना की जाती है कि मैंने फिल्मों में मां की भूमिका को पर्याप्त महत्व नहीं दिया है, लेकिन मुझे एहसास है कि असल ज़िंदगी में मैं अपनी मां से कहीं ज़्यादा जुड़ा हुआ हूं। लेकिन चूंकि हमारे रिश्ते में कोई शिकायत नहीं है, उसमें कोई ड्रामा या कोई नाराज़गी नहीं है जो मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित करे। अगर मैं कभी मां-बेटे की कहानी बनाऊंगा, तो यह बहुत सकारात्मक होगी, कुछ भी बुरा नहीं होगा और बस अच्छी भावनाएं होंगी।”  

सिद्धांत गुप्ता ने विक्रमादित्य मोटवाने को प्यारी अनदेखी तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं

मुंबई, अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने विक्रमादित्य मोटवाने के साथ प्यारी अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है। सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर जुबली के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने के साथ उनके जन्मदिन पर कुछ प्यारी मोनोक्रोम तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों के बीच एक मज़ेदार पल कैद हुआ। पोस्ट में उनकी सहज दोस्ती को दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों को ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती की झलक मिलती है। सिद्धांत ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज उनका जन्मदिन है!!!!” जुबली के सेट पर और उसके बाहर दोनों की जोड़ी की मस्ती प्रशंसकों को पसंद आती है। पर्दे के पीछे की ये झलकियाँ उनके ऑन-स्क्रीन सहयोग के आकर्षण को और बढ़ा देती हैं। सिद्धांत, जिन्हें जुबली में जय खन्ना के किरदार के लिए आलोचकों की प्रशंसा मिली है, अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करना जारी रखते हैं, और दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। हाल ही में, उन्होंने फ्रीडम एट मिडनाइट में पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका के लिए भी प्रशंसा अर्जित की, जिसमें उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और ऐतिहासिक शख्सियतों को प्रामाणिकता के साथ जीवंत करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

राजकुमार राव को मिला ‘एक्टर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड

  नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के एक्टर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजकुमार राव ने इस अवसर पर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री से लेकर श्रीकांत को लेकर बात की। राजकुमार राव ने कहा, “एनडीटीवी का शुक्रिया। मुझे बहुत मजा आया और कई चुनौतियां भी थीं। 2024 बहुत अच्छा रहा। यह दूसरा इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड है। पहला 2017में मिला था। मेरी यही कोशिश एक्टर ऑफ द ईयर’ का अवार्डहै कि अच्छी अच्छी कहानियां बनाएं और ऐसी फिल्में बनाएं जो आपके दिलों को छुएं। 2024 जैसे साल आते रहें। फिल्म स्त्री 2 के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, “इस फिल्म को स्त्री और पुरुष दोनों ने ही इसे प्यार दिया है. स्त्री होती इतनी प्यारी है कि उसके बिना दुनिया चल नहीं सकती। स्त्री का मेरे जीवन में काफी महत्व है। हॉरर कॉमेडी एक कमाल का जॉनर है, इसे मिलाकर जो निकलता है वो बहुत ही कमाल का निकलता है। मैं यही कहना चाहूंगा कि बिक्की प्लीज जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 भी जरूर आएगी।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम , 265 करोड़ की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 265 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपये, हिंदी में 55 करोड़ रुपये, तमिल में 5.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.6 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 265 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित हुए कपिल शर्मा

नई दिल्ली, कॉमेडियन कपिल शर्मा को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। कपिल शर्मा ने इस दौरान अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर डिप्रेशन तक जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा से सवाल-जवाब किए गए।जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है। कपिल शर्मा से पूछा गया कि आपने बहुत से डाउनफॉल देखे, लेकिन आप हर बार विनर बनकर खड़े हुए. लेकिन आज का बच्चा डिप्रेशन में चला जाता है, काउंसलर की जरूरत पड़ती है, इस पर कुछ कहना चाहेंगे ? इस सवाल पर कपिल शर्मा ने कहा, ‘मेरा लाइफ में मानना है कि काम करते जाइए, काम करते जाइए, बाकी चीजें उसका बाय प्रोडक्ट है आती जाती रहेंगी। हमने तो बड़े होकर डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ के बारे में सुना होगा।बचपन में यदि दिल नहीं होता था स्कूल जाने का, तो पिताजी दो थप्पड़ मारकर स्कूल भेज देते थे।अमेरिका से यूक्रेन ने क्या कहा पता है, लेकिन हमारे पिताजी के साथ बाथरूम में क्या हो गया यही नहीं पता होता. इसलिए सोशल मीडिया पर कम समय बताएं, अपने आसपास के लोगों के साथ घुले मिलें. रोज सुबह उठें, हर दिन नया दिन है।ऊपर वाले को शुक्रगुजार हों। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा से गाने की फरमाइश की गई. जिसके बाद उन्होंने वह पंजाबी गाना भी गाया जो अपनी पत्नी के लिए गाते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet