LATEST NEWS

उज्जैन : स्टेशन से महाकाल मंदिर पल भर में पहुंचेंगे भक्त, साल 2026 तक पूरा होने की संभावना

उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक आप रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए ओडिशा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा होगा। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (MDG) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। रोप-वे में 48 केबिन होंगे। हर 1 केबिन में एक समय में 10 लोग आ-जा सकेंगे। रोप-वे 16 घंटे चालू रहेगा। इस हिसाब से मोटे तौर पर माना जा रहा है कि 16 घंटे में 64 हजार श्रद्धालु इसमें आना-जाना कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक पहुंचने में करीब 6 मिनट का समय लगेगा। रोपवे 2026 तक शुरू हो जाएगा। रोजाना दो से ढाई लाख भक्त आते हैं उज्जैन सिहस्थ 2028 काे देखते हुए रोपवे को बेहद अहम माना जा रहा है। श्री महाकाल लोक बनने के बाद से सामान्य दिनों में ही महाकाल के दर्शन करने के लिए रोजाना औसतन दो से ढाई लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।जबकि पर्व-त्योहार और विशेष अवसरों पर ये संख्या बढ़कर 5 लाख से 10.50 लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में शहर में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोपवे की प्लानिंग की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे रखी है। रोपवे का विकास, संचालन और रखरखाव नेशनल हाईवे-रोपवे प्रोजेक्ट करेगा। ऐसे होगा रोपवे का रूट रोपवे उज्जैन रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी होते हुए गणेश कॉलोनी तक जाएगा। जिसकी कुल लंबाई 1.76 किलोमीटर होगी। इसमें तीन स्टेशन 13 टावर और 48 केबिन होंगे। इनमें से प्रत्येक केबिन में लगभग 10 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यात्रा का समय लगभग सात मिनट होगा। 2026 तक पूरा हो जाएगा काम उज्जैन में प्रशासनिक परिसर भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में रोपवे परियोजना के विवरण पर चर्चा की गई है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि रोपवे परियोजना अक्टूबर 2024 में शुरू होगी और अक्टूबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। पर्यटन को मिलेगा फायदा पर्वतमाला योजना के अतंर्गत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी और एमपी सड़क विकास निगम के बीच उज्जैन में रोपवे बनाने के लिए समझौता हुआ।इससे लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी और पहाड़ी इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी। एनएचएलएमएल और एमपीआरडीसी मिलकर इस परियोजना को पूरा करेंगे। इस महत्वकांक्षी योजना से हर दिन हजारों लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्यटन को लाभ मिलेगा।

15 लोगों ने मिलकर एक को चाकूओं से किया छलनी, युवक की मौत से मातम

15 people together stabbed a man with knives, mourning over the death of the young man जबलपुर ! मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिनेश झारिया नाम के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गढ़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दिनेश का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद 10-15 लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमला इतना इतना भयानक था कि इससे दिनेश की मौत हो गई। उसके पेट में कई गहरे घाव मिले हैं। मृतक छुई खदान क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दिनेश का कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से 15 लोगों ने मिलकर दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीमघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दिनेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 से ज्यादा लोगों ने किया हमलाइस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 15 से ज्यादा लोग थे जिन्होंने दिनेश पर हमला किया था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआसीएसपी डीपीएस चौहान ने बताया कि दिनेश झारिया नाम के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल हत्या किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हत्या की गई है। इन आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्जउन्होंने आगे बताया कि हत्या का आरोप निहाल केवट, राजू सेन, भुज्जी सेन पर है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। जल्द ही हम आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर दिनेश को सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

सीएम मोहन यादव: कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर सरकार बनाते हैं

CM Mohan Yadav: Congress people form government by telling lies मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं को माफी मांगना चाहिए, आमजनता से जिनसे झूठ बोलकर उन्होंने हिमाचल की सरकार बनवाई, कर्नाटक की सरकार बनवाई। झूठ के पहाड़ से आज नहीं तो कल उनका सामना होता ही है, जनता परेशान होती है। मैं उम्मीद करूंगा कि जिस प्रकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है, उससे इस बदलते दौर में महाराष्ट और झारखंड दोनों ही राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी। तोमर बोले- वन नेशन वन इलेक्शन आदर्श स्थिति मीडिया से चर्चा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन इससे ज्यादा आदर्श स्थिति लोकतंत्र के लिए और कोई नहीं हो सकती है। नरेंद्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने तमाम सारे अवरोधों के बाद भी हिंदुस्तान, श्रेष्ठ हिंदुस्तान बने इसके लिए प्रयासरत हैं। जहां तक प्रतिपक्ष का सवाल है, प्रतिपक्ष पूरी तरह दिवालिया हो चुका है, बिना आधार के इस प्रकार की बातें करके सिर्फ विरोध करता है। गोरस आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर सरकार बनाते हैं, मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद ने स्वीकार किया है। ऐसे झूठ बोल-बोल के सरकार बनाना उनके लिए भी शर्म की बात है। ये वही बात थी, जो चुनाव के पहले भाजपा कहती रही है कि चुनाव के पहले कांग्रेस जितने गलत काम कर सकती है वह सब करती है।

सीधी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही: एंबुलेंस के अभाव में नवजात की मौत

Negligence of health services in Sidhi district: Newborn dies due to lack of ambulance सीधी ! जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार संकट में है, विशेष रूप से एंबुलेंस सेवाओं के संदर्भ में। हाल के एक मामले में, एक महिला उर्मिला रजक को प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस की आवश्यकता थी, लेकिन जब परिजनों ने मदद के लिए कॉल किया, तो एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इस स्थिति में, उर्मिला के पति ने उसे अपने रिक्शे पर अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। हालांकि, रास्ते में ही उर्मिला ने ठेले पर बच्चे को जन्म दिया, लेकिन दुखद रूप से नवजात की 10 मिनट बाद ही मौत हो गई। इस घटना के बाद, सिविल सर्जन दीपा रानी इसरानी ने पुष्टि की कि महिला अपने मृत नवजात शिशु के साथ अस्पताल आई थी। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस न मिलने के कारण नवजात की जान गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नवजात की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और क्या एंबुलेंस सेवा में कोई कमी थी। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एक चेतावनी है कि एंबुलेंस सेवाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। अस्पताल प्रबंधन इस मामले की जांच कर रहा है, और इसके परिणामों का सभी को इंतजार है।

उमरिया में हाथियों का तांडव, दो की मौत, एक घायल, इलाके में दहशत

भोपाल मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने खूब आतंक मचाया। हथियों के उत्पात में दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पूरे इलाके में घटना से हड़कंप मचा है। पहली घटना शनिवार की सुबह हुई। जिले के देवरा गांव में हाथी ने 62 वर्षीय रामरतन यादव की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रामरतन जंगल में शौच करने गया था। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि इलाके में तीन से चार हाथी मौजूद हैं। रामरतन को हाथी काफी दूर तक घसीटते ले गया है। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाथियों के हमलों से हड़कंप जानकारी के मुताबिक देवरा और आसपास के गांवों में हाथी के हमलों से हड़कंप है। सभी हाथी सेमड़ारी, पथरहटा और छपरवाह गांव की तरफ गए हैं। चार दिन पहले खितौली गांव में 10 हाथियों की जान गई थी। लोगों का अनुमान है कि ये हाथी भी उसी झुंड के हैं।  उधर, चंदिया तहसील में भी हाथी ने उत्पात मचाया है। यहां के छुहाई टोला निवासी भैरव कोल पर भी हाथियों ने हमला कर दिया। उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। जानकारी के मुताबिक भैरव अपनी खेत की तरफ जा रहा था। तभी हाथियों ने उसे निशाना बनाया। दो लोगों की मौत से पूरे जिले में दहशत है। 32 वर्षीय युवक घायल चंदिया के अलावा हाथियों ने बांका पंचायत के छोटे बरही गांव में आतंक मचाया। यहां हमले में 32 वर्षीय युवक के घायल होने की सूचना है। युवक की पहचान मालू के तौर पर हुई है। युवक को पहले चंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीएम ने बुलाई आपात बैठक उधर, बांधवगढ़ में हथियों की मौत से शासन में हड़कंप मचा है। चार दिन में हाथियों की मौत की रिपोर्ट आएगी। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक आपात बैठक भी बुलाई। सीएम ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने एक उच्च स्तरीय टीम को उमरिया भेजा है। यह टीम 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उच्चस्तरीय टीम में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव शामिल हैं।

MP में विद्यार्थियों को फैक्ट्रियों का भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि वे बेहतर करियर विकल्प चुन सके

भोपाल मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण से परिचित कराने के लिए अनूठी पहल की है। अब उन्हें फैक्ट्रियों का भ्रमण करवाया जाएगा। इससे महाविद्यालयों के विद्यार्थी उद्यमिता की ओर प्रेरित होंगे। वहीं उन्हें अपने आसपास ही रोजगार के अवसरों और उसके लिए जरूरी कौशल की जानकारी हो पाएगी।पहले चरण में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय व उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान को शामिल किया गया है। फैक्ट्रियों तक आवागमन और अन्य व्यय के लिए प्रति कालेज 15-15 हजार रुपये की राशि भी दी गई है। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार तेजी के साथ उद्योगों की स्थापना पर ध्यान दे रही है। इसका मकसद अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना भी है।विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए औद्योगिक वातावरण से परिचित कराने फैक्ट्रियों का भ्रमण कराया जाएगा।   इसकी शुरुआत प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कालेज व जिले के 51 उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान से की जाएगी। सभी कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे औद्योगिक भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट रिपोर्ट अवश्य तैयार करवाएं। इसे महाविद्यालय के करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में रखें, ताकि अन्य विद्यार्थी भी उसे पढ़ कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि इसके तहत ऐसे औद्योगिक संस्थानों के चयन को प्राथमिकता दें, जहां विद्यार्थियों को रोजगार की संभावना अधिक हो। साथ ही वे उद्योग विद्यार्थियों को रोजगार के लिए मार्गदर्शित भी कर सकें। रोजगार पर फोकस शासन का फोकस रोजगार के लिए युवाओं को तैयार करना है। इसके अनुरूप ही पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विभिन्न कार्य समूह बनाए गए हैं, जो रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए सरकार को पाठ्यक्रम में संशोधन के लिए अनुशंसा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क करवाने के लिए औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी उद्याेगों की गतिविधियों को समझ सकें और स्वयं को रोजगार के लिए तैयार कर सकें। विज्ञानी संस्थान और साइंस सिटी भी दिखाएंगे फैक्ट्रियों के भ्रमण के अलावा विद्यार्थियों को विज्ञानी संस्थान, साइंस सिटी, आब्जरर्वेटरी, संग्रहालय और एेतिहासिक स्थान दिखाने भी ले जाया जाएगा। इस तरह की गतिविधियां निरंतर संचालित होंगी। प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप में मिलेंगे अंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक के चारों वर्ष के पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप अनिवार्य किया गया है।इसमें भी औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण और इंटर्नशिप भी करना है।इसके लिए अंक भी दिए जाएंगे। 35 प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी किया गया है शामिल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में 35 प्रकार के व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। इसमें जैविक खेती, व्यक्तिव विकास, हस्तशिल्प, वर्मी कम्पोस्टिंग, बागवानी,पर्यटन, वेब डिजाइनिंग, पोषण और आहार विज्ञान सहित अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शामिल किया गया है।

मारपीट के आरोपियों का राजनगर पुलिस ने निकाला जुलूस, ग्राम डिगोनी में युवक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

छतरपुर छतरपुर जिले मैं राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगोनी मैं दीपावली के दिन पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सत्यम दुबे नाम के युवक के साथ बेरहमी तालिबानी तरीके से मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल ही सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर पकड़ लिया गया, आरोपियों पर धारा 323, 294, 506, 34, 327 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया जिसमें एक आरोपी नाबालिक बताया गया और बाकी तीन आरोपी धीरेंद्र पटेल, उमेश पटेल, और रामसिंह पटेल बालिक बताए जा रहे हैं अभी रज्जन पटेल, दरेश पटेल और उसकी पत्नी फरार बताये जा रहे है जिसकी तलाश जारी है आज सभी आरोपियों का राजनगर पुलिस ने जुलूस निकाला, मारपीट करना पाप है पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आए सभी आरोपी इस कार्यवाही में छतरपुर एसपी अगम जैन के निर्देशन पर खजुराहो एसडीओपी शलिल शर्मा के मार्गदर्शन में राजनगर थाना में पदस्थ के.एल. दाहिया si,एम.वी.सिंह si,सहित आरक्षक सूर्य प्रकाश बाजपेई, अंकित द्विवेदी आरक्षक,आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक शिव कुमार, आरक्षक शत्रुघन कुशवाहा ,आरक्षक राजा राम की अहम भूमिका रही

देवास में लापरवाही: बिजली के हादसे में एक की मौत, हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय लगा करंट

देवास शहर के मुखर्जी नगर में शनिवार को हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मजदूर समझ रहा था कि काम के लिए परमिट ले लिया गया है और बिजली सप्लाई बंद है, जबकि असल में बिजली सप्लाई जारी थी। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि राहुल पंवार के अनुसार रहवासियों ने शुक्रवार से कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की थी, क्योंकि उनके घरों में बिजली उपकरण जल रहे थे। इसके बाद बिजली कंपनी की टीम एक हाइड्रोलिक क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और खंभा खड़ा करने का काम शुरू किया। हादसे का कारण श्रमिक आकाश निवासी पिपलिया राव खंभे को धक्का दे रहा था। इसी दौरान क्रेन का उपरी सिरा हाइटेंशन के तार से टकरा गया, जिससे वह अचानक गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर हड़कंप हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और रहवासियों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक अधिकारी ने तो अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसडीएम बिहारी सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर बिजली कंपनी के एक अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि श्रमिक की मौत की जांच की जाएगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश, अब पेंशन में नहीं आएगी परेशानी! रिटायरमेंट से छह माह पहले मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा

भोपाल मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सेवानिवृत्ति से छह माह पहले सभी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सरकारी सेवकों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य पेंशन और अन्य देयकों के मामलों का समय पर निपटारा करना है। प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने सभी कार्यालयों को निर्देश जारी किया है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम कर रहे विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और अन्य कर्मचारी, जो विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति के छह माह पूर्व अपने मूल विभाग में लौटना होगा। पेंशन और स्वत्वों का निपटारा इस निर्णय का मुख्य कारण यह है कि अगर अधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थान पर सेवानिवृत्त होते हैं, तो उनके पेंशन और अन्य स्वत्वों के मामलों में कठिनाई हो सकती है। कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर होते हैं, तो उनका यूनिक एम्पलाई कोड स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय से स्थानांतरित हो जाता है, जिससे पेंशन के मामलों में दिक्कतें आती हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल होती है, जिसे आवश्यकता अनुसार और दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद सभी शासकीय सेवकों को अपने मूल विभाग में लौटना होगा। भविष्य की योजनाएं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिकारी को सेवानिवृत्ति के छह माह पहले उसके मूल विभाग में वापस किया जा सके। इससे कर्मचारियों को अपने पेंशन मामलों को समय पर निपटाने में मदद मिलेगी। उन्हें किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरेगी छह स्पेशल ट्रेनें

भोपाल त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल से छह स्पेशल ट्रेनें गुजरने वाली वाली है। यह ट्रेन 20 नवंबर तक चलेगी, जो कि भोपाल मंडल के भोपाल और इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी। छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन 05185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर एवं 9 नवंबर को शनिवार सुबह 05:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपु पहुंचेगी। 05186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर एवं 11 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को रात 10:40 बजे यशवंतपु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। काचीगुडा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन 07617 स्पेशल ट्रेन 04, 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को प्रत्येक सोमवार रात 11:15 बजे काचीगुडा से प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 4:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 07618 स्पेशल ट्रेन 06, 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11:45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 06237 स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर को रात 9:15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। 06238 स्पेशल ट्रेन शनिवार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और सोमवार दोपहर 1:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी।  

अकौना गांव के दबंग लोगों ने अकौना की अहिरवार महिला सरपंच को घर में घुस कर मारा, थाने में दर्ज हुई एफ आई आर

खजुराहो खजुराहो  थाना अंतर्गत ग्राम अकौना में ग्राम पंचायत की अहिरवार महिला सरपंच को ग्राम के दबंग लोगों ने एक राय होकर जाती सूचक अपमान कर बुरी तरह मार पीट की ,आखिर इन दबंगों को किसका संरक्षण प्राप्त है, कानून को मजा बनाकर रखा है इन लोगों ने ,खजुराहो थाने फरियादी पूरन लाल अहिरवार पति बलवा अहिरवार उम्म्र 42 साल निवासी ग्राम अकौना थाना खजुराहो का हमराह अपनी पत्नी श्रीमति उमा अहिरवार के थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम अकौना का राहने वाला हूँ। मेरी पत्नी उमा अहिरवार ग्राम पंचायत अकौना की सपरंच है आज दिनांक 01.11.24 को शाम करीबन 07.30 बजे की बात है। मैं तथा मेरी पत्नी उमा अपने घर में थे मेरी पत्नी उमा रसोईघर में खाना बना रही थी कि उसी समय गांव का अमित सिंह परिहार मेरे घर के अन्दर आया तथा रसोईघर में पत्नी उमा को बोलने लगा कि तुम गांव की किस बात की सरपंच हो कि हमारे दरवाजे से आम रास्ता जाने को ठीक नहीं करवाते हो तथा मेरी पत्नी को मां बहिन की गंदी गंदी गाली देने लगा तथा उनके साथ धक्का मुक्की करने लगा तब मैं अपनी पत्नी वाले रसोईघर गया तथा अमित सिंह परिहार को धक्का देकर बाहर निकालने लगा तो अमित सिंह परिहार मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये खींचकर बाहर निकालने लगा तथा जमीन पर पटक दिया व मुझे भी लात धूसो से मारपीट करने लगा तथा अमित सिंह परिहार बोल रहा था किजाति सुचक देखता हूं कि तुम किस तरह सरपंची करते हो तब मेरी पत्नी उमा व मेरा लड़का सोनू व मोनू आ गये जिन्होने मुझे बीचबचाव कर छुडाया मारपीट से मेरे बाये हाथ की छिंगरी के पास व बाये पैर की पिड़ली में चोट लग कर सूज गया है तथा अमित सिंह परिहार मुझे बोल रहा था कि इस बार तो बच गये हो दोबारा मिलोगे तो जान से खत्म कर दूंगा सो मै थाना आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पर से अपराध धारा 333,296,115(2),351(2), बी. एन. एस. 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (va) एससी एसटी एक्ट का पाये जाने से विवेचना में लिया जाता है, आखिर पुलिस इन दबंगों को कब गिरफ्तार करेगी,निरंतर यह अहिरवार परिवार को जान से  मारने की धमकी दे रहे है

किया छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, भव्यता के साथ मनाया जायेगा लोक आस्था का महापर्व : मंत्री श्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बने छठ पूजन सूर्य कुंडों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी पार्क, राजेंद्र नगर, संजीव नगर पर तैयार किये जा रहे छठ पूजन स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने जल कुंडों की साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध जल व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने छठ कुंडों की सुंदरता बढ़ाने फ्लोटिंग फाउंटेन लगाने की भी घोषणा की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम, राजस्व, विद्युत एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। भव्यता के साथ होगी छठ पूजा मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक वर्ष छठ का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नरेला विधानसभा में छठ पूजा के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण कर घाटों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजन के दौरान व्रतियों के लिये छठ घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जा रही है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। पूरी तैयारी के बाद पूजा स्थलों पर भव्यता के साथ छठ पूजा की जायेगी। छठ पूजन कुंडों में लगाये जायेंगे फ्लोटिंग फाउंटेन मंत्री श्री सारंग ने छठ कुंडों के सौंदर्यीकरण के लिये फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छठ कुंडों के उन्नयन व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। छठ पूजन कुंडों का सदुपयोग करते हुए उनमें फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। यह फाउंटेन पूजन के समय कुंड से निकाल लिये जायेंगे। वहीं पूजन के बाद उन्हें वापस लगा दिया जायेगा। महिलाओं की सुविधा के लिये लगाये जायेंगे अस्थाई चेंजिंग रूम मंत्री श्री सारंग ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलायें पूजन में शामिल होती हैं। ऐसे में महिलाओं की सुविधा के लिये छठ घाटों के समीप अस्थाई चैंजिंग रूम लगाये जायेंगे। साथ ही नगर निगम द्वारा चलित शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिये क्षेत्र के सूर्य कुंडों की मरम्मत एवं सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छठ पूजन के लिये बनाये गये हैं सूर्य कुण्ड उल्लेखनीय है कि नरेला विधानसभा में हर वर्ष छठ मैया और भगवान सूर्य देव की उपासना का महापर्व ‘छठ पूजा’ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के नागरिक नरेला विधानसभा में निवासरत है, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। नागरिकों की आस्था को देखते हुए क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छठ पूजन के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण करवाया गया है। जहाँ पहुँचकर क्षेत्र की महिलाएं पूरी आस्था, भक्ति व निष्ठा भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंजलि कुमारी सिंह को रजत पदक जीतने पर मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की उभरती हुई खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। सेमीफाइनल में अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की ओकायामा सकुरा को 5:0 के अंतर से मात दी, जिससे उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अंजलि का सामना इंग्लैंड की तियाह-माई एयटन (AYTON Tiah-Mai) से हुआ। इस कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी के खिलाफ संघर्ष के बावजूद अंजलि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, उनकी इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। उनकी मेहनत और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है। अंजलि की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंजलि ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। अंजलि पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी। राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह, प्रशिक्षक रोशन लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच रोशन लाल, उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और अकादमी के सभी सदस्यों ने अंजलि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

भारत भवन में 3 से 6 नवंबर तक एकात्म संवाद एवं नृत्य में अद्वैत विषय पर होगी कार्यशाला

भोपाल आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग द्वारा भारत भवन भोपाल में 3 नवंबर को एकात्म संवाद एवं 4 से 6 नवंबर तक पहली बार नृत्य से जुड़े प्रमुख कलाकारों एवं विषय-विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 3 नवंबर को शाम 6 बजे से आयोजित ‘एकात्म संवाद‘ में स्वामिनी विमलानंद सरस्वती के साथ दुबई, यूएई में न्यूरोलॉजिस्ट एवं माई ब्रेन डिजाइन की संस्थापक डॉ. श्वेता अदातिया संवाद करेंगी। कार्यशाला में देश के प्रमुख नृत्यकार एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल भारत भवन में पहली बार इस तरह के अनूठे एवं नवीन सन्दर्भ में ‘नृत्य में अद्वैत’ विषयों पर तीन दिवसीय कार्यशाला होगी,जिसमें नृत्य से जुड़े विविध-सत्र आयोजित होंगे। इसमें विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम, नृत्यांगना डॉ.पद्मजा सुरेश, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा, कला मर्मज्ञ डॉ.राधावल्लभ त्रिपाठी सहित 60 नृत्य अध्येता एवं कलाकार सम्मिलित होंगे। यह कार्यशाला 4 से 6 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी,जिसमें प्रतिदिन शाम 7 से 08:30 बजे तक कलारसिकों के लिए विशेष-सत्र आयोजित होगा। इस सत्र में शहर के कलाप्रेमी, शोधार्थी और जिज्ञासु शामिल हो सकते है। ज्ञात हो कि स्वामिनी विमलानंद सरस्वती जी ने आर्किटेक्चर में ऑनर्स डिग्री प्राप्त करने के बाद, यात्राओं ने उन्हें जीवन के बोध, जगत् की संरचना से होते हुए अस्तित्व के मूल में जाने के लिए प्रेरित किया। चिन्मय मिशन के वेदान्त पाठ्यक्रम से आध्यात्मिक ज्ञान की गहनता प्राप्त की। शिक्षा के प्रति कौतूहल ने गुरुदेव के दर्शन को चिन्मय विज़न कार्यक्रम में मूर्त रूप देने में पूर्णता पाई, जो अब बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिलक्षित होता है। चिन्मय मिशन 25 वर्षों तक शैक्षणिक आयाम का नेतृत्व करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बहुमुखी योगदान से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। एक सक्रिय आध्यात्मिक गुरु, गंभीर साधक, प्रकृति प्रेमी, विपुल लेखिका एवं लोकप्रिय वक्ता के रूप में सभी आयु वर्ग के साधकों के मार्गदर्शन हेतु विश्व भर में अनेक यात्राएँ की हैं। गूढ आध्यात्मिक विषयों को सरलता से आम जन मानस के मध्य प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। वेदान्त, भारतीय संस्कृति, युवा एवं बाल-केन्द्रित गतिविधियाँ और शिक्षा सिद्धान्त आदि विषयों पर उल्लेखनीय पुस्तकें प्रकाशित है। साथ ही यू- ट्यूब वार्ताएँ विश्वभर में अत्यंत लोकप्रिय हैं। कार्यशाला की नृत्य विशेषज्ञ एवं मार्गदर्शक पद्मविभूषण डॉ.पद्मा सुब्रमण्यम विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना होने के साथ ही संस्कृति अध्येता, कलाविद्, नृत्य-गुरु, लेखक एवं नृत्य निर्देशक हैं। पिता द्वारा चेन्नई में संस्थापित नृत्य विद्यालय में चौदह वर्ष की आयु से ही नृत्य-शिक्षा आरम्भ कर सुविख्यात नृत्यांगना सुश्री रुक्मिणी देवी से नृत्य का सघन मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने नटराज के 108 करण विषय पर शोध कर पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की। बहुप्रतिष्ठित मंचों पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति कर ख्याति अर्जित की है। कई गरिमापूर्ण विचार-सभाओं में प्रेरणापरक व्याख्यान दिये हैं। नृत्य में नाट्यशास्त्र को अत्यन्त प्रामाणिक ढंग से प्रस्तुत किया है। नृत्य और भारतीय संस्कृति में विशिष्ट योगदान के लिए देश-विदेश में एक सौ पैंतीस से अधिक सम्मानों से आपको अलंकृत किया गया है। संगीत नाटक अकादमी का अकादमी अवार्ड और अकादमी रत्न तथा भारत सरकार द्वारा पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण सम्मान विशेष उल्लेखनीय है। देश की लब्धप्रतिष्ठित संस्थाओं में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में उल्लेखनीय योगदान है, जैसे इन्दिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट, बहुकला केन्द्र भारत भवन, के. सुब्रमण्यम मेमोरियल ट्रस्ट, तथा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास आदि प्रमुख हैं। एकात्म संवाद हेतु आमंत्रित डॉ. श्वेता अदातिया युवा न्यूरोलॉजिस्ट, वर्तमान में दुबई, यूएई के गर्गश हॉस्पिटल में कार्यरत हैं एवं माई ब्रेन डिजाइन की संस्थापक हैं। चिकित्सा एवं न्यूरोलॉजी में 13 से अधिक पुरस्कार और स्वर्ण पदक हैं। कनाडा के कैलगरी विश्वविद्यालय से स्ट्रोक फेलो हैं। प्रबंधन पाठयक्रम केम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूके से पूरा किया है। केम्ब्रिज में प्रबंधक कोर्स में शिक्षारत रहते हुए ब्राइटेस्ट माइंडस इन केम्ब्रिज छात्रवृत्ति प्राप्त है। वर्ष 2021 में यू.एन. के एन.सी.डी. केयर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपने स्ट्रोक और माइग्रेन चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में 5 से अधिक महाद्वीपों के 50 हजार से अधिक रोगियों के जीवन को रूपांतरित किया है। एक उत्कृष्ट वक्ता के रूप में TEDx जैसे कई मचों पर आमंत्रित किया जा चुका है। प्रसिद्ध पुस्तक फ्यूचर रेडी नाउ के माध्यम से न्यूरो साइंस आधारित करियर विकल्पों के चयन हेतु विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में 200 से अधिक कार्यशालाएँ की हैं। इस कार्यशाला की मूल संकल्पना है कि जीवन में हम जो कुछ भी करते हैं, वह आनंद की खोज में ही होता है। उपनिषदों में, आनंद की पहचान ब्रह्म से की जाती है, जिसे “रसो वै सः” के रूप में व्यक्त किया गया है। जो इस रस को प्राप्त करते हैं, वे आनंद स्वरूप हो जाते हैं, जैसा कि कहा गया है: “रसं ह्येवायं लब्ध्वा आनन्दीभवति”, नृत्य अद्वैत की अवस्था को प्राप्त करने का सहज माध्यम है। जब प्रस्तोता प्रस्तुति करते हैं, तो वे अपनी प्रस्तुति के साथ “एक” हो जाते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग में बिछिया रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर से लगे क्षेत्र में निर्माणाधीन बिछिया रिवर फ्रंट कर निरीक्षण किया। उन्होंने रिवर फ्रंट के पाथवे में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाने के दिये निर्देश। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet