LATEST NEWS

बच्चों का स्वच्छता अभियान: छोटे हाथ, बड़ा संदेश

Children’s cleanliness campaign: small hands, big message. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमे स्कूल के आस पास विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई की गई । सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल जी द्वारा किया गया । तत्पश्चात शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई का कार्य उत्साह पूर्वक किया गया । इस अवसर पर श्री सिक्केवाल जी द्वारा सभी से अपील की के वे अपने आस पड़ोस में साफ सफाई रखे ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श्री संतोष पांसे, महेश देशमुख, राजेश नागले, अभिकेष सातनकार, संदीप देवड़े, श्री मकोड़े, अमन सर, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती माधुरी सांदे, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती पायल सातनकार, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती प्रिया ठाकुर, श्रीमती प्रियंका बेडरे, श्रीमती बनायित, कुमारी करुणा चौकीकर, कुमारी अंजू पवार, कुमारी प्रिया झारबड़े, कुमारी तेजस्विनी माथनकर, कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी कंचन चौकीकर आदि उपस्थित थे ।

प्रगतिशील व्यापारी संघ ने आमला मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण…

Progressive Traders Association planted trees in Amla Mokshadham हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के विभिन्न संगठन को साथ लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला ने मोक्ष धाम परिसर में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 छायादार पौधे ट्रिगार्ड सहित लगाएं । जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठन के लोग सम्मिलित हुए । प्रगतिशील व्यापारी संघ का मूल उद्देश्य पौधे लगाकर मोक्ष धाम परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्यावरण की शुद्धता एवं छाया हेतु पौधे लगाए जाना है,साथ ही जन सहयोग एवं आमला मोक्ष धाम समिति ,गौशाला समिति लायंस क्लब, जनकल्याण सेवा समिति, रामजन्मोत्सव समिति ,सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लेकर मोक्ष धाम का विकास कर उसे सुंदर एवं रमणीय बनाना है जिससे यहां आने वाले लोगों को एक अच्छी अनुभूति हो सके आज प्रातः से ही प्रगतिशील व्यापारी संघ लायंस क्लब ,गौशाला समिति जन कल्याण सेवा समिति आमला मोक्ष धाम समिति, राम जन्मोत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक सेवी लोग मोक्ष धाम पर पहुंचे और वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं गड्ढे खोदकर पौधे लगाए गए जिसमें ट्रिगार्ड लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया गया । उसके पश्चात पौधों को पानी देकर उन्हें हर सप्ताह 5-5 लोगों के ग्रुप में आकर पानी देने का संकल्प लिया गया । सभी ने इस मोक्ष धाम को हरा भरा एवं रमणीय स्थल बनाने के लिए संकल्प लिया वहीं व्यापारी संघ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित कर अधिक से अधिक सहयोग करने एवं सभी को इस पुनीत पावन कार्य से जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया ।

कुडमुड़ नदी की सफाई कर लायंस, सार्थक सदस्यों ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Lions, Sarthak members started the service week by cleaning the Kudmur river. हरिप्रसाद गोहेआमला । 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर की सेवाभावी अग्रणी संस्था लायंस क्लब सार्थक आमला से जुड़े समिति सदस्यों ने कुडमुड़ नदी की सफाई कर आज से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर शहर में नई पहल की शुरुवात की है । गौरतलब हो की समिति सदस्य सप्ताह भर नगर में सफाई अभियान चला आमजन से भी शहर को स्वक्ष एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील करेंगे । समिति से जुड़े उपाध्यक्ष लायन यस्वंत चड़ोकार से प्राप्त जानकारी अनुसार Read more : https://saharasamachaar.com/mehra-community-will-move-towards-progress-under-the-leadership-of-santu-pradeep-rathor लायंस क्लब आमला,सार्थक ने 2 अक्तूबर से सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया इस दिन प्रातः ही लायंस सदस्यों ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री सादगी की प्रतिमूर्ति स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!बाद आमला की कूडमुड नदी में सफाई कर नदी में जमा कचरा इकट्ठा किया,इसके अलावा नदी पर बने पुल और सड़क को भी स्वच्छ किया ! इस अवसर पर लायन सदस्यों ने राहगीरों और नागरिकों से नदी में कचरा ना फेंकने का अनुरोध किया! इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार ,पी आर ओ लायन विनय साहू एवं लायन मुस्फता मुस्तू ने बताया कि सेवा सप्ताह का दूसरा दिन 3अक्तूबर को प्लास्टिक मुक्त आमला की मुहिम के अंतर्गत किया जायेगा! आयोजन में लायन समन्वयक लायन जयंत सोनी ,कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन अनिल सोनी पटेल ,पी आर ओ लायन विनय साहू,प्रथम उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार , मुस्तफा मुस्तू ,अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे ।

जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः-शुक्ला

कलेक्टर ने की 171 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः-शुक्ला  सिंगरौली लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 171 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया। जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर शुक्ला के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही कराया  जा सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।   कलेक्टर ने निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारी जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि संबंधित आवेदनकर्ता के समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई के दौरान  अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, , डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

वन बल प्रमुख को अपने गृह नगर बालाघाट के डीएफओ के खिलाफ मिली गड़बड़ियों की गंभीर शिकायतें

Forest Force Chief received serious complaints of irregularities against the DFO of his home town Balaghat. भोपाल । वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव अपने गृह नगर बालाघाट दौरे पर गए थे। वहां से लौटे तो उत्तर बालाघाट डीएफओ अभिनव पल्लव के खिलाफ कई गंभीर शिकायतों का पुलिंदा उनके हाथों में था। यह शिकायत बालाघाट वन मंडल में सामग्री सप्लाई से लेकर कंस्ट्रक्शन तक के कार्य एक ही ठेकेदार को दिए जाने से संबंधित है। डीएफओ अभिनव पल्लव पिछले तीन सालों में आधे-अधूरे निर्माण कार्य और गुणवत्ता विहीन सामग्री लेकर करोड़ के भुगतान कर दिए गए। इस उम्मीद के साथ यह शिकायत वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने वन बल प्रमुख से की कि जांच तो अवश्य और निष्पक्ष होगी।विभाग के मुखिया श्रीवास्तव को दिए गए शिकायत में वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष-2024 में मियाद वृध्दिकर फहीम खान की फर्म एवन कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। वित्तीय वर्ष-2023 में जीईएम में बिड टेण्डर 31 लाख का मटेरियल रखकर वर्क आर्डर 25 से अधिक न देते हुए चार गुना दिया गया। वित्तीय वर्ष-2021-22 में मियाद वृध्दि कर उत्तर उत्पादन वनमण्डल में वर्कआर्डर कर डिपो में रोड वनरक्षक नाका लेबरहार्ट का मटेरियल सप्लाई दिया गया। Read more : https://saharasamachaar.com/removal-of-cf-in-bhopal-forest-division-against-the-cadre-and-posting-of-junior-dfo-tainted/ नियम विरुद्ध दिए हैंड पंप खनन के आरोप वित्तीय वर्ष-2023-24 में उत्तर एवं दक्षिण सामान्य लघु वनोपज संघ तेंदुपत्ता डीएफओ अभिनव पल्लव ने नलकूप खनन का कार्य बिना निविदा कराये सीधे फहीम खान की फर्म एवन कन्सट्रक्शन को दिया गया। इससे वन विभाग को करोंड़ों भ्रष्टाचार हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लघुवनोपज तेन्दूपत्ता संघ में अधोसंरचना के कार्य, सामुदायिक भवन, सभा मंच, सी.सी. रोड, स्टाप डेम, रपटा, पुलिया पाईप पुलिया वन रकक्षक नाका में आधे से अपूर्ण की स्थिति में है। जिनका भुगतान 90 प्रतिशन पूर्ण हो चूका है। कैंपा कार्य में भी गड़बड़ झाला वित्तीय वर्ष-2021-22, 2022-23 और 2023-24, में कैम्पा से भवन निर्माण सभी कार्यो में रेन्जर द्वारा फहीम खान के साथ मिलकर लेबर मिस्त्री, बाउचर में बालाघाट, भरवेली, मटेरा के एकाउण्ट लगाकर फर्जी पेमेंट निकालकर ठेकेदार के साथ बंदरबांट गई।गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग से सीलन, दरारे, छत टपक रही है। मटेरियल टेस्टिंग मध्यप्रदेश के बाहर लेब से कराई जाये। बिना निविदा बुलाए वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 में वनपरिक्षेत्र अधिकारी, उप वन मण्डलाधिकारी और वन मण्डलाधिकारी के ऑफिस मरम्मत एवं रेवोवेशन के कार्य में लाखों रूपयें के कार्य कराए गए।-कार्य आवंटन के नाम पर तबादलेउत्तर वन मंडल बालाघाट में पदस्थ डीएफओ अभिनव पल्लव के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के नियम 10 के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इन पर आरोप है कि जब वे 2019-20 में ग्वालियर में पदस्थ थे तब इन्होंने 83 कर्मचारियों की कार्य आवंटन के नाम पर तबादले किए थे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद अभिनव पल्लव के खिलाफ कार्यवाही का निर्णय लिया गया। दिलचस्प पहलू यह भी है कि ग्वालियर में ही पदस्थ बृजेश श्रीवास्तव के खिलाफ भी कार्य विभाजन के नाम पर स्थानांतरण किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का प्रदेश में पंजीयन प्रारंभ, मिलेगा विशेष लाभ

भोपाल आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष लाभ देने की घोषणा के बाद प्रदेश में उनका पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत मध्य प्रदेश के पोर्टल के अतिरिक्त अस्पतालों के आयुष्मान केंद्रो में अपना पंजीयन करा सकते हैं। जो बुजुर्ग पहले से योजना में शामिल हैं, उनका भी अलग से पंजीयन कराया जाएगा, ताकि वर्ष में अतिरिक्त पांच लाख रुपये के उपचार की सुविधा का उन्हें लाभ मिल सके। निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा लाभ आयुष्मान भारत योजना मध्य प्रदेश के सीईओ डा. योगेश भास्कट ने बताया कि कितने हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है इसकी जानकारी अभी एकत्र नहीं की गई है। केंद्र सरकार से योजना के अंतर्गत लाभ देने की तारीख निर्धारित होने के बाद संख्या सामने आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों को भी केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार लाभ मिलने लगेगा। अब इसमें आयकर की परिधि में आने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हो सकेंगे। साथ ही पहले से सम्मिलित इस उम्र के बुजुर्गों को वर्ष में पांच लाख रुपये तक के अतिरिक्त उपचार की सुविधा रहेगी। वृद्धावस्था के हिसाब से बीमारियों के नए पैकेज भी जोड़े जाएंगे।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में

Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham is once again in the headlines. पटना ! बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हाल ही में एक बार फिर मीडिया और जनता के ध्यान का केंद्र बन गए हैं। उनकी शिक्षाएँ, प्रवचन और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें लगातार सराहा जा रहा है, लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक विशेष घटना के कारण हो रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश हुई है. आपने हवस का पुजारी सुना है, लेकिन हवस का मौलवी नहीं. हवस का मौलवी क्यों नहीं हो सकता?’ उन्होंने आगे कहा, हिंदुओं उन्होंने साजिश की और तुमने स्वीकार कर लिया है. मुसलमान अपने मौलवियों का अपमान नहीं करते हैं, लेकिन हिंदू ऐसा करते हैं. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. प्रायोजित तरीके से लोगों का ब्रेन वॉश किया जा रहा है. उनकी शिक्षाओं का असर केवल धार्मिक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के बीच भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पंडित जी ने न केवल धार्मिक विषयों पर चर्चा की, बल्कि समाज में फैली असमानताओं और injustices के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, “हमें अपने धर्म को समझते हुए समाज में सुधार लाने के लिए आगे आना होगा।” Read more : https://www.facebook.com/share/v/RjhFFp6gbdF2HPGf/ हाल ही में, पंडित धीरेंद्र ने एक विवादास्पद बयान भी दिया, जो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, उनके अनुयायियों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बातें हमेशा से समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से होती हैं। इस प्रकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनते हैं। उनकी शिक्षाएँ, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणा बन रही हैं, और यह स्पष्ट है कि उनका प्रभाव आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर को

निर्वाचित त्रि-स्तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर को भोपाल पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति का निर्वाचित त्रि-स्‍तरीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 03 एवं 04 अक्‍टूबर 2024 को आर.सी.व्‍ही.पी. नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विश्‍वविद्यालयों, एवं शैक्षणिक संस्‍थाओं व प्रशिक्षण संस्‍थाओं आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन भारत सरकार की समिति भोपाल जिलें की महिला प्रतिनिधि पंचायतों का भ्रमण करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे से तात्या टोपे खेल स्टेडियम के बेडमिंटन हॉल में होगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि समारोह में वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में विजेता और प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। टी.टी. नगर स्टेडियम के ऑडियो-विजुअल हाल में सुबह 10:15 बजे से एंटी डोपिंग वर्कशॉप होगी। इसमें नाडा एक्सपर्ट श्री अमित खंडेलवाल और मनोज कुमार अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसी प्रकार सुबह 11 बजे से साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप में विशेषज्ञ श्री अंबर पांडे साइबर सिक्योरिटी के संबंध में बतायेंगे। ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक प्रसाद सागर, पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी सुश्री रूबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार ओलम्पिक प्रतिभागी श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी सुश्री प्राची यादव और सुश्री पूजा ओझा का 10-10 लाख रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मान किया जायेगा। विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के विश्व विजेता श्री कमल चावला को 3 लाख और डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता श्री चेतन हेमंत सप्कल को 2 लाख राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। समारोह में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। थ्रो-बॉल खिलाड़ी श्री चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी सुश्री भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी सुश्री प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी सुश्री नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी श्री राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी सुश्री पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिये जायेंगे। इसी प्रकार पैराकेनो खिलाड़ी सुश्री प्राची यादव और कराते खिलाड़ी सुश्री निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुश्री पूजा पारखे, सुश्री रागिनी चौहान तथा योगा के श्री रोहित वाजपेई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र दिया जायेगा। इसी प्रकार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री जय मीणा और साहसिक खेल के श्री भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। कबड्डी खिलाड़ी सुश्री कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी श्री सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा शूटिंग खिलाड़ी सुश्री चिंकी यादव को वन विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इसी प्रकार सुश्री पूजा वस्त्रकार, सुश्री सुदिप्ती हजेला, दिव्यांग श्री धनंजय दुबे, श्री राजू सिंह, सुश्री सोना कीर, श्री विश्वजीत सिंह, श्री हर्षवर्द्धन तोमर, सुश्री आध्या तिवारी को जल संसाधन विभाग, सुश्री राजेश्वरी कुसराम को लोक निर्माण विभाग और श्री रत्नेश पाण्डे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।  

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा

2 अक्टूबर गाँधी जयंती से प्रदेश में मनाया जाएगा मद्य निषेध सप्ताह गाँधी जयंती पर भोपाल से जिला स्तर से तक आयोजित होंगे जगरूकता कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा भोपाल महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना है। प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम और नशामुक्ति रैलियों का आयोजन, नगर पालिका, नगर परिषद, और वार्ड स्तर पर भी जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। गुरूवार 3 अक्टूबर को जिले के हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, और महाविद्यालयों में निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार 4 अक्टूबर को चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओं, शनिवार 5 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक, और व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा। नशे की आदत छोड़ चुके व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। रविवार 6 अक्टूबर को हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री स्कूल और कॉलेज में छात्रों से अपनों के नाम पाती, सोमवार 7 अक्टूबर को गेर शासकीय संभागों के साथ मान श्रृंखला तथा मंगलवार 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर समापन समारोह तथा पुरूकार वितरण किये जाएगा। समस्त कार्यक्रमों की जानकारी NMBA मोबाइल ऐप पर दर्ज की जाएगी और समापन समारोह में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्यभर में इस आयोजन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल है और नशामुक्ति के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जा रहा है।  

जबलपुर : सेंट्रल जेल में गांधी जयंती के अवसर पर 6 कैदियों को मिली स्वतंत्रता

Jabalpur: 6 prisoners got freedom on the occasion of Gandhi Jayanti in Central Jail जीतेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! 2 अक्टूबर, 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर, नेता सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल से 6 कैदियों को रिहा किया गया। यह पहल महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके मानवता के प्रति समर्पण को समर्पित थी। गांधी जयंती के अवसर पर 6 कैदियों को मिली स्वतंत्रता गांधी जयंती पर, जेल प्रशासन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें समाज में सुधार और पुनर्वास के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर, जेल में बंद कैदियों की रिहाई को सकारात्मक कदम मानते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उन्हें एक नया जीवन शुरू करने का अवसर देगा। Read more : https://saharasamachaar.com/convicted-criminal-leader-subhash-chandra-bose-failed-to-escape-from-central/ नेता सुभाष चंद्र बोस जेल के अधीक्षक “अखिलेश तोमर ” ने कहा, “महात्मा गांधी का संदेश हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति में सुधार की संभावना होती है। आज का दिन उन कैदियों के लिए एक नई शुरुआत है।” रिहा हुए कैदियों ने भी इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। रिहा हुए कैदियों ने कहा, “आज मैं स्वतंत्रता का अनुभव कर रहा हूं। मैं अपनी गलतियों से सीख चुका हूं और समाज में एक अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करूंगा।” सभी कैदियों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाने का संकल्प लिया। कैदियों की सूची गांधी जयंती पर इस प्रकार की रिहाई न केवल कैदियों के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है कि हमें एक-दूसरे को दूसरा मौका देने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि ये रिहा हुए कैदी समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होंगे। इस विशेष दिन को मनाने का यह तरीका महात्मा गांधी की शिक्षाओं को याद करने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का एक सार्थक प्रयास है।

उज्जैन : महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी ,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ujjain: Threat to bomb Mahakal temple, security agencies alert राजस्थान के हनुमानगढ़ में रेलवे स्टेशन मास्टर को एक धमकीभरा पत्र मिला है। जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर को 2 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ रेलवे स्टेशनों को भी बम से उड़ाने की बात लिखी है। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। उज्जैन। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मंगलवार को एक पत्र मिला था। जिसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को बम 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट परहनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा हुआ है। यह पत्र डाक के जरिए भेजा गया है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन पहुंचकर पत्र की जांच की और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। Read more : https://saharasamachaar.com/removal-of-cf-in-bhopal-forest-division-against-the-cadre-and-posting-of-junior-dfo-tainted/ महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम करती है जांचउज्जैन के महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम जांच करती हैं। इसके साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। धमकी वाला पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। महाकाल मंदिर के साथ उसने राजस्थान के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की बात लिखी है।

संतु के नेतृत्व में प्रगति की ओर अग्रसर होंगा मेहरा समाज : प्रदीप राठौर

Mehra community will move towards progress under the leadership of Santu: Pradeep Rathore हरिप्रसाद गोहेआमला । नव नियुक्त मेहरा समाज जिला अध्यक्ष के स्वागत सम्मान का दौर जिले भर में जारी है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित भारत भारती के ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल ने मेहरा समाज जिला अध्यक्ष के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर संतु सूर्यवंशी के मेहरा समाज जिला अध्यक्ष बनने पर स्कूल को और से धार्मिक ग्रंथ भेंट कर शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष के सम्मान में स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर ने कहा संतु के नेतृत्व में मेहरा समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा । इस अवसर पर ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर, कृष्णा पार्धे, नरेंद्र पवार सहित समस्त स्टाफ द्वारा संतु सूर्यवंशी का शाल, श्रीफल और धार्मिक ग्रंथ देकर भव्य सम्मान किया गया। ज्ञात हो की संतु सूर्यवंशी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला स्वागत समारोह था, जिसमें मेहरा समाज समिति के प्रदेश सचिव चंद्रभान बडौदे, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारी, बालाचंद बब्लू और गोल्डी उज्जोने भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल के संचालकों और स्टाफ ने संतु सूर्यवंशी के समाज के प्रति योगदान और उनकी सेवाओं की सराहना की। स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर ने कहा कि संतु सूर्यवंशी ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है और उनके नेतृत्व में मेहरा समाज और भी प्रगति की ओर अग्रसर होगा। साथ ही, उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा। यह भी पड़े : https://saharasamachaar.com/ashok-gohe-became-the-organization-minister-mahesh-bamne-will-take-charge-of-the-district-vice-president/ सम्मान समारोह में मेहरा समाज समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रदेश सचिव चंद्रभान बडौदे और जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारी ने भी संतु सूर्यवंशी को उनकी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर समाज के हित में काम करने का संकल्प दोहराया। बालाचंद बब्लू और गोल्डी उज्जोने ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। समाज सेवा के क्षेत्र में संतु सूर्यवंशी की भूमिका संतु सूर्यवंशी, मेहरा समाज के उत्थान और विकास के लिए वर्षों से कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में समाज ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्वों को और भी बेहतर तरीके से निभाने का संकल्प लिया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस समारोह ने संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व का सम्मान किया, स्कूल और समाज के बीच बेहतर संबंधों की भी पहल की। स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ ने इस अवसर को खास बनाते हुए समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

कैडर के विरुद्ध भोपाल वन मंडल में सीएफ को हटाकर दागी और जूनियर डीएफओ की पोस्टिंग

Removal of CF in Bhopal Forest Division against the cadre and posting of junior DFO tainted उदित नारायणभोपाल। लंबे अरसे बाद पिछले दिनों जंगल महकमे में 38 आईएफएस अफसर के स्थानांतरण के आदेश जारी हुए। इसमें कई विसंगतियां उजागर हुई। मसलन, भारतीय वन सेवा के कैडर में भोपाल वन मंडल में वन संरक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना का प्रावधान है किंतु विभाग ने वन संरक्षक आलोक पाठक को हटाकर 2018 बैच के आईएफएस लोकप्रिय भारती की पदस्थापना कर दी गई। https://saharasamachaar.com/mp-news-transfer-of-29-assistant-forest-conservators-and-forest-rangers/ जबकि भारती पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की वजह वेतन – भत्तों के फर्जी भुगतान होने का आरोप है। वहीं मैनेजमेंट के खेल में योग्य आईएफएस नहीं मिलने के कारण इंदौर सीसीएफ के पद को रिक्त रखा गया है। जबकि सीसीएफ पदम प्रिया इंदौर में ही कार्यरत है उनकी पोस्टिंग की जा सकती है। यहां तक कि उन्हें वनवृत्त का प्रभार तक नहीं दिया गया। इसी वजह से तबादला बोर्ड के औचित्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।सूत्रों का कहना है कि स्थानांतरण सूची जारी करने से पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली तबादला बोर्ड में विस्तृत चर्चा नहीं हुई। बोर्डमें चर्चा के नाम पर केवल रस्म अदायगी की गई। वर्ना कैडर विरुद्ध भोपाल वन मंडल में पदस्थापना कैसे संभव हो पाता। भोपाल वन मंडल में कैडर के विरुद्ध पोस्टिंग कर दी गई और तबादला बोर्ड की अध्यक्ष खामोश रहीं, यह शोध का विषय है। प्राय: यह होता रहा कि भोपाल वन मंडल में पोस्टिंग वन संरक्षक अथवा सीनियर डीएफओ की होती रही है। गौरतलब तथ्य यह भी है कि भारती जब सहायक वन संरक्षक सामाजिक वानिकी में पदस्थ रहे तब उनकी लापरवाही के कारण वेतन-भत्ते भुगतान में गड़बड़ी हुई है। यानि वेतन-भत्ते मद से 12. 50 लाख रुपए का संदिग्ध भुगतान कर दिया गया। इस प्रकरण में संजय महाजन कंप्यूटर ऑपरेटर और रामकुमार ठाकुर वनरक्षक को कई माह जेल में रहना पड़ा है और अब भारती की प्राइम पोस्टिंग के तहत भोपाल का डीएफओ बना दिया गया। एसीएस और विभाग प्रमुख को गड़बड़झाले की जानकारी होते हुए चुप रहे। अब भारती की भोपाल में हुई पोस्टिंग पर कई सवाल उठने लगे हैं। यही नहीं, भारती को भोपाल वन मंडल के साथ-साथ रायसेन उत्पादन, पर्यावरण वानिकी वन मंडल और विदिशा वन मंडल का भी प्रभार दिए जाने की चर्चा है। इंदौर वन वृत में सीसीएफ क्यों नहीं? इंदौर में पदस्थ प्रभारी एपीसीसीएफ क्षेत्रीय वर्किंग प्लान एवं मुख्य वन संरक्षक पदम प्रिया जनवरी में एपीसीसीएफ के पद पर प्रमोट हो जाएंगी। ऐसे में इंदौर वन वृत्त में सीसीएफ के पद पर उनकी पोस्टिंग होना, हक और नैतिकता का तकाजा है। चर्चा है कि इंदौर सर्किल में सीसीएफ पद पर पदम प्रिया की पोस्टिंग इसलिए नहीं हो रही कि क्योंकि वह न तो पोस्टिंग कराने का मैनेजमेंट जानती है और न ही उन्हें मंत्री, नेता और शीर्ष अफसर की गणेश परिक्रमा करनी आती है। अलबत्ता, वे एपीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति होने से पहले सर्किल में सीसीएफ पदस्थ किए जाने के लिए एसीएस और हॉफ से आग्रह कर चुकीं है। दीक्षित का तबादला हो सकता है संशोधन पिछले दिनों जारी तबादला आदेश में स्वरूप रविंद्र दीक्षित का स्थानांतरण मुरैना से डीसीएफ ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल किया गया। जबकि वे दमोह जाना चाहते थे। स्थानांतरण सूची में हुए कई बदलाव के चलते एसीएस ने दीक्षित की जगह जरान्डे ईश्वर रामहरि का नाम डीएफओ दमोह के लिए जोड़ दिया। एक शिकायत के चलते डीएफओ अभिनव पल्लव का स्थानांतरण उत्तर बालाघाट से बालाघाट उत्पादन कर दिया गया। जबकि वह दक्षिण बालाघाट के लिए मंत्री तक अपनी अर्जी लगा दी थी। दक्षिण बालाघाट में ऐसे डीएफओ की पोस्टिंग की गई है, जिसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। कम समय की सेवा में इनका ट्रेक रिकॉर्ड खराब है। इसी प्रकार विभागीय जांच के चलते ही नवीन गर्ग की पदस्थापना डीसीएफ ईको पर्यटन बोर्ड से डीएफओ उत्तर बैतूल कर दी गई।

पर्यटकों के लिए खुले सभी टाइगर रिजर्व, सभी टाइगर रिजर्व में 3-4 दिन के लिए वाहनों की बुकिंग लगभग फुल

भोपाल प्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व के गेट एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। तीन महीने बाद टाइगर रिजर्व के गेट खुलने पर बड़ी संख्या में पर्यटक पार्क में बाघों के दीदार के लिए पहुंचे। सभी टाइगर रिजर्व में 3-4 दिन के लिए वाहनों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। MP के छह टाइगर रिजर्व पहले दिन प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व के कोर जोन में 490 जिप्सियों से करीब 5 हजार पर्यटकों ने बाघों का दीदार है। इस बार जिप्सियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या भी और बढ़ने का अनुमान है। कोर जोन में बुकिंग न मिलने पर बफर जोन में लगभग 500 पर्यटक पर्यटन कर सकते हैं। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पहले दिन से ही सभी जिप्सिंयां पर्यटकों से फुल रहीं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रिजॉर्ट में पर्यटकों की बुकिंग को देखते हुए अगल कुछ दिनों तक बुकिंग फुल है। ऑनलाइन बुकिंग वे पर्यटक जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई वो काउंटर पर करंट बुकिंग करा सकते है। टाइगर रिजर्व में दस-दस टिकट करंट बुकिंग के लिए होते हैं, जिसके लिए लंबी कतारें लगती हैं, जबकी ऑनलाइन बुकिंग MP online की ऑफीशियल साइट WWW.MPOnline.Gov.in से कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet