Water crisis deepens in Ambada, Congress leader Khushboo Atulkar ready to send tankers at personal expense.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ग्राम अंबाडा पंखा में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। दूषित कुओं के पानी से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ा है। महिलाओं-बच्चों को कई किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

एसडीएम-कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड 9 पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने कहा कि शासन-प्रशासन अनुमति दे तो वह निजी खर्च से गांव में पानी के टैंकर भिजवाएंगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

recent visitors 5









