चुनावी सभा में गरजे कमल नाथ, बोले- राम मंदिर पर भाजपा का पट्टा नहीं, आपके-हमारे चंदे से बना
Kamal Nath roared in the election meeting, said – BJP does not have a lease on Ram temple, it is built with your and our donations. बैतूल संसदीय क्षेत्र के ग्राम चुटकी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने भाजपा और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। बैतूल। भाजपा के नेता मंहगाई, रोजगार की बात नही करते हैं। वो आप सबको गुमराह करते हैं। वो भगवान राम की बात करते हैं। क्या राम मंदिर का पट्टा आपके (भाजपा) पास ही है। ये राम मंदिर आपके चंदे से बना है। ये राम मंदिर हम आपका और मेरा है। यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शनिवार को बैतूल संसदीय क्षेत्र के ग्राम चुटकी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। राजनीतिक प्रचार का विषय नहीं धर्मकमल नाथ ने कहा कि हम सबकी अपनी अपनी धार्मिक भावना है। धर्म आचार और विचार का विषय है। राजनीतिक प्रचार का विषय नही है। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नही लाते हैं। मैं हिंदू हूं और गर्व से कहता हूं। मैंने अपनी निजी जमीन पर छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया, लेकिन मैंने उसका कभी प्रचार नही किया। मैंने सरकार से जमीन नहीं ली। प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारीउन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगार मध्यप्रदेश में हैं। निवेश नही आ रहा है, मैने कई लोगों से निवेश करने के लिए कहा लेकिन सभी का कहना है कि मध्यप्रदेश में काम करना बेहद मुश्किल है। भ्रष्ट्राचार बहुत है। अब प्रयास किया जा रहा है संविधान से छेड़छाड़ कर उसको बदलने का। आप सब संविधान के रक्षक हैं, अपनी संस्कृति के रक्षक हैं। इस चुनाव में आप सब सच्चाई का साथ दें। भाजपा ने 20 साल में क्या किया, यह आप सब जानते हैं। भ्रष्ट्राचार का प्रदेश बनाया, घोटाला प्रदेश बनाया है। मैं प्रदेश में जाता हूं तो लोग बताते हैं कि पैसा दो, काम कराओ। बैतूल के लोगों को बंधुआ समझते हैं सांसदकमल नाथ ने सभा में कहा कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र में 30 साल से भाजपा का सांसद है। मैं भी 40 साल सांसद रहा, लेकिन मैंने ना कभी उसका नाम सुना और ना देखा। कैसा सांसद है। उसने मान लिया कि बैतूल लोकसभा के लोग तो उसके बंधुआ हैं। अब आपको तय करना है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। पड़ोसी होने के नाते करूंगा विकासकमल नाथ ने कहा कि वो तो बैतूल के पड़ोसी हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को मैंने चुना है। पिछला चुनाव भी मैंने ही लड़वाया था। इस बार आप उसका सहयोग करें। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पड़ोसी होने के नाते मैं भी क्षेत्र का भरपूर विकास करूंगा। आप 30 साल बंधुआ बनकर रहे हैं, अब स्वतंत्र हो जाइए। मंहगाई की गारंटी पक्की हैभाजपा पर कटाक्ष करते हुए कमल नाथ ने कहा कि चुनाव में भाजपा द्वारा ढेर सारी गारंटी की बात की जा रही है। आप याद रखना मंहगाई की गारंटी पक्की है।