LATEST NEWS

गरीब हों या धीरूभाई अंबानी के पिता, सभी को इलाज – मंत्री का अजीबोगरीब बयान वायरल

Union Minister’s controversial statement: Ambani’s father is also getting treatment under Ayushman Yojana’ मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके का दिया गया एक बयान इन दिनों जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को हरसूद विधानसभा के रोशनी क्षेत्र में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान भारत योजना का बखान करते हुए उन्होंने मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसने न केवल लोगों को हैरान कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स का सिलसिला भी शुरू कर दिया। स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान योजना की बड़ाईकेंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इस योजना के तहत बड़े शहरों के नामी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा सकता है। आयुष्मान कार्ड की मदद से एक साल में 5 लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क उपलब्ध है। ‘चाहे गरीब हो या धीरूभाई अंबानी के पिता’इसी दौरान अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे कार्यक्रम का फोकस खींच लिया। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, चाहे वो गरीब इंसान हों या धीरूभाई अंबानी के पिता। उनके इस बयान का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स की बाढ़मंत्री उईके के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मजाकिया पोस्ट और मीम्स बनाए जा रहे हैं। लोग इसे आयुष्मान योजना की ‘अनोखी व्याख्या’ बताते हुए मंत्री के भाषण शैली पर तंज कस रहे हैं। वहीं राजनीतिक हलकों में भी यह बयान चर्चा का मुद्दा बन गया है। योग और स्वस्थ जीवन शैली पर भी दिया जोरहालांकि अपने भाषण के दूसरे हिस्से में मंत्री उईके ने योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग नियमित रूप से योग करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे मेगा स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार की बीमारियों का निशुल्क उपचार कराएं।

झंडा विवाद से भड़की राजनीति: बैतूल में कांग्रेस का पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Politics flared up due to flag controversy: Congress protested against police administration in Betul हरिप्रसाद गोहेआमला ! ज़िला कांग्रेस कमेटी बैतूल के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस छन्नू बेले की अगुवाई में थाना आमला पहुंच जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल के नाम थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौंपा सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया गया जिला कांग्रेस कमेटी नवागत अध्यक्ष निलय डागा के जुलूस में लगाए जा रहे झंडे लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मार पिटाई की गई थी पुलिस प्रशाशन द्वारा शिकायत करने के बाद भी मोनू बड़ोनिया तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज न करते हुए उल्टे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बिना विवेचना किए मामला दर्ज कर दिया है। जिसे लेकर बैतूल जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जन में आक्रोश देख जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस छन्नू बेले ने बताया सत्ताधारी भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है की शीघ्र ही कोतवाली थाना बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर लगाया गया झूठा प्रकरण वापस लिया जाए अन्यथा बाध्य होकर संपूर्ण जिले में आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा। जिससे होने वाली संभावित क्षति के लिए शासन प्रशासन जवाबदार रहेगा। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता छन्नू बेले ,नासीर खान, चन्द्र शेखर सिंह चंदेल,जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मप्र विधानसभा अध्यक्ष का सरकारी बंगला बना तालाब, बारिश के कारण बंगले में भर पानी

The official bungalow of the Speaker of Madhya Pradesh Legislative Assembly became a pond, the bungalow was filled with water due to rain ऊपर दिए वीडियो में स्विमिंग पूल जैसा जो दृश्य नजर आ रहा है, वह प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के शासकीय बंगले का है। जहां बारिश का पानी भरा हुआ है, यह न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को भी उजागर कर रहा है। इसे देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि जब ‘माननीय’ के बंगले की यह स्थिति है, तो आम लोगों के घरों और शहर की हालत आप समझ ही सकते हैं। दरअसल, ग्वालियर शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और घरों में पानी भरने की कई शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित सरकारी आवास में भी बारिश का पानी घुस गया। स्थिति बिगड़ते ही नगर निगम की टीम अपनी विफलता छिपाने के लिए मौके पर पहुंची, जबकि उस समय तोमर बंगले में मौजूद नहीं थे। नगर निगम ने पंपिंग सेट की मदद से पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन लगातार बारिश के कारण जल निकासी में काफी परेशानी आई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी स्थिति बनी ही क्यों? इसका कारण साफ है कि वर्षा से पहले नगर निगम द्वारा नालों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई और तैयारी समय पर नहीं की गई, जिससे यह संकट खड़ा हुआ। बारिश के चलते ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने एहतियातन 26 जुलाई को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के कारण विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, यह निर्देश भी दिए गए हैं कि यदि किसी विद्यालय में मासिक परीक्षा या टेस्ट चल रहे हों, तो उन्हें आगामी दिनों में दोबारा आयोजित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक हानि न हो।

संसदीय क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री से मिले सीधी सांसद

Sidhi MP met the Union Minister demanding various roads of the parliamentary constituency सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा संसद भवन में केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सीधी – सिंगरौली सड़क की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र नया टेंडर कर कार्य प्रारंभ करने, सिंगरौली – प्रयागराज मार्ग की प्रक्रिया में तेजी लाने व सिंगरौली से जबलपुर वाया सरई, टिकरी, मझौली, ब्यौहारी, विजयसोता को राजमार्ग के रूप में स्वीकृति प्रदान करने हेतु आग्रह करते हुए मांग पत्र सौपा।केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर मिश्रा द्वारा रखी गई बातों को गंभीरता से विचार करते हुए सीधी-सिंगरौली सड़क के संबंध में तत्काल अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर मिश्रा ने संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, ओबीसी कल्याण आयोग में कुसमारिया को अध्यक्ष और मौसम बिसेन को बनाया सदस्य

Political appointments started in Madhya Pradesh, Kusmaria appointed as Chairman and Mausam Bisen as member in OBC Welfare Commission भोपाल। हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के 21 दिन के भीतर ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ा निर्णय हुआ है। बुधवार को डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया को ओबीसी कल्याण आयोग का अध्यक्ष और मौसम बिसेन को सदस्य बनाने का आदेश जारी हुआ है। इसके साथ ही पार्टी ने राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। मौसम बिसेन पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन की बेटी हैं, जो वर्ष 2021 में आयोग के गठन के साथ अगस्त 2023 तक इसके अध्यक्ष रहे। अब उनकी जगह ओबीसी आयोग के अध्यक्ष कुसमारिया को कल्याण बोर्ड का भी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही संतुलन की दृष्टि से मौसम को सदस्य बनाया गया है। बालाघाट से टिकट दिया थाबता दें कि पार्टी ने मौसम बिसेन को विधानसभा चुनाव में भी बालाघाट से टिकट दिया था। बाद में इसे बदलकर गौरी शंकर बिसेन को लड़ाया था, जिसमें वह हार गए थे। मौसम की नियुक्ति के साथ उन नेताओं में भी निगम, मंडल और आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनने की आस जगी है, जो लंबे समय से प्रतीक्षा में हैं। इसमें विधानसभा चुनाव हार चुके तो कुछ कांग्रेस से आए नेता भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले 13 फरवरी 2024 को 46 निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां रद कर दी थीं। सभी नियुक्तियां शिवराज सरकार में हुई थीं। 25 पदों पर 2021 में नियुक्तियां हुई थीं। शैलेन्द्र बरुआ, जितेन्द्र लिटोरिया और आशुतोष तिवारी जैसे भाजपा के संगठन मंत्रियों को भी निगम मंडलों में जगह मिली थी। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 सामाजिक कल्याण बोर्ड भी बनाए थे। हालांकि, इनकी नियुक्तियां रद नहीं की गई थीं। नए प्रदेश अध्यक्ष की प्रतीक्षा में टलती रहीं नियुक्तियांमाना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही राजनीतिक नियुक्तियां प्रारंभ होंगी, पर अध्यक्ष का निर्वाचन दो जुलाई 2025 को पूरा हो पाया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नहीं होने से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। नीतिगत निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है अब चरणबद्ध तरीके सभी निगम मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां शीघ्र होंगी। सबसे पहले उन्हें लिया जा सकता है, जिनके लिए दावेदार कम हैं और नियुक्ति में अंदरूनी विरोध होने की संभावना नहीं है। सत्ता-संगठन के सामंजस्य से सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस कारण पार्टी का पूरा जोर संतुलन पर रहेगा, जिससे कोई नाराज नहीं होने पाए। अगले चरण में कैबिनेट विस्तार की संभावनाराजनीतिक नियुक्तियों के बाद अगली कड़ी में सरकार मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को भरने के लिए कैबिनेट का विस्तार भी कर सकती है। कई महीने से विस्तार की अटकलें चल रही हैं।

परिवार में संस्कारों की परम्परा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा गायत्री परिवार: विधायक योगेश पंडाग्रे

Gayatri Parivar is doing excellent work for the tradition of values in the family: MLA Yogesh Pandagre हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति बैतूल के तत्‍वावधान में वृक्षगंगा अभियान की पुर्णाहुति में एक सप्‍तपंर्णी का पौधा लगाकर 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के सत्र दियें मान. दुर्गादास उईके केन्‍द्रीय (राज्‍य) मंत्री आदिम जाति मामले ने बताये और गायत्री परिवार के परिजनों को पर्ण समर्पण भाव से यज्ञ और गायत्री की सेवा करने हेतु एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विभिन्‍न सामाजिक कुरितियों को खत्‍म करने और परिवार में संस्‍कारों की परम्‍परा कें लिए उत्‍कृष्‍ट कार्य कर रहा है। वहीं जिला समन्‍वय समिति के जिला समन्‍वयक डा कैलाश वर्मा ने बताया कि वे आमला विकासखण्‍ड में शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज क्रम में लगभग 5000 पौधों का रापेण करेंगें। प्रत्‍येक पौधों को ट्रीगार्ड या अन्‍य संसाधनों से सुरक्षा देने का काम युवा प्रकोष्‍ठ गायत्री परिवार करेंगा। आज रेल्‍वे स्‍टेडियम में सप्‍तपर्णी, आम, बरगद आदि के पौधें लगाकर ट्रीगार्ड से सु‍रक्षित किया गया बता दें की गायत्री परिवार जन सहयोग से ट्रीगार्ड लेकर तरूपुत्र बनवा रहें है जिसमें परिजन इस ट्रीगार्ड देकर प्रकृति के लिए अपना योगदान दे रहें है। इस मौके पर नगरपालिका अध्‍यक्ष नितिन गाडरे ने वृक्षगंगा अभियान के तरूपुत्र बनाने हेतु एक ट्रीगार्ड और पौधा लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया और बताया की यह परंपरा नगर में चल पड़े तो हमारा शहर आने वाले 10 सालों में हरा-भरा हो जायेगा । इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्‍य नागरिकों समेत बार एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अशोक वर्मा और अखिल विश्‍व गायत्री परिवार कें सैकड़ो परिजन मौजद रहें।

हेमंत खंडेलवाल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना,भाजपा में हेमंत युग की शुरुवात-नितिन खातरकर ।

Hemant Khandelwal becoming BJP state president, beginning of Hemant era in BJP – Nitin Khatarkar. भाजपाईयों में खुशी का माहौल की आतिश बाजी बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए । हरिप्रसाद गोहेआमला ! मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मिल चुके है। खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक मात्र नामांकन होने से ही आमला सहित पूरे बैतूल जिले में हेमंत खंडेलवाल के प्रशंसकों ने चौक चौराहों पर पटाखे जलाकर मिठाईयां बांटना शुरू कर दिया था। और प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा होते ही पूरे प्रदेश में बैतूल जिले का नाम रोशन हो गया। हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से आमला के भाजपाईयों मे हर्ष की लहर है उत्साही कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय बीजेपी सहित हेमंत खंडेलवाल जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी जाहिर की इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी सोशल मीडिया नितिन खातरकर ने कहा कि हेमंत भैया का प्रदेश अध्यक्ष बनना बैतूल जिले के लिए गौरव की बात है और यह एक ऐसा गौरवकाल है जो इतिहास के पन्नो में अमिट होंगा ।

झांसी में वंदे भारत में यात्री को पीटा, बीजेपी विधायक के समर्थकों पर आरोप

झांसी दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. क्योंकि, पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी. इसी से भन्नाए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया.   आपको बता दें कि राजीव सिंह पारीछा झांसी की बबीना सीट से बीजेपी के विधायक हैं. घटना वाले दिन वह भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था. आरोपों के मुताबिक, विधायक एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे, और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए बोल रहे थे. जब यात्री ने मना किया तो दोनों में बहस हो गई. जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया.    मामले में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने घटना तो स्वीकारी लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया है.  जानिए पूरा मामला और विधायक ने सफाई में क्या कहा ट्रेन नंबर- 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नंबर- 8 राजीव सिंह पारीछा, पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर- 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर- 51 था. आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नंबर- 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई.  एमपी कांग्रेस के आरोप इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए यात्री राज प्रकाश के साथ मारपीट का आरोप बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर जड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए.  पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया तो बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उनको पीट दिया. उनके नाक से खून निकल आया. तो ये है सुशासन की असलियत.  जबकि, पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (ई-2) में एक व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की. घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है.  एफआईआर दर्ज  इस मामले में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने झांसी जीआरपी में इसकी लिखित शिकायत कर दी है. शिकायत के मुताबिक, वह ट्रेन के कोच में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 50, 51 और 8 पर यात्रा कर रहे थे. इसी कोच की सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे दो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में अत्यधिक पैर फैलाकर बैठे हुए थे, जिस कारण परेशानी हो रही थी.  विधायक ने उनसे विनम्रतापूर्वक ठीक से बैठने के लिए कहा तो यात्री गुस्से में आकर बहस करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे. विधायक मामले को टालने का प्रयास कर रहे थे. झांसी स्टेशन पहुंचने पर विधायक के साथी आ गए. उपरोक्त यात्री उनसे भिड़ गए. किसी प्रकार बीच बचाव किया गया. फिलहाल, विधायक राजीव सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.   

सांसद MLA प्रशिक्षण वर्ग का अंतिम दिन, आज समापन सत्र को संबोधित करेंगे राजनाथ

 पचमढ़ी  मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज, सोमवार को अंतिम दिन है। शुरुआत में सभी विधायक और सांसद प्रशिक्षण स्थल परिसर में योग के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शीर्षासन, मयूरासन सहित कई दुर्लभ आसन किए। इसके बाद उन्होंने चार-पांच विधायकों से कहा, मेरा हाथ झुकाकर दिखाओ। सीएम ने अपनी भुजा फैलाई, लेकिन चार-पांच विधायक भी उनका हाथ नहीं झुका सके। बता दें कि इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 14 जून से पचमढ़ी के होटल ग्लेन व्यू में इस वर्ग की शुरुआत हुई थी। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। पहले  दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया था। दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे़, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेताओं ने सत्रों को संबोधित किया था। दूसरा दिन: पचमढ़ी में भाजपा के ट्रेनिंग कैंप में निकला सांप प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान भाजपा सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी गई। उन्हें ये भी कहा गया है कि अपने स्टाफ का चयन भी सोच-समझकर करें। अपने ऑफिस में अच्छे लोगों को बैठाए। सीएम डॉ. मोहन यादव और पार्टी संगठन के सीनियर लीडर्स ने सांसद-विधायकों से सामाजिक और भोगौलिक कार्य विस्तार की दृष्टि से एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा भाजपा की कार्यपद्धति के बारे में बताया गया। ऑफिस मैनेजमेंट, मोबाइल मैनर और सामाजिक शिष्टाचार की भी सीख दी गई।

पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नर्मदापुरम  भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों और विधायकों के साथ ही मंत्रियों को भी सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं अन्य विषयों का पाठ पढ़ाएगी। इसके लिए 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर तीन बजे करेंगे। समापन 16 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस नियमित प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों सहित 201 जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तीनों दिन वर्ग में प्रशिक्षण देंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह अलग-अलग सत्रों में सांसदों-विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में BJP विधायकों-सांसदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यहां बीजेपी विधायकों-सांसदों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हुआ।  सत्र के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं  सभी विधायक-सांसद 13 जून की रात को ही पचमढ़ी पहुंच गए हैं। प्रशिक्षण शिविर में विधायकों-सांसदों को मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेनिंग कैम्प में प्रतिभागियों के मोबाइल उनके नाम के स्टिकर लगाकर साइलेंट मोड पर एक जगह रख दिए जाएंगे। ब्रेक के दौरान प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद अपने मोबाइल पर बात कर सकेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अलग-अलग सत्रों में पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और सफरनामे की जानकारी दी जाएगी। विधायकों-सांसदों को सुबह 6 बजे जागना होगा। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह 7 से 8 के बीच योग और प्रार्थना कराई जाएगी। जनसंघ से लेकर आज तक की यात्रा पर प्रदर्शनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष की उपलब्धियों और भाजपा की जनसंघ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बीएल संतोष के साथ केंद्रीय मंत्री लेंगे सत्र  प्रशिक्षण वर्ग में मप्र के बीजेपी विधायकों, लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को मिलाकर 201 प्रतिभागी शामिल होंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, डीडी उइके और एल मुरुगन राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महेन्द्र सिंह और शिवप्रकाश भी अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रशिक्षण वर्ग के दौरान सभी सांसद और विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी करेंगे। शर्मा ने कहा कि इसमें संगठन के साथ कैबिनेट के मंत्री उपस्थित रहेंगे। अलग-अलग विषयों पर अतिथि चर्चा करेंगे। भाजपा किस तरह संगठन मजबूती के साथ काम कर रही है, इन सारे मुद्दों पर चर्चा होगी।

BJP का बड़ा प्रशिक्षण वर्ग आज से पचमढ़ी में, केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री सिंह करेंगे

पचमढ़ी  भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर पार्टी की रीती नीति और सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश (BJP Madhya Pradesh) तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जा रही है ये वर्ग पचमढ़ी में आयोजित किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिविसीय प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में 14, 15 और 16 जून को आयोजित किया जायेगा, इसका उद्घाटन गृह मंत्री मित शाह करेंगे जबकि 16 जून को प्रशक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरे समय मौजूद रहेंगे वीडी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सभी सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायक शामिल होंगे, उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरे समय मौजूद रहेंगे यानि वे तीनों दिन हर सत्र में शामिल होंगे। प्रदर्शनी में दिखेगी जनसंघ से अब तक की यात्रा  उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष की प्रदर्शनी लगेगी, इसके  भाजपा की यात्रा जो जनसंघ से लेकर आज तक जारी है उसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक कार्यों की जानकरी होगी। सभी सांसद विधायक लगायेंगे पौधे  वीडी शर्मा ने बताया कि सभी सांसद विधायक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा लगायेंगे साथ ही वर्ग में सैद्धांतिक, व्यावहारिक सहित कई विषयों पर चर्चा सत्र होंगे जिनपर आपस में चर्चा होगी पार्टी कैसे दुनिया के सबसे बड़ी राजनैतिक दल बनी इसपर प्रकाश डाला जायेगा। लक्ष्मण सिंह के निष्कासन पर कही ये बात  लक्ष्मण सिंह निष्कासन मामले पर पूछे गए सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि ये कांग्रेस का उनका आंतरिक मामला है, इस पर मेरा बोलना उचित नहीं है क्योंकि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूँ,  अनुशासन बहुत जरूरी है कई बार हमें भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ती है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार  कांग्रेस द्वारा विधायकों की छाती पर मूंग दलने की किसानों से अपील करने वाले बयान पर वीडी शर्मा ने कहा ये अनुचित है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं पूर्व मुख्यमंत्री और और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं, भाजपा की सरकार किसानों को ताकत देने का काम करती है, कांग्रेस केवल भड़काती है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया दुःख  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि घटना असहनीय है पूरा देश स्तब्ध है, मैं भाजपा मध्य प्रदेश की तरफ से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। विधायक सांसद लगाएंगे एक-एक पौधा वीडी शर्मा ने बताया- इस वर्ग में सभी सांसद विधायक एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। वर्ग में सैद्धांतिक, व्यावहारिक, कई विषयों पर सत्र होंगे। भाजपा किस तरह से देश में काम कर रही है। संगठन तंत्र की मजबूती के साथ हम कहते हैं कि भाजपा संगठन तंत्र के आधार पर काम करने वाला विशिष्ट दल है। शिविर स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा और सुशासन की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही जनसंघ से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान तक पार्टी की यात्रा को भी दिखाया जाएगा। सत्र के दौरान मोबाइल के उपयोग की मनाही प्रशिक्षण शिविर में विधायकों, सांसदों को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण स्थल पर सभी विधायक, सांसद 13 जून की रात तक पहुंच गए । ट्रेनिंग कैम्प में प्रतिभागियों के मोबाइल उनके नाम के स्टिकर लगाकर साइलेंट मोड पर एक जगह रख दिए जाएंगे। सत्रों के बाद ब्रेक के दौरान प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद अपने मोबाइल पर बात कर सकेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अलग-अलग सत्रों में पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और सफरनामे की जानकारी दी जाएगी। विधायक-सांसदों को सुबह 6:00 बजे जागना होगा। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह 7:00 से 8:00 के बीच योग और प्रार्थना कराई ।      

मप्र भाजपा के अगले अध्यक्ष की घोषणा 16 जून के बाद, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सबकी नजरें भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पर टिक गई हैं. पिछले पाँच महीनों से चली आ रही रहस्यमयी चुप्पी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहाँ 16 जून के बाद प्रदेश संगठन में एक बड़े ऐलान की संभावना है. इस महत्वपूर्ण घोषणा से पहले, पार्टी की उम्मीदें और रणनीतिक मंथन अब “पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग” से जुड़ गए हैं, जिसे प्रदेश भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है. हेमंत खंडेलवाल, फग्गन सिंह और नरोत्तम मिश्रा के नाम सुर्खियों में हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशिक्षण वर्ग केवल कार्यकर्ताओं के लिए एक सामान्य शिविर नहीं है, बल्कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन के बड़े चेहरे यहाँ एक साथ जुटेंगे. पचमढ़ी की शांत और गोपनीय वादियों में होने वाला यह मंथन, भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा है. बीते वर्षों का अनुभव बताता है कि भाजपा ऐसे आयोजनों का उपयोग न केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए करती है, बल्कि अपने बड़े सांगठनिक और राजनीतिक निर्णयों की ज़मीन भी यहीं तैयार करती है. इस बार, यह शिविर सिर्फ प्रशिक्षण का मंच नहीं होगा, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बनी लंबी चुप्पी को तोड़ने का भी एक संकेत दे सकता है. अध्यक्ष पद पर वीडी शर्मा और ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का पेच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास लोकसभा सांसद का पद भी है, और यही वह बिंदु है जहाँ पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण सवाल उठ रहा है: क्या भाजपा “वन मैन, वन पोस्ट” (एक व्यक्ति, एक पद) के उस स्थापित फॉर्मूले पर चलेगी, जिस पर वह अतीत में जोर देती आई है? यह सिद्धांत भाजपा की आंतरिक अनुशासन और सांगठनिक शुचिता का प्रतीक रहा है. वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है अगर संगठन इस सिद्धांत पर कायम रहता है, तो मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, जो केवल सांगठनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस स्थिति में, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है, जिससे संगठन में एक नए चेहरे को कमान संभालने का मौका मिलेगा. लेकिन, अगर किसी कारणवश पार्टी इस बार इस नियम में अपवाद करती है और वीडी शर्मा को ही डबल रोल में बनाए रखने का निर्णय होता है, तो इससे पार्टी का आंतरिक संतुलन किस तरह प्रभावित होगा—यह देखना दिलचस्प होगा. यह निर्णय न केवल पार्टी की भविष्य की नीतियों पर, बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी गहरा असर डालेगा. पचमढ़ी मंथन के बाद साफ होगी तस्वीर यह प्रशिक्षण वर्ग ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अब विभिन्न राज्यों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने के बावजूद, पार्टी भविष्य की चुनौतियों, खासकर 2028 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक मजबूत और प्रभावी अध्यक्ष चाहती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी एक बड़ी प्राथमिकता है. भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग 16 जून के बाद संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना आने की संभावना है, जिससे अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदारों की किस्मत का फैसला हो सकता है. ऐसे में, पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है. यही वह मंच हो सकता है जहाँ पार्टी अपने भीतर के विभिन्न मतभेदों को सुलझा कर एक राय बना ले—कि प्रदेश में पार्टी की कमान किसे सौंपी जाए. यह निर्णय केवल एक नियुक्ति नहीं होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा की स्थिति और भविष्य की दिशा को परिभाषित करेगा.  

Pachmarhi में BJP विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास, मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं, बीजेपी के चाणक्य देंगे ‘गुरुमंत्र’

पचमढ़ी  मध्यप्रदेश बीजेपी, एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है, जो पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिन्हें पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है. अमित शाह उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन पर चर्चा करेंगे. सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचना होगा, ताकि 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके. मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा ‘हमारा विचार और पंच निष्ठा’ पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे. दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे. तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी.  तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा दूसरे दिन के प्रशिक्षण में नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में प्रबंधन, चुनावी इनोवेशन और सदन में बेहतर भूमिका निभाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. विधायकों और सांसदों को अनुभव के आधार पर तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा. पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायक होंगे, जिन्हें सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे. दूसरे ग्रुप में वरिष्ठ विधायक होंगे, जिनसे उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संवाद करेंगे. तीसरे ग्रुप में राज्यसभा और लोकसभा सांसद होंगे, जिनसे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे. योग से होगी शुरूआत हर दिन की शुरुआत योग और ध्यान से होगी, जो सुबह 6 बजे सभी नेताओं के साथ सामूहिक रूप से कराया जाएगा. इस कैंप में नेताओं को सिर्फ भाषण नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल, समय प्रबंधन और जनसंपर्क जैसी चीजों पर भी व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. पचमढ़ी की हरियाली और शांत वातावरण में नेताओं को आत्मचिंतन और राजनीतिक दिशा पर सोचने का अवसर मिलेगा. यह प्रशिक्षण वर्ग आने वाले चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां पार्टी की सोच और संगठनात्मक अनुशासन को और धार दी जाएगी.  उद्घाटन सत्र में अमित शाह बताएंगे जनसंघ से बीजेपी तक की विकास यात्रा 13 जून की रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। पहले दिन होंगे चार सत्र डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में “हमारा विचार और पंच निष्ठा” विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे। चुनाव क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और सदन में भूमिका पर एक ही सत्र में 3 ग्रुप बनेंगे दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा संबोधित करेंगे। दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे। सीएम बताएंगे- उमा भारती से मोहन तक बीजेपी का सफर लंच ब्रेक के बाद विकसित मप्र 2047-अवसर एवं चुनौती( 2003 से 2023) तक की पृष्ठभूमि पर – सीएम डॉ मोहन यादव अपना वक्तव्य देंगे। पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सोशल मीडिया और मीडिया पर स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श बनाने में हमारी भूमिका के विषय पर विनोद तावडे व्याख्यान देंगे। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सत्र की अध्यक्षता करेंगे। शिवप्रकाश समझाएंगे समन्वय और समाधान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को समन्वय, प्रक्रिया, समस्या और समाधान के विषय में समझाएंगे। शिवप्रकाश यह भी बताएंगे कि संगठन, अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, विचार परिवार और स्वयं के परिवार के लिए समय प्रबंधन करें और पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाएं। कैलाश, प्रहलाद और देवड़ा बताएंगे एमपी बीजेपी का उद्भव दूसरे दिन डिनर के बाद कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और डिप्टी सीएम मप्र में बीजेपी का उद्भव और विकास संस्मरण के स्वरूप को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुनाएंगे। अंतिम दिन सीखेंगे स्पीच स्किल और मोबाइल शिष्टाचार प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन सुबह 7 बजे से 45 मिनट का योग प्रार्थना और खेल का आयोजन होगा। नाश्ते के बाद सांसदों, विधायकों को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल, सामाजिक और मोबाइल शिष्टाचार सिखाएंगे। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी। अंतिम सत्र में जिज्ञासाओं यानि विधायकों, सांसदों के सवाल-जवाब होंगे। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे।

प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडे ने निजी कार्यालय में जहर खा लिया

खंडवा  प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडे निवासी सिंगाड़ तलाई ने अपने सिंगाड़ तलाई स्थित निजी कार्यालय में जहर खा लिया। जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से पहले उनके भाई प्रवीण पांडे ने उनका एक वीडियो बनाया है जिसमें वह प्रॉपर्टी के विवाद में कुछ लोगों का नाम लेकर उन पर रुपए नहीं लौटने और ना जमीन देने के आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच फिलहाल इंदौर में विजयनगर पुलिस कर रही है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। भाजपा नेता संतोष पांडे अपने सिंगाड़ सिंगर तलाई स्थित निजी कार्यालय पर थे। इस दौरान उनकी बालिका उन्हें चाय देने के लिए ऑफिस में गई। बालिका ने देखा कि बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उसने तुरंत सूचना स्वजन को दी। घर के पास ही कार्यालय होने से तुरंत मौके पर स्वजन पहुंचे। पांडे को लेकर खंडवा के निजी अस्पताल में गए। हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने उन्हें इंदौर ले जाने की सलाह दी। इस पर सूजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस से इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया की हालत काफी ज्यादा नाजुक है और उनके पास ज्यादा समय नहीं है। इस पर भाई प्रवीण पांडे ने डॉक्टर उसे अनुमति ली की क्या वह उनका वीडियो बना सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद में प्रताड़‍ित होकर जहर खाने की बात कही इस पर डॉक्टरों ने प्रवीण को वीडियो बनाने की अनुमति दी। भाई प्रवीण के अनुसार संतोष पांडे ने मौत से पहले वीडियो में प्रॉपर्टी के विवाद के चलते प्रताड़ित होकर जहर खाने की बात बताई। वीडियो में संतोष पांडे उपेंद्र मंडलोई, राजू मंडलोई और उमंग मंडलोई का नाम लेकर उनपर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं कि ये लोग न तो रुपये दे रहे है और न जमीन दे रहे हैं। इसलिए मैंने जहर खा लिया है। रुपए का हिसाब-किताब भी बताया वीडियो में संतोष पांडे कह रहे हैं की उपेंद्र मंडलोई से उन्होंने 3:30 करोड रुपए में जमीन खरीदी थी। एक अन्य वीडियो में उन्होंने विजय बिरला सहित एक अन्य का नाम लेते हुए कहा कि यह दोनों उक्त जमीन में पार्टनर थे और पार्टनर पर पार्टनर बढ़ाते जा रहे थे। संतोष पांडे के इस तरह के बयानों के तीन अलग-अलग वीडियो जारी हुए हैं। जिसमें वह स्पष्ट रूप से इस प्रॉपर्टी का विवाद होकर कुछ लोगों के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच इंदौर में विजयनगर पुलिस कर रही है। कार्यालय में छोड़ा सुसाइड नोट भाजपा मैं जिला महामंत्री रह चुके संतोष पांडे के भाई प्रवीण पांडे ने बताया कि संतोष ने एक सुसाइड नोट भी अपने कार्यालय में छोड़ा है। जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। हालांकि यह नोट अब तक परिवार को नहीं मिला है। प्रवीण पांडे ने बताया की संतोष ने सुसाइड नोट की जानकारी उन्हें इंदौर में जब उन्हें कुछ देर के लिए होश आया था उस समय दी थी। पत्नी, बच्चों को उठा ले जाने की धमकी का आरोप प्रवीण पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा की संतोष का जिन लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वह लोग संतोष की पत्नी को भी आए दिन धमकियां दे रहे थे। संतोष की पत्नी आरोप लगाया कि उक्त लोग उन्हें और उनके बच्चों को भी उठा ले जाने की धमकियां तक देते थे। पूरा विवाद करीब 2 महीने से चल रहा था जिसके कारण संतोष पांडे परेशान थे और प्रताड़ित होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आज इंदौर में जुटेगा बुद्धिजीवी वर्ग! प्रोफेशनल्स के बीच पहुंचेगी भाजपा

इंदौर  मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में आज बीजेपी द्वारा प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस मीट में शहर के डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील, एनजीओ संगठन सहित कई लोग शामिल होंगे। इंदौर बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के सुशासन पर ‘संकल्प से सिद्धी अभियान’ के तहत आयोजित प्रोफेशनल्स मीट में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। यह आयोजन आज शाम 5 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि देश की तरक्की में योगदान के लिए प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख डॉक्टर ,इंजीनियर, प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आदि तीन सत्र में विकसित भारत के विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। वहीं 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला मनाई जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कांग्रेस आज मनाएगी फेकू दिवस इधर, कांग्रेस आज मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर फेकू दिवस का आयोजन करने जा रही है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस 11 जून को सुबह 9 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे यशवंत रोड पर ‘फेकू दिवस’ मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से ‘फेकू मिठाई’ का वितरण किया जाएगा। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस इन्हीं मुद्दों के साथ केंद्र की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित करेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet