Amla Congress delegation attended the Block President Conference and took blessings from the dignitaries.
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला । दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रविंद्र भवन भोपाल में ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा के आदेश पर आमला से नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर वे नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी का हौसला बढ़ाने और पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से भोपाल पहुंचे। उनके साथ आमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बिल्लू यादव भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और पार्टी को मजबूत करने का वचन दिया।

दिग्गज नेताओं से की भेंट
नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष निलय डागा के साथ राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उषा नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, सी डब्ल्यू सी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री एवं पूर्व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, राजीव सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, धरमूसिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

आमला आने का दिया न्योता
विजय अतुलकर ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया को आमला आने का न्योता दिया गया। पुष्पहार और गुच्छमाला भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दोनों नेताओं ने अजय सोलंकी और विजय अतुलकर के सिर पर हाथ रखकर और गले लगाकर विजय भव का आशीर्वाद दिया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बृजभूषण पांडे, पूर्व पार्षद एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, किशोर परिहार, बटकेश्वर भारती, पहलवान सिंह, रिंकु वर्मा, राजु चौबे, धर्मेंद्र भल्लवी, अरुण यादव, ललित यादव, नरेश मोरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस आमला पीयूष अतुलकर, धर्मेश अतुलकर, भारत रावत, रमजान खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।









