Engineering Department won on the last ball in a thrilling match, defeating Signal Department by 5 wickets.
सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने आंबेडकर जयंती पर कराया इंटर डिपार्टमेंट रात्रिकालीन क्रिकेट
हरिप्रसाद गोहे
आमला । वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित रेलवे खेल मैदान पर सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा प्रथम बार आंबेडकर जयंती के मौके पर इंटर डिपार्टमेंट रात्रिकालीन टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लेकर उत्साह बढ़ाया। रेल कर्मियों के बेहतर खेल का दर्शकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया और इस तरह की प्रतियोगिता की सराहना की।

फाइनल का रोमांच
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिग्नल विभाग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में सिग्नल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। मैच का निर्णय आखिरी गेंद पर हुआ, जहां इंजीनियरिंग विभाग ने चौका लगाकर 5 विकेट से ट्रॉफी अपने नाम की।


अतिथियों की मौजूदगी में हुआ समापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष साहू, आरपीएफ इंस्पेक्टर निरंजन, सोनी, पंडा, राहुल नागले, भरत मीणा, नीरज भास्कर, संदीप कुशवाहा, अनिल पाल, संजीव कुमार, गोल्डी ठाकुर, शेख हमीद, नितिन गोनिकर, अक्षय सोलंकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बतौर दर्शक सेवानिवृत रेल कर्मचारी राममेहर सिंह डिंगिया ने प्रतियोगिता के सभी मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आगे भी होंगे आयोजन
सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सेक्रेटरी ने बताया कि आने वाले समय में इंटर डिपार्टमेंट स्तर पर और भी आयोजन करवाए जाएंगे। इससे रेलवे कर्मचारियों के बीच समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।









