Peer Manzil Chowk to Tehsil road is jammed daily, people are troubled
हरिप्रसाद गोहे
आमला। पीर मंजिल चौक से तहसील पहुंच मार्ग पर रोज लगने वाले जाम से आम जनता परेशान है। संकरी सड़क, दुकानों के बाहर खड़े लगेज वाहन और अव्यवस्थित पार्किंग जाम का मुख्य कारण है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार मुख्य साप्ताहिक बाजार के दिन भी जाम लगने से लोग परेशान दिखाई दिए बावजूद व्यवस्था बनाने वाले जिम्मेदार कहा थे दिखाई नहीं दिए जिस बात से लोगों में नाराजगी है।
जाम के कारण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आकस्मिक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को पैदल चलने में भी दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया। नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती और आवागमन के लिए माकूल व्यवस्था बनाने की मांग की है।
इन्होंने क्या कहा
जल्द ही व्यवस्था बनाई जाएंगी, मुकेश ठाकुर नगर निरीक्षक थाना आमला।।










