Amla to face 5-hour power outage on May 13 for maintenance work
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मध्य प्रदेश पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, आमला नगर जोन द्वारा 11 केवी बोड़खी फीडर की लाइन मेंटेनेंस के चलते 13 मई 2026, बुधवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

एई विलास उईके ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आमला गंज, 12 क्वॉर्टर, भीमनगर, बोड़खी, लोहार मोहल्ला, हसलापुर, एम.ई.एस जीराडाना और समस्त बोड़खी क्षेत्र शामिल हैं।
recent visitors 327








