Demand to cancel the order of acquisition of tube wells of farmers, Bharatiya Kisan Sangh warned of agitation.
हरिप्रसाद गोहे
आमला । भारतीय किसान संघ आमला इकाई से जुड़े किसानों ने मंगलवार जनसुनवाई में पहुंच एसडीएम आमला के माध्यम से कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपकर कृषि सिंचाई के नलकूपों के अधिग्रहण आदेश को निरस्त करने की मांग की।
सौंपे ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया ग्राम धौसरा में जल स्तर गिरने से ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई प्रभावित है। वहीं खिड़की कला ग्राम से नगरपालिका आमला पिछले 10 साल से 8 नलकूपों से पानी ले रही है, जिससे क्षेत्र का जल स्तर तेजी से गिरा है। नगरपालिका द्वारा नलकूपों को रिचार्ज करने का कोई काम नहीं हो रहा।

संघ ने कहा कि नगरपालिका की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह नलकूपों पर आधारित बताना गलत है। मुख्यमंत्री नल-जल योजना में 33 करोड़ खर्च हुए हैं। चिकनानाला, सवारिया डेम, ससुन्द्रा डेम जैसे विकल्प मौजूद हैं। ग्राम पंचायत ठानी के खड़गढ़ में स्थाई डेम बनाने की मांग भी रखी।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि आदेश निरस्त नहीं हुआ तो किसान घोर विरोध करेंगे।









