May 20: Medicine shops remained closed in Amla, Amla Medical Union supported the nationwide strike.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई 2026 को आमला दवा व्यापारी यूनियन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। बैतूल जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी और सचिव सुनील सलूजा के मार्गदर्शन में आमला दवा व्यापारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने “आमला मेडिकल यूनियन” के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में रखे बैनर पर “एकता हमारी ताकत – अधिकार हमारा लक्ष्य, स्वास्थ्य सेवा हमारा संकल्प – सम्मान हमारा अधिकार” का नारा लिखा था।
व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक और नकली/नशीली दवाओं से देश को बचाने की मांग की। यूनियन ने G.S.R. 817(E) और G.S.R. 220(E) अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग भी दोहराई।

20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के समर्थन में आमला और बोडखी के 24 मेडिकल संचालकों ने हस्ताक्षर कर अपनी लिखित सहमति दी। जिसमें कौशल्या मेडिकल, प्रकाश मेडिकल, किशोर गुगनानी ,सोबेग सिंह साहनी मेडिकल ,संजीवनी मेडिकल, मोनू मेडिकल, पूजा मेडिकल, राजा मेडिकल, उगम मेडिकल, चित्रांश मेडिकल, जबलाबा मेडिकल आमला, गायत्री मेडिकल आमला, विजयलक्ष्मी मेडिकल, गायत्री बेसिक मेडिकल, बाला जी मेडिकल, पियूष मेडिकल आमला। वहीं बोडखी क्षेत्र:से अर्पित मेडिकल, इस्माइल मेडिकल, राजेश मेडिकल, अल्फा ओमेगा मेडिकल, भवानी मेडिकल, श्री जी मेडिकल, हनुमान मेडिकल, जैन मेडिकल, चड्डा मेडिकल बोडखी गुणवंत सिंह शामिल रहे ।









