Instead of technical structures, casting is being done with just 4 bars, 11 crossing points have been made in 300 meters of road, which is against the safety standards: Sawan Chauhan
- डिवाइडर निर्माण में लापरवाही: बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,लगाया अनियमितता, घटिया निर्माण का आरोप।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर पालिका आमला क्षेत्रांतर्गत शहर के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत है। निर्माण कार्य की लागत अनुमानन दो करोड़ आठ लाख होना बताई जा रही है।निर्माण एजेंसी नगर पालिका परिषद आमला द्वारा प्रगतिरत निर्माण कार्यों का ठेका रुद्र कंट्रक्सन एन डी सी को दिया गया है कार्यों की लागत 2 करोड़ आठ लाख होना बताई जा रही है।निर्माण कार्यों के शुरुवाती दौर से ही ठेकेदार द्वारा शहर में किए जा रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता, घटिया निर्माण के आरोप सामने आने लगे हैं।

गौरतलब हो की नगर के मुख्य मार्ग पर बन रहे डिवाइडर के निर्माण में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से तहसील अध्यक्ष सावन चौहान ने बताया कि लाइट कॉलम में तकनीकी स्ट्रक्चर की जगह सिर्फ 4 सरियों से ढलाई की जा रही है। 300 मीटर सड़क में 11 क्रॉसिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत हैं। निर्माण में अमानक सामग्री, अकुशल श्रमिकों से काम और अधिकारियों की अनुपस्थिति का आरोप भी लगाया गया। उहोंने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई और जांच तक भुगतान रोकने की मांग की गई है।साथ ही धीमे निर्माण से जनता को हो रही परेशानी पर भी नाराजगी जताई गई। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला नितिन बिज़वे से संपर्क किया तो संपर्क नही हो सका ।
इन्होंने क्या कहा
डिवाइडर निर्माण में अगर अनियमितता बरती जा रही तो में दिखवाता हु
नितिन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला।
निर्माण कार्य में अनिमिता बर्दाश्त नहीं की जाएंगी शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की जाएंगी
रोहित हारौडे सभापति लोकनिर्माण विभाग नगर पालिका परिषद् आमला।









