Electricity problem resolution camp in Toranwada, action taken on 63 applications.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मंगलवार 26 मई 2026 को ग्राम तोरनवाड़ा में संपर्क अभियान के तहत विद्युत समस्या निराकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सरपंच लक्ष्मण धुर्वे, महाप्रबंधक बैतूल वृत्त भूपेंद्र बघेल, सहायक प्रबंधक सृजन दीप बरेले सहित स्टाफ मौजूद रहा। महाप्रबंधक बघेल ने ग्रामीणों से संवाद कर मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर में नवीन कनेक्शन के 6, नाम परिवर्तन के 3, लाइन सुधार के 50 और बंद मीटर बदलने के 4 आवेदन मिले। कुल 63 आवेदनों पर कार्रवाई हुई। मौके पर ही मुकेश पूरी, सरोज बिज़वे, विभीषण बिज़वे, राजकुमार हुडे, नन्हू साहू और सतीश कापसे को 5 रुपये में नए कनेक्शन दिए गए।
recent visitors 70









