Anganwadi worker of Kothiya removed from service, notice to assistant.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कोठिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू यादव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।
6 मई 2026 को कलेक्टर की रात्रि चौपाल में क्लस्टर अधिकारी की शिकायत पर परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर ने नोटिस जारी किया था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर 12 मई को अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया के निर्देश पर जांच टीम मौके पर पहुंची, जहां दोपहर 2 बजे केंद्र बंद मिला।
परियोजना अधिकारी के प्रस्ताव पर अनुविभागीय अधिकारी ने सेवा से पृथक करने का अनुमोदन दिया। जिसके बाद 26 मई को कार्रवाई की गई। वही
आंगनवाड़ी सहायिका मुन्नी यादव को भी उदासीनता पर नोटिस देकर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी केंद्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।









