Councillor submitted memorandum: Demand for gas distribution to streets and improvement of Anganwadi.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। वार्ड 09 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने मंगलवार को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य सड़कों पर पिकअप वाहन से गैस वितरण पर रोक लगाकर लोडिंग ऑटो से घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की मांग की। पार्षद ने बताया कि होम डिलीवरी शुल्क लेने के बाद भी बुजुर्ग-महिलाओं को कंधों पर सिलेंडर ढोना पड़ता है। बड़ाईचाल और बल्लाचाल जैसे अंतिम क्षेत्रों में नियमित वितरण नहीं हो रहा।

पार्षद ने आंगनबाड़ियों की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक को पत्र लिखने और जिला परियोजना अधिकारी व नपा को आंगनबाड़ियों के निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए।









