Organizational meeting of Mahila Congress tomorrow: State General Secretary Neha Chavre will participate.
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बैतूल। महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे सोमवार 9 जून को बैतूल आएंगी। महिला उत्पीड़न, निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा अतुलकर से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित बैठक में वे संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। बैठक में जिले की महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी। बताया गया राजनीतिक दृष्टि से भी बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की महिला कांग्रेस की भूमिका पर विशेष रणनीति तैयार की जा सकती है।
recent visitors 18









