25th Eastern Zone Inter-District Police Sports Competition to begin in Jabalpur from June 10
- डीआईजी अतुल सिंह करेंगे शुभारंभ, पुलिस परेड ग्राउंड में शाम 5 बजे होगा उद्घाटन समारोह

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 10 जून को जबलपुर में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड, जबलपुर में किया जाएगा।
आयोजन के शुभारंभ अवसर पर जबलपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अतुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा, जिसमें पूर्वी जोन के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस बल के जवानों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करने का मंच भी बनेगा।

जिला पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की ओर से जारी आमंत्रण में गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
पुलिस विभाग ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेल प्रेमियों को अब इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता के शुभारंभ का इंतजार है, जहां पुलिस बल के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे।









