Janseva Kalyan Samiti gave a new home to Madhu Bhai, now he will not live under the open sky in the rain.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जनसेवा कल्याण समिति ने भीमनगर निवासी मधु भाई के लिए नया कमरा बनाकर मानवता की मिसाल पेश की। तेज आंधी में झोपड़ी उड़ जाने और पैर फ्रैक्चर हो जाने से मधु भाई खुले आसमान तले रहने को मजबूर थे। सांप-बिच्छू का भी खतरा बना था।

समिति को डॉ. किशोरीलाल घोघरे, हरिप्रसाद गोहे व शुभम खरे से सूचना मिलते ही सदस्यों ने श्रमदान कर नई टीन शीट व सामग्री से रहने योग्य कमरा तैयार किया। इस कार्य में राहुल धेंडे, नितिन ठाकुर, जावेद पेंटर सहित दर्जनों सदस्यों ने गुरुवार रात 11 बजे तक काम कर यह आशियाना पूरा किया। समिति संरक्षक विमल राजू मदान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद ही समिति का उद्देश्य है। वरिष्ठ सदस्य सुधारकर भाजीपाले ने कहा कि असहाय के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य है। समिति ने मधु भाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।









