Councilor Khushboo Atulkar gave a memorandum to the SDM and gave a 10-day ultimatum, warning of a road blockade on the Chandrabhaga river if the demands were not met.
- युथ कांग्रेस और नगरवासियों के साथ आंदोलन की घोषणा, पुल से लेकर खाद-बीज तक 7 मुद्दों पर घेरा प्रशासन ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भगत वो वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं युथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने एसडीएम आमला को पत्र लिखकर प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से नगर की समस्याओं को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यदि 10 दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं हुईं तो युथ कांग्रेसीयों और नगरवासियों के साथ मिलकर चंद्रभागा नदी पर चक्का जाम किया जाएगा। पार्षद अतुलकर ने पत्र में 7 प्रमुख मांगें रखी हैं और इन्हें “तत्काल” कराने की मांग की है: जिसमें मां चंद्रभागा नदी पुल* के दोनों साइड रेलिंग एवं लाइट व्यवस्था की जाए।

नगर की समस्त आंगनवाड़ियों का कायाकल्प एवं रिपेयरिंग कराई जाए। नगर की सभी टूटी-फूटी, गड्ढे युक्त सड़कों का पेच वर्क किया जाए। रेलवे पटरी के पास बस स्टैंड की सड़क की रिपेयरिंग हो। शनिचरा बाजार में स्थित नगर पालिका की 10 दुकानों की नीलामी की जाए। किसान भाई-बहनों को खाद-बीज की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर की सकरी गलियों में तीन चक्का ऑटो वाहन से गैस टंकी वितरण की व्यवस्था की जाए।

पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यदि उपरोक्त कार्य 10 दिन में नहीं किए गए तो चक्का जाम किया जाएगा। इसकी “समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी”। पार्षद ने कहा कि विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार अनदेखी के कारण अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए।









