Opposition to smart meter installation; Congress submits memorandum to Assistant Engineer.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला ने स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने के खिलाफ मंगलवार को म.प्र.वि.वि.क.लि. के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बतादे ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र भावसार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि आमला नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बगैर भवन स्वामी की अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

इससे घरों में खपत अधिक दिख रही है और बिजली बिल भी ज्यादा आ रहे हैं।कांग्रेस ने मांग की कि नए स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं और जिन घरों में लग चुके हैं उन्हें तुरंत हटाया जाए।ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन मौजूद रहे।
recent visitors 282









