Leopard spotted in Barsali forest; calf killed; panic in the village.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। दक्षिण वन मंडल आमला रेंज की बरसाली बीट में तेंदुए के विचरण से दहशत का माहौल है।
ग्राम बरसाली रेलवे स्टेशन के पास किसान कुंदल पिता बनवारी यादव के खेत के कोठे में बंधी बछिया पर रात में तेंदुए ने हमला कर शिकार कर दिया, जिससे बछिया की मौत हो गई। घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं।

घटना से किसानों में भय है। किसान मुकेश यादव, लीलाधर यादव ने बताया कि लोग खेतों में जाने और मवेशी चराने से डर रहे हैं।
बिट प्रभारी योगेश साहू ने बताया कि सूचना पर मौके का निरीक्षण कर मृत बछिया का पीएम कराया गया और मुआवजा प्रकरण तैयार कर आगे भेजा गया है।
recent visitors 33







