Union Minister Bhupendra Yadav visited Mahakal with Chief Minister Dr. Mohan Yadav
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का उज्जैन पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
उज्जैन। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज उज्जैन पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक किया।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आज सुबह शहर पहुंचने पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के साथ अनेक नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 7, 2024
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp के साथ बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।… pic.twitter.com/mD0EJaokps
भूपेंद्र यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद नेताओं ने शहर के कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी किए।
मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया- आप सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र और देवी मां सुभद्रा की कृपा आप सभी पर बनी रहे; जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही मंगल कामना है।






