Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश… पढ़िए सम्पूर्ण वेदर रिपोर्ट
Monsoon Update: Heavy rain in many states… Read complete weather report
Monsoon Update: Heavy rain in many states… Read complete weather report
Nature is our mother, plant trees and nurture them
The first rain exposed the reality of Hamidia’s new building! False ceiling collapsed
भोपाल विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने और जनाधार वापसी के लिए मजबूत रणनीति बनाने के लिए गंभीरता से मंथन कर रही है। वह अभी से 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने की रणनीति बना रही है। भोपाल में दो दिन चली मंथन-बैठक में प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने अभी से चुनाव मोड में तैयारी करने के संकेत दे दिए। अब इस बात पर भी विचार हो रहा है कि अभी से प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रबंध समिति बना दी जाए। पार्टी का दूसरा सर्वाधिक ध्यान भाजपा की तरह बूथों को मजबूत करने पर है। शहरों में वार्ड स्तर पर भी अभी से कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर बनने वाली चुनाव प्रबंधन समिति जिला और ब्लाक के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देगी। कांग्रेस में दूसरे दलों से आए नेताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे पार्टी की विचारधारा से अच्छी तरह से परिचित हो सकें। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की वजह उसका बूथ प्रबंधन रहा है। चुनाव से लगभग एक वर्ष पहले से ही भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। बूथ संपर्क सहित कई अभियान चलाए गए। अब कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए उसी तर्ज पर काम करने जा रही है। समस्या यह है कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन चली बैठक में पहले दिन विधानसभा चुनाव में कुछ पराजित प्रत्याशियों ने कहा था कि उन्हें कुछ बूथों पर एजेंट तक नहीं मिले। ऐसे में ब्लाक अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर पर टीम बनाने का लक्ष्य दिया जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की हर 15 दिन में बैठक होगी, जिसमें जिला या ब्लाक स्तर का कोई पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगा। जिला और ब्लाक स्तर की समितियों की प्रतिमाह बैठकें होंगी।
शिवपुरी पिछोर थाना अंतर्गत बुधना नदी में सोमवार की सुबह एक कार का टायर ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद कार को बाहर निकाला तो कार में एक व्यसायी का शव मिला। कार की शिनाख्त की गई तो कार पिछोर न्यायालय में पदस्थ एडीपीओ (Assistant District Prosecution Officer) की निकली। इसके बाद खुलासा हुआ कि दोनों रविवार की शाम पार्टी मनाने के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद दोनों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव का पीएम करवा कर नदी में ही एडीपीओ के शव की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि कार में एडीपीओ की बाडी नहीं होने से पुलिस फिलहाल इस पूरी मामले को संदेह की नजर से भी देख रही है। पिछोर टीआई रत्नेश यादव के अनुसार, नदी में से कार बाहर आने के उपरांत जब कार की पहचान की गई तो कार पिछोर न्यायालय में पदस्थ एडीपीओ राकेश रोशन की निकली, लेकिन कार में जो शव मिला। उसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने जब एडीपीओ राकेश रोशन की तलाश की तो उनका भी कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान पुलिस को नया चौराहा निवासी केदारनाथ सेन नामक युवक मिला। उसने पुलिस को बताया कि एडीपीओ राकेश रोशन, शिवम गुप्ता रविवार को पार्टी मनाने के लिए माताटीला जाने के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ कार में वह भी था, परंतु वह नया चौराहा पर उतर गया था। ऐसे में कार नदी में कैसे पहुंची इसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान कर चली रही है, परंतु कार में एडीपीओ का शव नहीं है और न ही उनका शव नदी में कहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध भी मान रही है, लेकिन उससे पहले नदी में एडीपीओ के शव की तलाश भी की जा रही है। जिस पुल के नीचे पुलिस को कार मिली है, वह पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और उस पुल से वाहनों का आना-जाना असंभव है। ऐसे में कार उस पुल के नीचे कैसे पहुंची, यह भी जांच का विषय है। पुलिस के अनुसार, कार जिस पुल के नीचे मिली है, वहां से गिरना संभव नहीं है। ऐसे में यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं कार किसी अन्य रपटे से बहकर तो यहां तक नहीं आई है। कार में मिली शराब की बोतल, नशे में थे दोनों नदी में निकली कार में पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली हैं। इसके अलावा पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि कार में सवार शिवम गुप्ता व एडीपीओ राकेश रोशन दोनों ने पिछोर से निकलने से पहले ही शराब पी ली थी और दोनों हल्के नशे में थे। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि किसी पुल अथवा रपटे को पार करते हुए कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई हो। हालांकि कार नदी में गिरती तो कार में एडीपीओ का शव भी मिलना था, लेकिन एडीपीओ का शव कार में नहीं है। ऐसे में पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
इंदौर धार विधायक नीना वर्मा के खिलाफ मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष चल रही चुनाव याचिका में सोमवार को सुनवाई हुई। वर्मा की ओर से पिछली सुनवाई पर यह कहते हुए एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था कि याचिका निराधार तथ्यों पर आधारित है। इसे निरस्त किया जाए। सोमवार को याचिकाकर्ता ने इस आवेदन का जवाब दे दिया। उनका कहना है कि प्रविधानों के तहत ही याचिका दायर की है। हाई कोर्ट की मुख्यपीठ भी ऐसे ही मामलों में फैसला सुना चुकी है। याचिका में अब 15 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी दिन तय होगा कि वर्मा के खिलाफ चल रही इस चुनाव याचिका में सुनवाई आगे जारी रहेगी या नहीं। वर्मा के खिलाफ यह चुनाव याचिका धार निवासी सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है। कहा है कि वर्मा के खिलाफ इसके पहले भी वर्ष 2013 में हुए निर्वाचन को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर हुई थी। इस याचिका को स्वीकारते हुए कोर्ट ने वर्मा का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। उन्हें आदेश दिया था कि वे याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भुगतान करें। वर्मा ने इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया है। ऐसे में उनका वर्ष 2023 में हुआ निर्वाचन निरस्त किया जाए।
भोपाल हमीदिया अस्पताल में गत रात को मरीज और डाक्टर बाल-बाल बच गए। यहां इमरजेंसी विभाग में रात को 12.15 के आस-पास छज्जा गिर गया। उस समय में एक डाक्टर मरीजों का उपचार कर रहा था, गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बता दें कि यहां हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 150 से अधिक इमरजेंसी केस आते हैं। वहीं दिन में 200 से 350 तक संख्या पहुंच जाती है। डाक्टर सौमित्र बाथम ने बताया कि मैं इमरजेंसी वार्ड में केबिन में मरीजों का इलाज कर रहा था। इसी बीच खिड़की के पास का छज्जा गिर गया। इसके बाद मैं और मरीज अपना बचाव करते हुए केबिन के बाहर आ गए। इसके बाद प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। बतादें कि हमीदिया अस्पताल की इस इमरजेंसी वार्ड का उद्धाटन अगस्त 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। और यह बिल्डिंग 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई थी।
भोपाल प्रदेश में चलाए जा रहे पौध-रोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत प्रमुख सचिव उद्यानिकी सुखवीर सिंह और संचालक एस.बी. सिंह के नेतृत्व में उद्यानिकी अमले ने विकासखण्ड फन्दा के ग्राम खारखेड़ी में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने कहा है किमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध-रोपण कर वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ पौधे लगाने का अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का समर्थन करते हुये प्रदेश-वासियों को पौध-रोपण करने के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि जब हम “एक पेड़ माँ के नाम” से रोपेगें तो हमारा विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगें। परिणामतः पौध-रोपण अभियान की सफलता अधिकाधिक होगी। पौध-रोपण अंतर्गत हम फल प्रजातियों का चयन करते हैं, तो इससे दोहरा लाभ होगा। हरियाली, पर्यावरण संतुलन, मृदा-नमी का संरक्षण, जैव-विविधता जैसे वानिकी लाभ के साथ ही फल उत्पादन से रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। फलों की उपलब्धता बढ़ने के साथ संतुलित पोषण से स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता की दृष्टि से समाज को बहुआयामी लाभ प्राप्त होगा। उद्यानिकी विभाग सभी नर्सरी में पौध-रोपण का विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणजन को प्रेरित करेगा।
मुंबई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे मां बन गई हैं. अलाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे के साथ एक वीडियो शेयर करके अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है. अलाना का बेबी बॉय के साथ ये वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने वीडियो में बेबी बॉय का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है. अलाना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारा लिटिल एंजेल यहां है. वीडियो में अलाना बेटे को गोद में लेकर आती हैं और मम्मी और पापा दोनों ही बच्चे को प्यार करते हैं और किस करते हैं. अलाना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. सेलेब्स ने दी बधाई अलाना के पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं. आलिया कश्यप ने लिखा- ओह माई गॉड. आप दोनों को बधाई. वहीं दूसरे ने लिखा- तुम्हे चार सालों से देख रही हूं. अब पेरेंट्स, बहुत खूबसूरत. एक ने लिखा- बेबी बॉय अपनी प्यारी मां की तरह लग रहा है. खुशी से झूमीं अनन्या अनन्या ने अलाना की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा ब्यूटीफुल बेबी बॉय भांजा यहां है. अनन्या के पोस्ट से उनकी खुशी साफ झलक रही है. अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. अलाना जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. उनका रियलिटी शो द ट्राइब जल्द ही प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा. इस शो में इंडिया के टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा. इस शो को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा.
इंदौर इंदौर शहर से सूखा कचरा लेने वाली नेप्रा कंपनी का ठेका आगे नहीं बढ़ेगा। स्मार्ट सिटी बोर्ड ने कंपनी का ठेका सात वर्ष के लिए आगे बढ़ाने वाले अनुबंध को निरस्त कर दिया है। कंपनी को वर्ष 2028 के बाद इंदौर से अपना काम समेटना होगा। स्मार्ट सिटी कंपनी शहरभर से सूखा कचरा लेने का ठेका किसी नई कंपनी को देगी। नेप्रा से बकाया राशि वसूलने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी नेप्रा को वर्ष 2018 में ठेका दिया था। कचरा लिया, लेकिन एक रुपये भी नहीं दिए वर्ष 2018 से नेप्रा ने सूखा कचरा तो लिया, पर इसके एवज में एक रुपये का भी भुगतान निगम को नहीं किया। बावजूद पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने नेप्रा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को धता बताते हुए उसके साथ हुए मूल अनुबंध को पुरानी शर्तों के साथ सात वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोरोना काल की 22 माह की अवधि को भी यह कहते हुए बढ़ाया था कि कोरोनाकाल में नेप्रा को शहर से पर्याप्त सूखा कचरा नहीं मिला। मामला संज्ञान में आने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र भी लिखा था। हाल ही में स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में नेप्रा को आगे बढ़ाए अनुबंध को निरस्त कर दिया गया। महापौर ने इसकी पुष्टि की है। ज्यादा भुगतान देने को तैयार हैं कंपनियां नेप्रा का अनुबंध गलत तरीके से आगे बढ़ाया गया था। उसे प्रतिवर्ष एक करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान निगम को करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बावजूद इसके उसका अनुबंध बढ़ा दिया गया। गड़बड़ी सामने आने के बाद बढ़ा हुआ अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।कई कंपनियां सूखा कचरा लेने को तैयार हैं और वे नेप्रा से कई ज्यादा राशि निगम को देने की बात कर रही हैं। हम नेप्रा से बकाया राजस्व वसूलने की भी कार्रवाई कर रहे हैं। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर नोटिस के बाद जमा 13 लाख रुपये स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि भुगतान के संबंध में नोटिस जारी होने के बाद नेप्रा ने निगम में 13 लाख रुपये जमा कराए हैं। निगम को वर्ष 2018 से अब तक आठ करोड़ रुपये से अधिक वसूलना हैं। एक ही दिन में दे दी थी स्वीकृति मामले में यह बात भी सामने आई थी कि स्मार्ट सिटी के तत्कालीन अधिकारियों ने नेप्रा की ओर से अनुबंध आगे बढ़ाने के आवेदन पर 24 घंटे के भीतर ही निर्णय ले लिया था। यह भी कि कंपनी ने ठेका लेने के बाद कोई राजस्व का भुगतान नहीं किया बावजूद इसके ठेका आगे बढ़ा दिया गया था।
इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी व्यवस्था पटरी से उतर गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। इन दिनों जनवरी में करवाई गई स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित किए जा रहे है, जिसमें अभी एमए के विभिन्न पाठ्यक्रम के रिजल्ट आए है। पांच महीने में विद्यार्थियों ने तीन से चार बार विश्वविद्यालय में अधिकारियों के चक्कर लगाए हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों में एमकॉम-एमएससी के परीक्षा परिणाम आएंगे। जनवरी-फरवरी के बीच विश्वविद्यालय ने एमए, एमकॉम, एमएससी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा करवाई। चुनाव में लगी थी शिक्षकों क ड्यूटी दोनों सेमेस्टर में मिलकर चालीस हजार छात्र-छात्राएं है। इनकी कॉपियां जांचने में विश्वविद्यालय को पांच महीने का समय लगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में सरकारी कॉलेज व विश्वविद्यालय के शिक्षकों की निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगाई गई। इस वजह से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो गया। चुनाव बाद विश्वविद्यालय पर प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम देने का दवाब था। इसके चलते स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणामों में समय लग गया। जून अंतिम सप्ताह से विश्वविद्यालय ने एमए, एमकॉम, एमएससी तीसरे सेमेस्टर की रिजल्ट देना शुरू किया है। बाकी रिजल्ट कुछ दिनों में आएंगे जुलाई पहले सप्ताह में एमए हिन्दी साहित्य, फिलोस्फी, राजनीति शास्त्र के परीक्षा परिणाम आए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि एमकॉम-एमएससी का रिजल्ट भी कुछ दिनों में निकालेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को रिव्यू का मौका दिया जाएगा। वे कहते है कि अगस्त में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा रखी है। इन दिनों विद्यार्थियों से आवेदन भरवाए जाएंगे। 25 जुलाई बाद आएंगे सेकंड ईयर के रिजल्ट स्नातक सेकंड ईयर की परीक्षा खत्म हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मूल्यांकन शुरू करवा दिया है। 25 जुलाई बाद बीबीए-बीसीए, बीजेएमएसी, बीएसडब्ल्यू के रिजल्ट निकालेंगे। इनकी कापियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र को 20 जुलाई तक की डेडलाइन दे रखी है।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी उपस्थित थीं। शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का शुभारंभ सोमवार को किया। उन्होंने इसके बाद कोर्ट परिसर की जानकारी ली एवं राजभवन के खिलाड़ी कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती स्मिता भारद्वाज और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता मौजूद थे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरेरा निवासी 38 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया है। सर्पदंश की यह घटना उस वक्त घटित हुई, जब युवक मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था। सर्पदंश से पीडि़त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मेनेश्वर पिता ओमशंकर मोहारे 38 वर्ष ग्राम जरेरा थाना भरवेली निवासी है, जो कि खेती-किसानी का काम करता है। वह रविवार शाम करीब 6.30 बजे अपने घर से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कुम्हारी आया था। यहां पर गैस सिलेंडर भरवाने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। तब मोटर साइकिल के अंदर छिपे सांप ने उसके दाहिने पैर की पिंडली में डस लिया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बकरियों के लिए तोड़ रहा था पत्ती, जहरीले सांप ने डसा इधर वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाटोला में में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया है। सर्पदंश से व्यक्ति महेंद्र पिता रामचंद गोले की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं। महेंद्र गोले रेंगाटोला निवासी है जो कि सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह शाम करीब 6 बजे बकरियों को खिलाने के लिए एक पेड़ से पत्ती तोड़ रहा था। तभी पेड़ के नीचे बैठे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। आईने के पीछे बैठा था जहरीला सांप, महिला को डसा बारिश के मौसम में पूरे जिले में लगातार सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ गई है। ये सांप कभी घर के अंदर तो कभी घर के बाहर या फिर झाड़ू, लकड़ियों में छिपे होने के चलते लोगों को डस रहे है। हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठियाटोला निवासी सुलोचना पति स्वर्गीय महेश मरकाम 80 वर्ष है। शाम के समय वह अपने घर की दीवार पर लगे आइना को निकाल रही थी। इसी दौरान आईना के पीछे छिपा एक जहरीला सांप उसके हाथ में आ गया और उसके हाथ के बीच की अंगुली में काट लिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उमरिया मानपुर पुलिस के हाथों अवैध गांजा की बड़ी खेप लगी है। लग्जरी वाहन में लाई जा रही गांजा की खेप को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर मानपुर थाना प्रभारी सुभाष दुबे व उनकी टीम ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़, शहडोल के रास्ते मानपुर की तरफ आ रही गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सीडी 1381 को जनाढ़ नदी ग्राम बिजौरी के पास रोका गया। जिसमें गाड़ी चालक सहित 3 लोग और मौजूद थे। गाड़ी व मौजूद लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी उपरांत वाहन से 2 पैकेट गांजे गाड़ी की सीट के नीचे मिले, जिसके बारे में कड़ाई से पूछने पर आरोपियों द्वारा अवैध गांजा होना बताया गया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों जिनके नाम शुखेंद्र पटेल पिता ब्रजेंद्र पटेल उम्र 24 वर्ष, विपरेंद्र पटेल पिता राम कमल पटेल उम्र 22 वर्ष, अंकित पटेल पिता रघुनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष, अभयराज पिता कमलाकांत पटेल उम्र 23 वर्ष सभी निवासी कठार को गिरफ्तार किया गया है।