LATEST NEWS

कूनो नेशनल पार्क के अंदर घुसे बंदूकधारी शिकारी, चली गोलियां, चीतों को खतरा?

Hunters with guns entered Kuno National Park, bullets were fired, danger to leopards? श्योपुर ! कूनो नेशनल पार्क के मोरावन क्षेत्र में फायरिंग और कुछ शिकारियों के घुसने की खबर सामने आई है. पार्क प्रबंधन के मुताबिक मोरावन क्षेत्र में मंगलवार को गश्ती दल ने फायरिंग की आवाज सुनी थी. इसके बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो तीन बंदूकधारी नजर आए. हालांकि, पार्क प्रबंधन ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन बंदूकधारी शिकारी छिपकर भाग निकलने में कामयाब रहे. वहीं डीएफओ ने चीतों के सुरक्षित होने की बात कही है. डीएफओ ने की कूनो में घुसपैठ की पुष्टि इस पूरी घटना को लेकर जब श्योपुर DFO आर थिरुकुरल से बात की गई तो उन्होंने SAHARA SAMACHAAR को बताया, ” दो-तीन दिन पहले एक पॉइंट मिला था कि कुछ शिकारी पार्क के कुछ इलाकों से घुसने का प्रयास कर सकते हैं. इसके आधार पर लगातार कॉम्बिंग टीमों द्वारा गश्त की जा रही थी. इसी दौरान मंगलवार को अचानक वन क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तो गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन शिकारियों को इस बात का आभास हो गया और वे मौके से फरार हो गए.” पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी DFO के मुताबिक कूनो नेशनल पार्क के कुछ संवेदनशील पॉइंट हैं, जहां से 2-3 शिकारियों के घुसने की आशंका है. हालांकि, गश्ती दल के सक्रिय होने से संभवत: शिकारी किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके. एहतियातन कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन ने पार्क के अंदर गश्त बढ़ा दी है और अन्य संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है. पार्क में लगे कैमरों की मदद से भी शिकारियों का पता लगाया जा रहा है. खुले में घूम रहे हैं दो चीते गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क अपने विदेशी चीतों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है. यहां चीतों को फिर से बसाने के लिए सरकार का एक बड़ा प्रोजेक्ट जारी है. इस प्रोजेक्ट के चलते श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कई चीते लाए गए थे. इन्हीं में से दो चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं. ऐसे में बंदूकधारी शिकारियों का यहां घुसना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है. पहली बार नहीं घुसे शिकारी हालांकि, यह पहली घटना नहीं है जब कूनो नेशनल पार्क में शिकारियों की घुसपैठ की कोशिश हुई हो. पिछले साल 12 जून को भी ऐसे ही तीन शिकारियों को पार्क में गश्ती दल ने पकड़ा था. ऐसी घटनाएं कूनो नेशनल पार्क और खासतौर पर यहां लाए गए विदेशी चीतों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं.

भोपाल, छतरपुर समेत 28 जिलों में शीतलहर: एमपी में अगले 4 दिन कड़ाके की सर्दी

Cold wave in 28 districts including Bhopal, Chhatarpur: Severe cold in MP for next 4 days भोपाल । मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट है। शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलेगी। रात के साथ दिन भी ठंडे रहेंगे। पहाड़ों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सर्द हवा चलना इसकी वजह है। इंदौर और उज्जैन में थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ‘शुक्रवार को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, नर्मदापुरम में सर्द हवा चलेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, सीधी में कोल्ड-डे और सर्द हवाएं दोनों का असर रहेगा। मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी ठंडा दिन रहेगा।’ उधर, कड़ाके की ठंड पड़ने से भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। स्कूल 1 घंटे बाद 9 बजे से लग रहे हैं। भोपाल के वन विहार, इंदौर, ग्वालियर के जू में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। मंदिरों में भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन हो रहे हैं। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें, तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही है, यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड नवंबर में भी सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सौम्या टंडन 40 की उम्र में दिखती हैं 25 जैसी, गोरी मेम का जादू

मुंबई टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक सौम्या टंडन को उनके शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जानते हैं, जहां उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक अनीता भाभी का रोल प्ले किया। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सौम्या को आज भी लोग भाभीजी कहकर ही बुलाते हैं। आइए दिखाते हैं उनकी हालिया फोटोज कि वो इतने सालों में कितनी बदल गई हैं। सौम्या की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न वियर तक, उन्होंने हर लुक को खूबसूरती और स्टाइल से निभाया है। सौम्या टंडन की फोटोज आइए आज हम उनके इंस्टाग्राम में से कुछ खूबसूरत झलकियों को दिखाते हैं। सौम्या 40 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और तरो-ताजा लगती हैं। अस्पताल में थीं सौम्या ‘भाबी जी घर पर हैं’ की पुरानी भाभीजी सौम्या टंडन ने कुछ महीने पहले अस्पताल के बिस्तर से कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं और इसे देखते ही फैंस और फॉलोअर्स के बीच चिंता पैदा हो गई थी। सौम्या ने दिखाई थीं फोटोज अस्पताल के बिस्तर से फोटोज शेयर करते हुए केवल उनका हाथ दिखाई दे रहा था। सौम्या ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होती हैं और जीवन हमेशा मुस्कुराता नहीं है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर उभरेंगे। आपकी शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।’

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में सही जवाब देकर भी 50 लाख के सवाल पर हारा युवा

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का हालिया एपिसोड पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रोलओवर कंटेस्टेंट सौरव चौधरी के साथ शुरू हुआ। एक सीए फर्म में सीनियर अकाउंट असिस्टेंट सौरव ने पिछले एपिसोड में पहले ही 80,000 रुपये हासिल कर लिए थे। होस्ट अमिताभ बच्चन ने सौरव की खूब सराहना करते हुए शो की शुरुआत की। सौरव ने बताया कि उनका लक्ष्य अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने और अपने माता-पिता के लिए घर उपलब्ध कराने के लिए बहुत सारे पैसे जीतना है। अमिताभ बच्चन खेल फिर से शुरू करते हैं और पहला प्रश्न 1,60,000 रुपये के लिए पूछते हैं। सवाल था- क्रोमियम और कौन से अन्य तत्व मिश्र धातु नाइक्रोम के मुख्य घटक हैं, जिनका उपयोग हीटर और टोस्टर में किया जाता है? सौरव ऑप्शन ए) निकेल को चुनते हैं और बोनस के पैसे जीत जाते हैं। सौरव ने खुलासा किया कि वह पूरी बोनस राशि का इस्तेमाल अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए करेंगे क्योंकि उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ‘केबीसी 16’ में बंगाल का कंटेस्टेंट फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है लेकिन वह चाहते हैं कि उनका इलाज किसी निजी अस्पताल में हो। आगे बढ़ते हुए अमिताभ बच्चन 3,20,000 रुपये के लिए प्रश्न पूछते हैं। सवाल था- मानसरोवर झील के पास चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से कौन सी अंतरराष्ट्रीय नदी निकलती है? सौरव ने ऑप्शन सी) ब्रह्मपुत्र का चयन किया और यह सही उत्तर था। इसके बाद वो ‘सुपर संदूक’ खेलते हैं और 5 प्रश्नों का सही उत्तर देने में सफल होते हैं। 50 लाख के इस सवाल पर किया क्विट 6,40,000 रुपये के अगले सवाल के लिए वह ‘ऑडियंस पोल’ लाइफलाइन का सहारा लेते हैं। सवाल था- रेलवे सुरक्षा बल की पहल का क्या नाम है जो यात्रियों के खोए हुए सामान को सुरक्षित और पुनर्स्थापित करता है? वह ऑप्शन डी) अमानत को चुनते हैं। उनका अगला प्रश्न 50,00,000 रुपये के लिए है। सवाल है इनमें से किस क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है? चूंकि सौरव जवाब को लेकर श्योर नहीं थे, इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया। घर ले गए 25 लाख जाने से पहले वह एक अनुमान लगाते हैं और ऑप्शन बी) दलीपसिंहजी को चुनते हैं और यह सही उत्तर था। वह शो छोड़ देते हैं और 25,00,000 रुपये लेकर बाहर निकल जाते हैं। क्या आप जानते थे इस सवाल का जवाब!

सेलेना गोमेज ने शादी का किया ऐलान, बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने पहनाई अंगूठी

न्यूयॉर्क फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने शादी का ऐलान किया है। उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तो वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- हमेशा के लिए अब शुरू। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 2024 को सगाई का ऐलान किया है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया है। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज भी शेयर करते थे। सेलेना की उम्र 32 साल है और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। वो 36 साल के हैं। बधाइयों का लग गया तांता सेलेना ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया, बधाइयों का तांता लग गया। सेलेना की दोस्त टेलर स्विफ्ट ने लिखा कि वो शादी में फ्लावर गर्ल होंगी, जोकि दुल्हन के साथ-साथ होती है। जेनिफर एनिस्टन से लेकर कार्डी बी तक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कौन हैं बेनी ब्लैंको? Benny Blanco का पूरा नाम Benjamin Joseph Levin है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वो अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और ऑथर हैं। जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं। 8 अरब से ज्यादा है नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेना की साल 2024 में नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर (8,48,59,17,200.00 भारतीय रुपये) है। वो अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 423M फॉलोअर्स हैं।

साई पल्लवी को शाकाहारी कहने पर भड़कीं एक्ट्रेस

मुंबई साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ सीता का रोल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर ने फिल्म के लिए मांसाहारी खाना छोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने अब उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है और आगे किसी भी अफवाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को, साई पल्लवी ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखा और रामायण में सीता की भूमिका निभाने के लिए शाकाहारी बनने की खबर की आलोचना की। साई पल्लवी ने लिखा, ‘ज्यादातर बार, लगभग हर बार, जब भी मैं आधारहीन अफवाहें/मनगढ़ंत झूठ/गलत बयान देखती हूं जो बिना किसी मकसद के (भगवान जाने) फैलाए जाते हैं तो मैं चुप रहना पसंद करती हूं लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस पर प्रतिक्रिया दूं। ये लगातार होता रहता है और रुकता नहीं है, खासकर मेरी फिल्मों की रिलीज/घोषणाओं/मेरे करियर के यादगार पलों के आसपास ही ये होता है। अगली बार जब मैं किसी प्रतिष्ठित पेज या मीडिया/व्यक्ति को मनगढ़ंत घटिया कहानी कहते हुए देखूंगी, समाचार या गपशप के नाम पर ऐसा किया तो आप कानूनी रूप से मुझसे सुनेंगे!’ यह बात तब सामने आई जब एक तमिल दैनिक ने अपनी खबर में कहा कि एक्ट्रेस ने मांसाहारी खाना छोड़ दिया है, क्योंकि वह सीता माता की भूमिका निभा रही हैं। इसमें आगे दावा किया गया कि वह अपनी यात्राओं के दौरान रसोइयों की अपनी टीम के साथ यात्रा करती हैं, जो उनके लिए केवल शाकाहारी भोजन बनाते हैं। हमेशा से शाकाहारी हैं साई पल्लवी बता दें कि साई पल्लवी हमेशा से शाकाहारी रही हैं। एक्ट्रेस ने एक बार एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था, ‘यदि आप भोजन करते हैं, तो मैं हमेशा के लिए शाकाहारी हूं। मैं नहीं देख सकती कि कब कोई जीव मर जाता है। मैं किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचा सकती और यह नहीं सोच सकती कि यह ठीक है, वे इसके लायक हैं।’ साई पल्लवी की फिल्म ‘अमरन’ साई पल्लवी को आखिरी बार तमिल एक्शन फिल्म ‘अमरन’ में देखा गया था। यह शिव अरूर और राहुल सिंह की बुकी सीरीज ‘इंडियाज़ मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज़ ऑफ़ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज’ पर बेस्ड है, जिसमें मुकुंद पर आधारित एक पार्ट भी है। फिल्म उसी पर बनी है।

केवल 7 दिनों में ही 1000 करोड़ क्लब में पहुंची ‘पुष्पा 2’

मुंबई अल्लू अर्जुन की सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने सातवें दिन भी रेकॉर्ड बना डाला। ये फिल्म सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2’ ने सात दिनों में बम्पर कमाई कर डाली है। आइए जानें, बुधवार को कैसा रहा कमाई का हाल। पूरे साल एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे बॉक्स ऑफिस पर अब ‘पुष्पा 2’ ने पैसों की बरसात कर डाली है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक ही झटके में पूरे साल का बैलेंस बराबर करने के लिए कमर कसरकर थिएटर में उतरी है। बुधवार को सबसे अधिक हिन्दी में हुई कमाई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने सातवें दिन यानी अपने पहले बुधवार को 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ हिन्दी में इसने सबसे अधिक कमाई की है और तेलुगू कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। हिन्दी में ‘पुष्पा 2’ ने सातवें दिन करीब 30 करोड़ रुपये है जबकि तेलुगू में महज 9 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। अब इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना जैसे शहर को चुनने की वजह का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं कि मेकर्स ने कमाई के इस फायदे को पहले ही भांप लिया था। देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई फिल्म ने कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई की है। वहीं फिल्म ने अब तक तेलुगू में केवल 232.75 करोड़ और हिन्दी में 398.1 करोड़ की कमाई कर डाली। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म ने केवल 7 दिनों के अंदर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अभी इस फिल्म ने दुनिया भर में कितना कलेक्शन किया है, इसका ठीक-ठीक आंकड़ा आना अभी बाकी है। लेकिन अब तक के आंकड़ों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 1010 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म इसी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका के नाम दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनाने का रेकॉर्ड भी बन गया है। बता दें कि इस मामले में इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को भी पछाड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ को जल्द मिल सकती है पछाड़ ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाली 8वीं भारतीय फिल्म और चौथी तेलुगु फिल्म बन चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने ‘पुष्पा 2’ बहुत जल्द ‘बाहुबली 2’ को चुनौती दे सकती है जो लगभग 1790 करोड़ की कमाई के साथ दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का हुआ आयोजन ।

Life Career Senior Secondary CBSE School organized a career counseling seminar (Career Disha). हरिप्रसाद गोहे  आमला। लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन्दौर के विख्यात कॅरियर काउंसलर एवं ट्रेनर डॉ चेतन रैकवार के मुख्य आतिथ्य, भोपाल तथा इन्दौर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो से उपस्थित अमृतान्श शर्मा, परवेज कुरैशी, सुनील सेन, के विशिष्ट आतिथ्य एवं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती चंदा सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्रो के विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में उपस्थित लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई स्कूल एवं यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो को मेडिकल, इंजीनियरिगं, विधि, प्रबंधन, आई.टी., रेल्वे, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय वायु सेना, नौ सेना, थल सेना, पुलिस विभाग आदि क्षेत्रो में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी. जी, नीट, कैट, क्लैट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी एव उनकी तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिये। डॉ चेतन रैकवार ने विद्यार्थियों के पालको से भी विस्तार से चर्चा की जिसमे उन्होने पालको को विद्यार्थियो की रूचि के अनुसार ही विषय एवं कॅरियर का चुनाव करने हेतु सुझाव दिये। इस अवसर पर श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल के संचालक डॉ. वी.के. पांडे एवं भावेश खासदेव ने विद्यार्थियो को इंजीनियरिंग के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, उसकी तैयारी एव देश के प्रतिष्टित्त आईआईटी कॉलेजो की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती सोनिका जोशी, श्रीमती रितू गुगनानी, शिक्षक / शिक्षकाएं एवं पालक उपस्थित रहे।

नेहा राठौर ने दिये संकेत चुनाव लड़ेंगे के , मौजूद सरकार हिंदू-मुसलमान को लड़ा रही

Neha Rathore hinted that she will contest the elections, the current government is making Hindus and Muslims fight वाराणसी ।’का बा…’ फेम भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा, मंदिर-मस्जिद, राजनीति और बेरोजगारी के मुद्दे पर बेबाकी से मिडिया के सवालों का जवाब दिए। नेहा ने कहा- IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। उसके तीनों आरोपी जेल से बाहर घूम रहे हैं। ये लोग (सरकार) ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करते हैं। बेटी बनारस पढ़ने आई तो थी…न बेटी बच पाई, न पढ़ पाई। ये लोग (सरकार) सिर्फ हिंदू-मुसलमान को लड़वा रहे हैं। ये लड़वाने वाली राजनीति मुझे सही नहीं लगती। रही बात सवाल पूछने की तो सत्ता में जो होगा, उससे ही सवाल करूंगी। अखिलेश यादव भी सत्ता में आएं, उनसे भी कई सवाल पूछने हैं। मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उछाल कर लोगों को बरगलाना बंद कीजिए। हॉस्पिटल बनवाइए। बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा दीजिए।

कमलनाथ ने मोदी सरकार को लिया आड़े-हाथ, आयुष्मान योजना को बताया सफेद हाथी

Kamal Nath slammed Modi government, called Ayushman scheme a white elephant भोपाल। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। केंद्र के दावों के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित करोड़ों गरीब अपना मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। लेकिन इस दावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना को ‘सफेद हाथी’ बताया और कहा कि 150 से ज्यादा बीमारियों को निजी अस्पताल में इलाज से बाहर कर दिया गया है। 196 बीमारियों को निजी अस्पताल में इलाज से किया बाजार कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आयुष्मान योजना धीरे-धीरे सफेद हाथी बनती जा रही है। मध्य प्रदेश में 196 बीमारियों को निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर कर दिया गया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है। मलेरिया, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, छोटे बच्चों की बीमारी, बुजुर्गों की कई बीमारियां निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर कर दी गई हैं।” ‘MP स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में निचले पायदान पर’ कमलनाथ ने आरोप लगाया कि “बड़ी संख्या में बीमारियों को निजी अस्पतालों में उपचार से बाहर करने से आयुष्मान कार्ड धारक उपचार कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। मध्य प्रदेश पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में निचले पायदान पर है और उस पर आयुष्मान कार्ड का अप्रभावी हो जाना लोक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।” सीएम से कमेटी बनाकर निजी अस्पताल में बीमारियों को उपचार के लिए खोलने की मांग उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य की रक्षा करना और अच्छा उपचार कराना हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस विषय में गंभीरता से विचार करें और एक कमेटी बनाकर बहुत सारी बीमारियों को दोबारा निजी अस्पतालों में उपचार के लिए खोला जाए।” ‘जरूरतमंद नागरिक को उपचार से वंचित न किया जाए’ कमलनाथ ने आगे लिखा कि जो अस्पताल आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन पर निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं कि मध्य प्रदेश के जरूरतमंद नागरिक उपचार से वंचित कर दिए जाएं।

टीएमसी संसद का बड़ा बयान, सिंधिया हैं लेडी किलर, संसद में हंगामा

TMC’s big statement in Parliament, Scindia is a lady killer, uproar in Parliament नई दिल्ली ! टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेडी किलर कहा, इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई। भाजपा ने बनर्जी को सस्पेंड करने की मांग की है। दरअसल बनर्जी सदन में डिजास्टर मैनेजमेंट पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और सिंधिया ने टोकना शुरू कर दिया। बात कोविड तक पहुंच गई। इसे लेकर दोनों सांसदों में तीखी बहस हुई। उस वक्त पीठासीन अधीकारी ए. राजा ने दोनों को टोकने की कोशिश की लेकिन कल्याण बनर्जी नहीं रूके।सिंधिया ने कहा कि किसके चेहरे पर खलबली है और किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है आप खुद समझ सकते है। इस पर कल्याण बनर्जी बोले सिंधिया जी आप बहुत सुंदर दिखते है तो ये नहीं है कि आप सुंदर आदमी है, आप विलेन भी हो सकते है। सिंधिया ने कहा कि आप निजी टिप्पणी कर रहे है। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अगर मेरे परिवार के बारे में गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। सदन में इन दिनों सासंदों का जमावड़ा लगा हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान कई प्रस्तावों और मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बीते बुधवार को आपदा प्रबंधन ​अधिनियम में संशोधन को लेकर भी चर्चा की गई। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए और तृणमूल के एक सांसद को करारा जबाव दे डाला। दरसअल, सदन की कार्यवाही के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने लेडी किलर बता दिया। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही स्थिगित करनी पड़ी और सांसद कल्याण बनर्जी को महाराज सिंधिया से माफी मांगनी पड़ी। सासंद कल्याण बनर्जी ने सदन में कहा की कोरोना महामारी के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार का सहयोग नहीं मिला, तो महाराज सिंधिया ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। क्या बोले सांसद बनर्जी लोकसभा की कार्यवाही के दौरान महाराज सिंधिया ने कहा की किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है और किसके चेहरे पर खलबली है देख लीजिए। सिंधिया के इतना कहते ही कल्याण बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जीतने सुंदर दिखाई देते है, उनते सुंदर आदमी नही है। आप विलेन भी हो सकते है। कल्याण बनर्जी ने इतना कहने के बाद सिंधिया को लेडी किलर कह दिया। बनर्जी के इतना कहते ही महाराज भड़क गए और दोंनो के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। क्या बोले महाराज? सांसद कल्याण बजर्नी के इस बयान को लेकर महाराज सिंधिया ने कहा है कि कल्याण बनर्जी ने अपने बयान को लेकर मुझ से माफी मांगी। कोई भी इंसान अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा। सिंधिया ने आगे कहा की कोई भी हो नीतियों, विचारों पर हमला करे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नहीं। अगर कोई करेगा तो उसे जवाब भी मिलेगा। भले ही कल्याण बनर्जी ने माफी मांगी, लेकिन देश की महिलाएंओं पर यह व्यक्तिगत हमला है, जिसके कारण में उनकी माफी स्वीकार नहीं करूंगा। वही महिला सासंदों ने कल्याण बनर्जी के निलंबन की मांग की है।

मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की सूची ,देखे लिस्ट

Madhya Pradesh BJP released the list of president and other officials, see the list भोपाल ! भाजपा ने 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिला प्रतिनिधियों के नामों पर भी मुहर, लग गई है देखें सूची कई दिनों की मंत्रणा के बाद मध्यप्रदेश प्रदेश के देवास जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसकी प्रक्रिया अलग-अलग मापदंडों के आधार पर पूरी की गई। जिसके बाद देवास जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के 19 मंडलों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी। जल्द ही एमपी के अन्य जिलों में भी मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यछ देखने को मिलेंगे । देखे लिस्ट इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

सर्द हवाओं से कांप उठा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh shivered due to cold winds, Meteorological Department issued alert भोपाल ! मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है. उत्तर में जारी भारी बर्फबारी के असर के प्रदेश का तापमान भी रेफ्रिजरेटर की तरह हो गया है. हालात ये हैं कि हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ-साथ रायसेन भी कश्मीर-मनाली जितने ठंडे हो रहे हैं. गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक कोल्ड वेव रहने का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार सुबह ये शहर रहे सबसे ठंडेआईएमडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 12 दिसंबर की सुबह पचमढ़ी और रायसेन सबसे ठंडे रहे. पचमढ़ी का तापमान 3.4 और रायसेन का 3.6 डिग्री रहा. वहीं ग्वालियर 4.6, मंडला 5, जबलपुर 6.2, भोपाल 6.8 और इंदौर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है, वहीं जबलपुर में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम हुआ है. इन सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है. गुरुवार से बदले स्कूलों के टाइमकोल्ड वेव को देखते हुए राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बच्चों के स्कूल टाइम बदल दिए गए हैं. शीत लहर के चलते सुबह शुरू होने वाले स्कूलों का टाइम बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है. अन्य जिलों में भी जिला कलेक्टर्स मौसम को देखते हुए समय बदलाव का आदेश जारी कर सकते हैं. पचमढ़ी के आउटर में जम रही बर्फमंगलवार-बुधवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते पचमढ़ी के आउटर में ओस जमने और बर्फ की तरह दिखने की तस्वीरें भी सामने आईं. बता दें कि इन दिनों पचमढ़ी पर्यटकों से गुलजार है और लोग दिसंबर और नए साल के जश्न के लिए यहां पहुंचते हैं. ऐसे में कड़ाके की ठंड इस मजे को कई गुना बढ़ा रही हैं. क्यों चल रही शीतलहर?मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में पहाड़ों पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी, उत्तरी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य भारत में शीतलहर चल रही है. शीतलहर तब कहा जाता है जब किसी शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो जाए. क्यो होता है कोल्ड डे?इसी प्रकार दिन के ठंडे होने से इसे कोल्ड डे कहा जाता है. दरअसल, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से से कम हो और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो, तो ऐसे में इसे कोल्ड डे माना जाता है. मौसम वैज्ञानिकों व हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि शीतलहर या कोल्ड डे के दौरान ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर तब, जब आप बीपी या हार्ट के मरीज हों.

भाजपा MLA का अनोखा अन्दाज: पत्नी का नामांकन करने ले गये स्कूटर पर बैठा कर

BJP MLA’s unique style: Took his wife to file her nomination on a scooter लुधियाना। लुधियाना में निकाय चुनाव 21 दिसंबर को है। आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। बीती रात आम आदमी पार्टी ने अपने 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वार्ड नंबर 70 से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। आज समस्त पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन भरने के लिए अलग-अलग सेंटरों पर पहुंच रहे है। MLA गुरप्रीत गोगी पत्नी सुखचैन के साथ आज उनका नामांकन भरवाने स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे। अक्सर विधायक गोगी चुनाव में किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं शिअद ने बीती रात 25 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब शिअद के 33 उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने अभी तक दो लिस्टें जारी करके कुल 76 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अब कांग्रेस के 19, शिअद के 33 और भाजपा के 2 उम्मीदवारों की सूची जारी होना बाकी है। भाजपा द्वारा बदले उम्मीदवारों की सूची। भाजपा ने 2 वार्डों के बदले उम्मीदवार भाजपा ने 2 वार्डों से उम्मीदवार बदल दिए है। वार्ड नंबर 21 में भाजपा ने पहले इशप्रीत को टिकट दिया था लेकिन अब उसे हटा कर अनीता को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर 33 से लखविंदर कौर को प्रत्याशी घोषित करने के बाद उसका टिकट काट कर कुलदीप कौर को दिया है। समस्त पार्टियों के वर्करों में निकाय चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। 400 से अधिक उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन नगर निगम चुनाव को लेकर 25 दावेदारों ने नॉमिनेशन किया है। आज बुधवार को नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। आज 400 से अधिक दावेदार नामांकन दाखिल करेंगे। आखिरी दिन होने के कारण कई सेंट्ररो में छुटपुट बहसबाजी या झड़प के मामले भी सामने आ सकते हैं, जिस कारण पुलिस ने सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। 9 दिसंबर से शुरु हुआ है नामांकन 9 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 दिसंबर तक कुल 26 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। जबकि कई दावेदारों को जरूरी दस्तावेज कम होने के कारण वापस लौटना पड़ा। वहीं, नगर निगम, गलाडा से एनओसी लेने के लिए दावेदारों की भीड़ लग रही है। भाजपा, कांग्रेस, आप, शिअद और अन्य दावेदारों ने एनओसी लेने के लिए बिल्डिंग ब्रांच, प्रॉपर्टी टैक्स आदि ब्रांचों का रुख किया।

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा : भाविका शर्मा

मुंबई, स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभा रही भविका शर्मा का कहना है कि आने वाले एपिसोड्स में एक गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अपनी सीट पर बांधकर रखेगा। गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में यह दिखाया जाएगा कि सावी और रजत नए चुनौतियों का कैसे सामना करते हैं, खासकर कियान से जुड़ी नई जानकारी के बाद। यह इमोशनल ड्रामा और भी बढ़ने वाला है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस मुश्किल समय का सामना कैसे करते हैं और कियान, साई और बाकी बच्चों को कैसे बचाते हैं। सावी और रजत के लिए आगे क्या होगा, यह जानना काफी रोमांचक होने वाला है। स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभा रही भाविका शर्मा ने कहा,आने वाले एपिसोड्स में एक गहरा और रोमांचक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को अपनी सीट पर बांधकर रखेगा। दर्शक देखेंगे कि सावी और रजत कैसे कियान, साई और बाकी बच्चों को जानलेवा हालात से बचाते हैं, और इसे वे कैसे संभालते हैं, ये देखने मजेदार होगा। इसके अलावा दर्शकों को ये भी देखने मिलेगा कि कियान कैसे बस को लापरवाही से चला रहा है, जिससे सभी सवारियों के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। इस बीच, साई सावी से संपर्क करके उसे घटना की गंभीरता बताती है, जिससे सावी को स्थिति का सही अंदाजा होता है और समय की दौड़ शुरू होती है। जैसे ही सावी को पता चलता है कि कियान ही उसकी मां के हादसे का दोषी था, यह सच्चाई उसे गहरे सदमे में डाल देती है। अब सावी और रजत को कियान को रोकने की चुनौती का सामना करना है, जो मानसिक रूप से परेशान है, और साथ ही बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी है। कैसे वे इस भावनात्मक और दुख भरी स्थिति को संभालते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। इसके साथ ही और भी सस्पेंस बाकी है, तो देखते रहें कि आगे क्या होता है!” गुम है किसी के प्यार में के निर्माता राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैखा परवीन हैं। यह शो हर रोज़ सोमवार से रविवार रात 8 बजे सिर्फ़ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet