LATEST NEWS

धार्मिक संस्थानों में ‘यौन उत्पीड़न अधिनियम’ लागू करने की OBC महासभा की मांग, सुप्रीम कोर्ट में यचिका दायर

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया है जिसमें धार्मिक संस्थानों में महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के सख्त पालन की मांग की गई है। यह आवेदन ओबीसी महासभा और अन्य द्वारा दायर किया गया है, जिसमें ईशा फाउंडेशन पर आरोप लगाए गए हैं। ईशा फाउंडेशन एक आध्यात्मिक संगठन है जिसका नेतृत्व सद्गुरु जग्गी वासुदेव करते हैं। एस. कामराज, जो एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं, ने दावा किया कि उनकी बेटियों को इस आध्यात्मिक नेता ने प्रभावित किया। ओबीसी महासभा के कोर कमेटी सदस्य धर्मेंद्र कुशवाह ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन लगाई है। ओबीसी महासभा ने कहा है कि ईशा फाउंडेशन समेत सभी धर्मों के धार्मिक संस्थानों में 2013 में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक शोषण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। लड़कियों के यौन शोषण का लगा आरोप सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया है। इसमें धार्मिक संस्थानों में महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के सख्त पालन की मांग की गई है। यह आवेदन ओबीसी महासभा और दो अन्य लोगों ने दायर किया है। इसमें ईशा फाउंडेशन पर आरोप लगाए गए हैं कि ईशा फाउंडेशन एक आध्यात्मिक संगठन है, जिसका नेतृत्व सद्गुरु जग्गी वासुदेव करते हैं, लेकिन एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने दावा किया है कि उनकी बेटियों को इस आध्यात्मिक लीडर (जग्गी वासुदेव) ने प्रभावित किया है। यह आवेदन अधिवक्ता वरुण ठाकुर द्वारा दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि ईशा फाउंडेशन 2013 के अधिनियम का पालन नहीं कर रहा है, जो कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा की गारंटी देता है। इसमें एक हालिया मामला भी उजागर किया गया है, जिसमें फाउंडेशन के एक डॉक्टर पर 12 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। याचिका में धार्मिक स्थलों में कानून के प्रवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह आवेदन अधिवक्ता वरुण ठाकुर द्वारा दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ईशा फाउंडेशन 2013 के अधिनियम का पालन नहीं कर रहा है, जो कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा की गारंटी देता है। इसमें एक हालिया मामला भी उजागर किया गया है जिसमें फाउंडेशन के एक डॉक्टर पर 12 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। याचिका में धार्मिक स्थलों में कानून के प्रवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है ताकि ऐसे घटनाओं को रोका जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने पहले तमिलनाडु पुलिस को ईशा फाउंडेशन के खिलाफ आगे की कार्रवाई से रोक दिया था, फाउंडेशन की एक याचिका के बाद। कोर्ट ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था, जिसमें कामराज की बेटियों को ईशा योग केंद्र में रखने के आरोप थे। बेटियों ने कहा कि वे स्वेच्छा से वहां थीं, लेकिन उच्च न्यायालय ने संस्थान के खिलाफ आपराधिक मामलों का विवरण मांगा था।

मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं

श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के हित साझा हैं : श्रम मंत्री पटेल  तीनों मण्डल प्रदेश के संगठित और असंगठित वर्ग के लाखों मजदूरों के लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं : श्रम मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं संबल बोर्ड, श्रम कल्याण और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक सम्पन्न भोपाल श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर में श्रम विभाग के तीनों मंडलों के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में मंत्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के हित साझा हैं। उन्होंने कहा कि तीनों मण्डल प्रदेश के संगठित और असंगठित वर्ग के लाखों मजदूरों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने ऐसी नीतियाँ बनाई हैं जिससे गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक एवं उनके परिजन विकास की मुख्य धारा से जुड़कर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनते हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि तीनों मण्डल इस बात को सुनिश्चित करें कि कोई श्रमिक परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। श्रम कल्याण मंडल की बैठक में संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये संचालित अंतिम संस्कार सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजना का लाभ पात्र श्रमिक के परिवारजनों को भी दिये जाने का निर्णय लिया गया। परिवार के सदस्यों में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा माता-पिता को भी शामिल करने का मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग श्रमिकों को ई-ट्राईसाइकिल दिये जाने जाने का निर्णय लिया गया। देय श्रमिकों के अभिदाय दरों में वृद्धि पर मण्डल सदस्यों ने सहमति दी। संबल बोर्ड की बैठक में मंत्री पटेल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण को परिवार का संबल बताया। मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिक परिवार को सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिले। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में उद्योगपति और श्रमिक दोनों के बीच बेहतर समन्वय है। जो प्रदेश के आर्थिक विकास की नींव है। बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों एवं निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिये कई नई योजनाओं के संचालन का निर्णय लिया। बैठक में 5 नये स्थानों सागर, रीवा, शहडोल, उज्जैन और बालाघाट में श्रमोदय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। माइग्रेंट श्रमिकों के निवास के लिये 16 नगर निगम में सर्वसुविधायुक्त श्रमिक विश्राम गृह खोलने के निर्णय पर भी सहमति हुई। निर्माण श्रमिकों का अब निशुल्क पंजीयन होगा। साथ ही श्रमिक पोर्टल के माध्यम से पंजीयन का नवीनीकरण ऑनलाइन करा सकेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम उमाकांत उमराव, श्रम आयुक्त धनराजू एस एवं तीनों मंडलों के सचिव रत्नाकर झा सहित बोर्ड मेंबर उपस्थित थे।  

कलेक्टर हर्ष सिंह जनसुनवाई में की 45 आवेदन पत्रों की सुनवाई

डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं के 45 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया, उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने समय सीमा में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मरावी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त जनपद पंचायत के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।       जनसुनवाई में ग्राम मिंगड़ी ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंचायत में पदस्थ मेट दानसिंह तेकाम पर कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की है। इसी प्रकार से ग्राम मुड़की में आंगनबाड़ी के गुणवत्ताहीन बाउंड्रीबाल निर्माण कराये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामवासियों द्वारा बाउंड्रीबाल निर्माण की जांच कराये जाने की मांग की गई। ग्राम मोहदा निवासी आवेदक राजकुमार साहू ने आवदेन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पैतृक जमीन को हल्का पटवारी द्वारा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। राजकुमार ने रिकार्ड दुरूस्त कराने की मांग की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उक्त आवेदनों सहित सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।       जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के मामले आये। उक्त विभागों से सम्बंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, आवास मुद्दा, आहार अनुदान राशि, विवाह सहायता राशि, विद्युत कनेक्शन, लाड़ली बहना योजना की राशि आदि की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया।

ग्राम गोरसी निवासी सरोज बाई को पोस्ट ऑफिस गोरसी में जमा कराई गई रकम मिली वापस

ग्राम गोरसी निवासी सरोज बाई को पोस्ट ऑफिस गोरसी में जमा कराई गई रकम मिली वापस कर्मचारी ने की थी गफलत, जनसुनवाई में कलेक्टर ने मामले का लिया था संज्ञान   अनूपपुर  जनपद जैतहरी के ग्राम पंचायत गोरसी की निवासी सरोज बाई 01 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर पोस्ट ऑफिस जैतहरी में किश्त के माध्यम से जमा कराई गई 46 हजार 68 रुपये की राशि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी द्वारा प्रदाय नही करने की शिकायत की थी। जिस पर आवेदक की समस्या का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया को प्रकरण पर कार्यवाही कर संबंधित की समस्या के निराकरण कराने को कहा। जिस पर अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया श्री अजीत नाम्बियार ने पोस्ट ऑफिस गोरसी में आवेदिका सरोज बाई की जमा राशि को वापस दिलाने की पहल की। जिस पर यह ज्ञात हुआ कि पोस्ट ऑफिस गोरसी के कर्मचारी द्वारा आवेदिका से किश्त के रूप में 46 हजार 68 रुपये प्राप्त किए हैं. जिसका इन्द्राज उन्होंने पासबुक में भी किया है। परन्तु राशि प्रदाय नही की जा रही है, जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा पूर्व में ही इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारी के पतासाजी करने की पहल पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई तथा संबंधित आवेदिका को किश्त के रूप में जमा कराई गई सम्पूर्ण राशि वापस कराई गई। जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की आवेदिका सरोज बाई ने सराहना करते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की

हाई रिस्क प्रेगनेंसी का पूर्व चिन्हांकन कर उचित चिकित्सकीय संस्थान भेजें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल रिस्पांस टाइम कम करने, उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का करें उपयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि हाई रिस्क प्रैग्नेसी का पूर्व चिन्हांकन करें, इससे उचित चिकित्सकीय संस्थान एक बार में भेजा जाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हों और रेफरल लोड भी कम होगा। रिस्पांस टाइम को कम करने, संसाधनों के उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग करें जिससे एम्बुलेंस सेवा का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। चिकित्सकीय जांच सेवाएं सुविधाजनक रूप से नागरिकों को उपलब्ध हों इसके लिये वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त मॉनीटरिंग करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एम्बुलेंस सेवा, जननी एक्सप्रेस सेवा और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा की। 6 माह में 16 लाख से अधिक लाभान्वित मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में 1059 जननी एक्सप्रेस, 1002 संजीवनी ज़िनमें से 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट और 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा है। विगत 6 माह में जननी और संजीवनी एम्बुलेंस सेवा द्वारा 16 लाख 20 हज़ार 582 मरीजों/गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गयी है। अप्रैल-24 से सितंबर-24 की अवधि में संजीवनी एक्सप्रेस का लाभ 6 लाख 95 हज़ार 223 मरीजों ने लिया है। वहीं जननी एक्सप्रेस सेवा से 9 लाख 25 हज़ार 359 गर्भवती महिलायें/ माताएँ लाभान्वित हुई हैं। वेट लीज मॉडल से जून-2020 से अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक नागरिकों की 4 करोड़ 53 लाख 19 हज़ार 488 जाँच की गयी हैं। प्रतिदिन लगभग 28 हज़ार जाँचें की जाती हैं। इस मॉडल के तहत प्रदेश में 85 जाँच सेवा केंद्र क्रियाशील हैं। जिनमें 134 प्रकार की जाँच की जाती है। संचालक एनएचएम के.के. रावत सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में “भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति” की बैठक हुई

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में “भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति” की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय/सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी और समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ” को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के लिए पुस्तकों की सूची का अवलोकन एवं अनुमोदन हुआ, साथ ही मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी लेखकों द्वारा पुस्तकों की सूची का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण पर भी चर्चा की गई। मंत्री परमार ने स्नातक प्रथम वर्ष के पाठयक्रम का रिव्यू करते हुए पाठ्यक्रम निर्माण 20 नवम्बर 2024 तक, चिन्हित लेखकों द्वारा पाण्डुलिपि का निर्माण 31 जनवरी 2025 तक, पाण्डुलिपि का परीक्षण फरवरी 2025 तक तथा पुस्तकों का प्रकाशन मई 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री परमार ने कहा कि पाठय पुस्तकों में स्थानीय समुदाय/जनजातीय समुदाय की आस्था, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रकृति के प्रतिश्रद्धा-समन्वय के भाव का समावेश होना चाहिये। सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया जाना चाहिए। परमार ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्रो का भ्रमण कराया जाये। शिक्षा के लिए समाज को योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। विद्यादान जैसा अभियान चलाकर समाज की सहभागिता प्राप्त की जाना चाहिये। विश्वविद्यालय /सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरवड़े ने बताया कि 26 विश्वविद्यालयों में विगत 3 माह में स्नातक स्तर के 18 विषयों सहित कुल 26 विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 10 संभागों में विगत 2 माह में 24 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। राजाशंकर शाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण 5 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक दिया जायेगा। इसके अंतर्गत विज्ञान समूह, में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बी.एच.एस.सी./बी.एस.सी., गणित विषय सम्मिलित है। सामाजिक विज्ञान समूह में समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल है। साहित्य एवं मनोविज्ञान समूह में अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, संगीत, संस्कृत साहित्य, मनोविज्ञान, दर्शन हैं। वाणिज्य समूह में अर्थशास्त्र, वाणिज्य समूह शामिल है। बैठक में संबंधित मेजर एवं माइनर विषय में भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान/परिसंवाद, “शिक्षण अधिगम को रूचिकर बनाने” विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन पद्दति की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ” को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जायेंगी। इन गतिविधियों में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय सांस्कृतिक लोक नृत्य, भारतीय सांस्कृतिक लोकगीत, भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल है। महाविद्यालय स्तरीय आयोजन समस्त महाविद्यालयों में होगा, यह आयोजन 21 से 26 अक्टूबर के मध्य किया जायेगा। जिला स्तरीय आयोजन संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय में 5 से 9 नवंबर के मध्य होगा। संभाग स्तरीय आयोजन संबंधित संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 25 से 29 नवंबर के मध्य होगा तथा राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 10 से 14 दिसंबर 2024 के मध्य आयोजित होगा। बैठक में शीर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी, मध्यप्रदेश शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कान्हेरे, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल, अशोक कड़ेल, राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा की कुलगुरू डॉ. लीला भलावी, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल के निदेशक डॉ. रमाकांत पांडेय, महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र भारद्वाज एवं मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु डॉ. संजय तिवारी सहित अन्य शिक्षाविद् तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें

अभियान के तीसरे दिन उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर ऊर्जा मंत्री तोमर ने साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें ग्वालियर उपनगर ग्वालियर की बस्तियों की साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे दिन भी तोमर ने इस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर साफ सफाई एवं विद्युत, सीवर व पेयजल आदि समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने मेवाती मोहल्ले में सीवर चौक मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्वयं खडे होकर सीवर की सफाई कराई। तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को इस सीवर लाइन को सुचारू करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अभियान के तीसरे दिन शील नगर से यात्रा प्रांरभ की। शील नगर से चंद्रनगर, कोटेश्वर मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, सदाशिव नगर, गुरूनानक नगर, मेवाती मोहल्ला, बहोडापुर, किशनबाग, लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, गरगज कॉलोनी, 20 सूत्रीय नगर व इस्लामपुरा होते हुए रामाजी का पुरा पहुँचकर यात्रा का समापन किया गया। भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने इंद्रा कॉलोनी में स्वयं झाडू लगाकर सफाई की और स्थानीय निवासियों से अपने घर के साथ-साथ मोहल्ले की गलियों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करें और किसी भी बस्ती में अंधेरा न रहे, इसके लिए खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल बदली जाएँ। यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्थानीय निवासियों से कहा कि वे अपने घरों का कचरा बाहर न फेंककर नगर निगम के कचरा वाहन में डालें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा वाहन नियमित रूप से सभी बस्तियों में पहुँचें। तोमर ने भ्रमण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर से घास एवं बेलों के हटाने के साथ ही जहां जालियां नहीं लगी हैं वहां जालियां लगाई जाए। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

निर्मला सप्रे का स्पष्टीकरण: विधानसभा अध्यक्ष को लिखित जवाब, कहा- ‘न मैंने कांग्रेस छोड़ी, न बीजेपी जॉइन की

भोपाल। मध्य प्रदेश की विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्मला सप्रे ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में जवाब दिया है। निर्मला ने कहा कि न मैंने कांग्रेस छोड़ी है और न बीजेपी ज्वाइन की है। उनके इस बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुई थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसे लेकर उमंग सिंघार ने विधानसभा में आवेदन दिया था। विधानसभा सचिवालय ने नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर निर्मला सप्रे को नोटिस जारी किया था। निर्मला सप्रे ने विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का दो बार जवाब नहीं दिया था। नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एक सप्ताह का समय दिया था। निर्मला ने 10 अक्टूबर को बंद लिफाफे में उत्तर भेजा। नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर निर्मला सप्रे ने जवाब देते हुए कहा था कि मैंने दलबदल नहीं किया है। इस मामले की सुनवाई अब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 21 अक्टूबर को कर सकते हैं। स्पीकर कांग्रेस से दलबदल के सबूत पेश करने को कह सकते हैं।

विजयपुर और बुधनी में आचार संहिता लागू, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस

Code of conduct implemented in Vijaypur and Budhni, Chief Electoral Officer held press conference भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02- विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 156 बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आज बुधवार को राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुदनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को तारीख की घोषणा की गई। उप चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उप चुनाव की समय सारणी 18 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन।25 अक्टूबर – नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख।28 अक्टूबर – नाम निर्देशन की समीक्षा।30 अक्टूबर – नाम वापसी की अंतिम तारीख।13 नवम्बर – मतदान दिवस।23 नवम्बर – मतगणना दिवस।

रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ा, 8 हजार रुपए ले रहा था रिश्वत

Bribery Patwari caught by Lokayukta team, was taking bribe of Rs 8 thousand भिंड जिले के जमीन से कब्जा नहीं हटाने के लिए पटवारी ने किसान से 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। यह लेने के लिए वह स्कूटी से उसके घर तक पहुंच गया। हाथ में नोट लेते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद हाथ धुलवाए तो पानी लाल हो गया। भिंड। लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने बुधवार सुबह शहर के अटेर रोड अग्रवाल कॉलोनी में बंबा किनारे पाखर के पेड़ के नीचे पटवारी को किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी ने किसान से उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। पटवारी अटेर के ग्राम रमा हल्के में पदस्थ था। फरियादी सर्वेश यादव पुत्र बलवंत यादव निवासी रमा हाल अग्रवाल कॉलोनी बंबा ने बताया कि रमा मौजे में उसकी जमीन है। खसरा नंबर 322 में छह बिस्वा में पांच हिस्सेदार हैं। परिवार के प्रमोद यादव ने जमीन से कब्जा दिलाने के लिए अटेर तहसीलदार के यहां गुपचुप तरीके से आदेश करवा लिया। 11 अक्टूबर को अटेर थाना पुलिस पटवारी के साथ उनके घर आई और जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा। फरियादी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मिले और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने मामले में स्थगन देते हुए कहा कि आगामी आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए। पटवारी ने कलेक्टर का आदेश मानने से किया इनकार फरियादी कलेक्टर का आदेश लेकर हल्का पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से मिले। पटवारी ने आदेश देखकर कहा कि वह कलेक्टर का आदेश नहीं मानेंगे, बल्कि तहसीलदार के आदेश पर ही अमल करेंगे। पटवारी ने कहा कि कब्जा नहीं हटाना चाहते हो तो 10 हजार रुपये लगेंगे। लोकायुक्त में शिकायत की, दो हजार रुपये पटवारी को दिएफरियादी 14 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर शिकायत की। लोकायुक्त ने 15 अक्टूबर को टेप रिकॉर्डर देकर फरियादी को वापस भिंड भेजा। फरियादी ने पटवारी को दो हजार रुपये देकर उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। स्कूटी से रिश्वत लेने फरियादी के घर पहुंचा पटवारीबुधवार सुबह फरियादी ने पटवारी आदित्य सिंह कुशवाह से कहा कि उसे आठ हजार रुपये देने हैं, कहां आना है। चूंकि पटवारी बायपास स्थित आईपीएस स्कूल के पास रहता है। पटवारी ने फरियादी से कहा कि वह घर के बाहर मिले वह वहीं आ रहा है। नौ बजे फरियादी ने पाखर के पेड़ के नीचे जैसे ही पटवारी को केमिकल लगे पांच-पांच सौ के 16 नोट दिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही पटवारी के हाथ धुलाए तो केमिकल के चलते पानी लाल हो गया। इसके बाद टीम पटवारी को पकड़कर सिटी कोतवाली लाई और आगे की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर, डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान, टीआई रानीलता नामदेव, बृजमोहन सिंह नरवरिया, हवलदार नेतराम राजौरिया, आरक्षक बलवीर सिंह, सुरेंद्र सेमिल, विशंभरसिंह भदौरिया, जसवंत शर्मा, इंद्रभानसिंह और प्रशांत राजावत शामिल रहे।

हिंसा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निराकरण वन स्टाप सेंटर के प्रशासक द्वारा किया जाता है

भोपाल किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 57 वन स्टाप सेंटर संचालित हैं। हिंसा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निराकरण वन स्टाप सेंटर के प्रशासक द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त इन पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग भी की जाती है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इन प्रशिक्षकों एवं काउंसलर्स के लिये 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 16 एवं 17 अक्टूबर को होटल पलाश भोपाल में की जा रही है। आयुक्त, महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूखी प्रात: 11 बजे कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशासक संवेदीकरण, मनोवैज्ञानिक परामर्श, नये कानूनों में संशोधन, जेंडर संवेदीकरण, फेमिली काउंसलिंग एवं दस्तावेजीकरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।  

खेत में ऊंचे लगेंगे सोलर पैनल, नीचे होगी सब्जी और फूलों की खेती, कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवाचार

 ग्वालियर  सोलर पैनल के जरिए सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ फूल और सब्जी की खेती का प्रदेश में पहली बार राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवाचार किया जाएगा। सौर ऊर्जा के इस माडल से बनने वाली बिजली का व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा। आमतौर पर कम हाइट के सोलर पैनल लगाए जाते हैं, लेकिन यहां आठ फीट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस माडल के निर्माण पर 180.62 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। प्रोजेक्ट के प्रारूप की जानकारी देते हुए डा. वायपी सिंह निदेशक विस्तार सेवा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस माडल को लगाया जाएगा। इससे बिजली और फसल दोनों का उत्पादन संभव हो सकेगा। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को गहन सब्जी खेती के लिए सौर ऊर्जा माडल नाम दिया गया है। सोलर प्लेट लगे होने के बावजूद भिंडी, टमाटर, गोभी, मिर्च, लौकी के साथ फूलों की खेती की जा सकेगी। वर्षा के पानी को हार्वेस्टिंग से तालाब में ले जाया जाएगा डा. सिंह ने बताया कि सोलर पैनल पर गिरने वाले वर्षा के पानी को तालाब में ले जाया जाएगा। इस पानी का री-यूज भी किया जाएगा। बिजली उत्पादन कर बिजली कंपनी को देंगे। सोलर पैनल के अलग-अलग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस माडल को टेस्ट भी किया जाएगा, जो माडल अच्छा होगा उसे किसानों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को बताया जाएगा कि इस तरह सब्जी व फूलों की खेती करें। इसके साथ ही खुले में होने वाली खेती और सोलर पैनल में नीचे होने वाली खेती पर जलवायु के प्रभाव का अध्ययन भी किया जाएगा।     विश्वविद्यालय पहला संस्थान होगा जहां सौर ऊर्जा माडल का उपयोग बतौर नवाचार के रूप में किया जाएगा। इस योजना के तहत सोलर पैनल के नीचे सब्जी और फूलों की खेती की जाएगी। साथ ही जलवायु परिवर्तन की स्टडी भी हम करेंगे। डा.अरविंद शुक्ला, कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय किसानों ने सीखी पौध उत्पादन की बारिकियां मेला रोड स्थित शासकीय पौधशाला में शुरू हुए चार दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले में  भितरवार विकासखंड के किसान पहुंचे। संयुक्त संचालक उद्यान बृजेन्द्र भदौरिया ने कहा कि किसान संरक्षित बागवानी, नर्सरी उत्पादन के साथ अन्य तरीकों से भी अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सहायक संचालक उद्यान महेश प्रताप सिंह बुंदेला ने किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती के लिए बनाए जाने वाले ढांचों के बारे में बताया।

अजमीढ़ देव महाराज की जयंती मनाएगा स्वर्णकार समाज।

Goldsmith community will celebrate the birth anniversary of Ajmidh Dev Maharaj. हरिप्रसाद गोहे आमला। स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराज अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती 17 अक्टूबर को नगर में हर्षोल्लास के साथ स्वर्णकार समाज आमला द्वारा मनाई जाएगी। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अर्थात शरद पूर्णिमा को महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती मनाई जाती है। अजमीढ़ देव जी ने ब्रह्म जी के वंशज महर्षि अत्रि की 28वी पीढ़ी में जन्म लिया था,वे भगवान राम के समकालीन व उनके मित्र भी थे। अपने सामर्थ्य से उन्होंने अज्मेरू नगर की स्थापना की थी जो अब अजमेर नाम से जाना जाता है।स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज अजमीढ़ देव जी ने स्वर्णकार समाज की गरिमामय नींव रखी थी,उनकी जयंती प्रतिवर्ष स्वर्णकार समाज द्वारा आमला में धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी इस पावन अवसर पर शोभायात्रा शहर के के.सोनी प्ले स्कूल से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। एवं मुख्य कार्यक्रम रतेड़ा रोड स्थित दादाजी लॉन पर सम्पन्न होगा, जहां महाराज अजमीढ़ देव जी की पूजा-अर्चना की जाएगी, समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समाज को सम्बोधित किया जाएगा। लोकेश सोनीजी द्वारा आगे बताया कि महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पर युवाओं व नारिशक्तियो द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम इस आयोजन में किये जाएंगे,स्वर्णकार समाज आमला प्रयासरत है कि युवावर्ग महाराज अजमीढ़ देव जी के दिखाए रास्तों और विचारों और चले ।

शिक्षक संगठन ने किया खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत ।

The teachers’ organization welcomed the Block Education Officer. हरिप्रसाद गोहे आमला । मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन कार्यकारिणी (NMOPS) आमला इकाई के बैनरतले संगठन के पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों द्वारा नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण प्रजापति का स्वागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आमला पहुंचकर, स्नेह भेट प्रदान कर गर्मजोशी के साथ किया गया। सौजन्य भेट के दौरान संगठन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय की विगत एक माह की कार्यप्रणाली की प्रशंशा करते हुए नवीन शिक्षक संवर्ग की अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी । जिसपर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उनके स्तर की समस्त मांगों के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया, तथा विकासखण्ड अंतर्गत समस्त शालाओ में निर्धारित समय पर शाला संचालन, नियमित शिक्षण कार्य व छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए, इस अवसर पर मुख्य रूप से साहेबराव चिल्हाटे जिला उपाध्यक्ष, दिनेश सोनारे ब्लाक अध्यक्ष , दिनेश दाबड़े ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजू साहू, राजाराम नागले, जगदीश निरापुरे, नारायण लोखंडे, मुरारीलाल यादव, अरविंद नागपुरे, रूपनारायण फाटे, शेषराव पवार, जितेंद्र पवार , हंसराज पटवारी, दवतसिंह धुर्वे, विजय मानेकर, सुरेश पोटफोड़े, शैलेन्द्र दवंडे , अनिता चिल्हाटे, रेखा धुर्वे, मोना परते, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चौकीकर जी, उदयभान कुमरे, माथनकर मेडम,एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे |

भंडारे का भोजन खाने से 50 लोग फूड पॉजनिंग से बीमार, पांच लोगों की हालत गंभीर, एक महिला की इलाज के दौरान मौत

भिंड सुरपुरा क्षेत्र के क्यारीपुरा में भंडारे का बासी भोजन खाने से 50 लोग बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। एक महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। नवदुर्गा उत्सव के समापन पर क्यारीपुरा में दशहरे के दिन भंडारा का आयोजन किया गया था। बचा भोजन सुबह गांव में बांट दिया गया। इस भोजन को खाने के बाद लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। रात के समय एक के बाद एक कई लोग बीमार हो गए। 19 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोग इलाज के लिए सीधे ग्वालियर के अस्पताल पहुंचे। सोमवार-मंगलवार की रात 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी शिवसिंह भदौरिया की ग्वालियर में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिंड जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल प्रबंधन से चर्चा के बाद स्वस्थ्य विभाग की एक टीम क्यारी पुरा गांव के लिए रवाना कर दी गई है। टीम ने भोजन के सैंपल लेने के अलावा गांव में बीमार लोगों का इलाज किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet