वन विभाग ने किया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन ।
The Forest Department organized a program titled One Tree in the Name of Mother.
The Forest Department organized a program titled One Tree in the Name of Mother.
श्योपुर, बड़ौदा, सोंईकलां जिले में दो दिन तक हुई झमाझम बारिश ने चारों-तरफ पानी-पानी कर दिया। बड़ौदा में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए। पूरा बड़ौदा टापू बन गया। अस्पताल, थाना परिसर से लेकर लोगों के घरों में 4 फीट तक पानी भर गया। ऐसे हालातों में लाेगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बड़ौदा में 40 करीब छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिनकी कॉलेज परीक्षा थी। उन्हें एसडीआरएफ टीम व जनप्रतिनिधियों ने रेस्क्यू कर निकाला और परीक्षा देने काॅलेज पहुंचाया। कलेक्टर के साथ पहुंचे अन्य अधिकारी मानपुर में अस्पताल अस्पताल के रास्ते पर पानी भरने से तीन गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू कर निकाला गया। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से खातौली पुलिया से चार फीट से ऊपर पानी जा रहा था, जिस वजह से श्योपुर का कोटा से दिनभर संर्पक कटा रहा। बड़ौदा में बारिश से हालात बिगड़ने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी अभिषेक आनंद मौके पर पहुंच गए और पल-पल का अपडेट लेकर हालातों पर नजर रखे रहे। पांच घंटे में चारों-तरफ पानी ही पानी बता दें कि गुरुवार रात 9 बजे से शहर में शहर में झमाझम बारिश हो रही थी। शनिवार की रात 10 बजे से इतनी तेज बारिश शुरू हुई कि पांच घंटे में चारों-तरफ पानी ही पानी हो गया। शहर में अमराल नदी में अचानक पानी बढ़ने से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा करने गए मंदिर के पुजारी बाढ़ में फंस गए। एसडीआरएफ टीम ने सड़क पर नाव चलाकर रेस्क्यू कर पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ौदा में सबसे ज्यादा हालत खराब बारिश से सबसे ज्यादा बाढ़ के हालात बड़ौदा में हुए। यहां 24 में घंटे हुई बारिश से सड़कों, घरों, स्कूलों, थाना और अस्पताल में पानी भर गया। 3 अगस्त 2021 को आई बाढ़ त्रासदी का याद कर लोग डर के मारे रातभर घरों की छतों पर बैठे रहे। बड़ौदा के बाजार में चार फीट तक पानी भर गया है। इससे दुकानों रखा सामान भीग गया। सामान हटाने का समय ही नहीं मिला दुकानदारों को सामान खाली करने का समय भी नहीं मिला। घरों में पानी भरने से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बड़ौदा में बड़ौदा-बारां हाइवे पर थाने के सामने पानी के बहाव से रोड कट जाने की वजह से आवागमन बाधित रहा। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को बस स्टैंड होकर गुजरना पड़ा। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, नायब तहसीलदार मनीषा मिश्रा, आरआइ दिव्यराज धाकड़, पटवारी विनोद भूषण सहित स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत की। 38 छात्र-छात्राओं को रेस्क्यू कर पहुंचाया परीक्षा देने पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण बड़ौदा नगर में चारो तरफ पानी भर गया। चारों तरफ से निकलने के रास्ते बंद हो गए। ऐसे में 38 छात्र-छात्राएं ऐसे थे, जिनका आज सुबह 9 बजे से काॅलेज का पेपर था। चारों तरफ पानी भरने से छात्र-छात्राएं फंस गए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। इसके अलावा नगरपरिषद अध्यक्ष जनप्रनिधि सहित स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए काॅलेज पहुंचाया। रेस्क्यू कर कुल 38 छात्र-छात्राओं काे बाहर निकाला गया।
भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर की स्वशासी संस्था की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सा महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में आगंतुक मरीज़ों की संख्या, प्रदाय चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। श्री शुक्ल ने कहा कि इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमवाय अस्पताल सहित इससे जुड़े अन्य अस्पतालों के जीर्णोद्धार, विस्तार, विकास एवं इन्हें अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। एमवाय अस्पताल में 100 बेड का नया ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नई सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों की बेड संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कैंसर अस्पताल को विस्तारित किया जाएगा। मरीज़ों के बेहतर उपचार के लिए सुविधाओं का विस्तार ज़रूरी उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि एमवाय अस्पताल मालवा सहित पूरे मध्य भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और बेहतर से बेहतर ईलाज मिले इसके लिए सुविधाओं का विस्तार अत्यंत जरूरी है। रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के लिए भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए चर्चानुसार 7 दिन में मास्टर प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, एमटीएच अस्पताल, क्षय रोग निदान अस्पताल सहित अन्य अस्पताल संबद्ध हैं। प्रस्तावित विकास कार्यों पर 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मैमोग्राफी डिजिटल मशीन का लोकार्पण उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एमवाय हॉस्पिटल में मैमोग्राफी केंद्र एवं मैमोग्राफी डिजिटल मशीन का लोकार्पण किया। मैमोग्राफी एक एक्स-रे इमेजिंग विधि है, जिसका उपयोग कैंसर और अन्य स्तन रोगों का शीघ्र पता लगाने के लिए किया जाता है। यह केन्द्र स्थापित होने से स्तन रोगों और स्तन कैंसर की समय से जाँच कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया और श्री गोलू शुक्ला, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक पोरवाल, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण कुमार पिथोड़े, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Lakhs of devotees reached Manora fair
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग-अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है, उसी प्रकार अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा ताकि लोग घर-घर गौ-माता को पालने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांग गौ-माताओं को गौ-शाला में रखा जायेगा। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो इसका प्रशिक्षण भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमारी देशी गौ-माता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देशी गौ-माता के संवर्धन के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौ-शाला के संवर्धन और “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शाला में पौध-रोपण कर संपूर्ण जिले में अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने गौ-शाला में गौ-माता का पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। उन्होंने नन्हे बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया। उन्होंने गौ-शाला में उपलब्ध आधुनिक पशु चारा मशीन सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन किया। कपिला गौ-शाला के श्री अच्युतानंद जी महाराज ने गौ-शाला में किए गए नवाचार के साथ गौ-शाला संवर्धन के मास्टर प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में पौध-रोपण और उसके संरक्षण की संकल्प लेने वाले विभिन्न संस्थाओं को पौधे भेंट किया। कार्यक्रम में कपिला गौ-शाला की विकास कार्ययोजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी मुस्कुराके ने किया। गायक श्री अमित शर्मा द्वारा देशभक्ति और पर्यावरण केंद्रित सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। गाय चराचर जगत की माता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 10 पुत्रों की बजाय अगर एक गौ-माता हो तो उसका महत्व 10 पुत्रों से बढ़कर होता है। हमारे यहां कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” यानी गाय चराचर जगत की माता हैं। गौ-माता की सेवा से योगीराज श्रीकृष्ण, गौ-पालक गोपाल कृष्ण के रूप में विख्यात हुए। हमारी गौमाता भारतीय सनातन संस्कृति की प्राण हैं। गंगा, गीता, गायत्री, गोवर्धन और गोविंद की तरह ही परम पूज्य हैं हमारी गौमाता। सर्वदेवमयी हि गौः गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौ-माता की सेवा से सभी देवी-देवताओं के पूजन का फल मिल जाता है। गौ-माता भगवान शंकर और विष्णु की प्रतीक हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्म पुराण में कहा गया है कि गौ-माता के मुख में चारों वेदों का वास है। गाय की सींग में ही भगवान शंकर और विष्णु का वास है। इस विशेष पहचान से गौ माता हमारी प्रकृति में अद्वितीय छटा बिखेरती हैं। सच्चे अर्थों में गौ माता हमारे जीवन को चरितार्थ करते हुए स्पंदन देने का काम करती है। द्वापर युग में जब भगवान कृष्ण धरती पर आए तो उन्हें जन्म देने वाली माता देवकी थीं, पालने-पोसने वाली यशोदा और उन्हें गोपाल बनाने वाली हमारी गौ-माता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कृष्ण के जन्म और लालन-पालन में माता यशोदा और नंद बाबा के पराक्रम और पुरुषार्थ का भी उल्लेख किया। कान्हा का जीवन गायों के बिना है अधूरा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता की महिमा देखिए कि भगवान भोलेनाथ शिव और हमारे गोपाल कृष्ण ने गौ-वंश को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है। भोलेनाथ ने नंदी को अपना वाहन बनाया तो हमारे कान्हा का जीवन ही गायों के बिना अधूरा है। सच्चे अर्थों में भगवान कृष्ण के साथ गौ-माता के जोड़ने से ही वे योगीराज श्री कृष्ण गोपाल कहलाएं। जो भगवान कृष्ण को भी आनंद से भर देता है। हमेशा उन्होंने अपनी पहचान गौ-माता से बनाकर रखी। गोपाल से गाय माता का जोड़ने का अर्थ यह है कि प्रकृति से प्रेम, मूक प्राणियों के प्रति प्रेम और 33 करोड़ देवी देवताओं की छत्र छाया है। कपिल गौ-शाला के संवर्धन के कामों को सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में हमारी गौ-माता पर भी संकट आया है। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कृत-संकल्पित है। गौ-शालाओं को संवारने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कपिला गौ-शाला के संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले श्री अच्युतानंद जी महाराज का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री अच्युतानंद जी महाराज गौ-वंश में संरक्षण के दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने पहले भी ग्वालियर में 5000 से अधिक गौ-वंश के पालन-पोषण का उल्लेखनीय काम किया हैं। उन्होंने कपिल गौ-शाला में निर्मित भगवान शिव गणेश की सुंदर प्रतिमाओं की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कपिला गौ-शाला में न केवल पशुओं का अच्छे से पालन-पोषण किया जा रहा है, बल्कि यह आधुनिक यंत्रों से भी सुसज्जित है। यहाँ चंद मिनटों में 1000 से अधिक पशुओं का आहार बनाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन, भोपाल, इंदौर देवास आदि के प्रमुख मार्गो पर निराश्रित पाए जाने वाले गौ-वंश को गौ-शाला में रखने का काम किया जा रहा है।
Are Dalits in UP disillusioned with BJP? BL Santosh brainstormed with party leaders
उज्जैन. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कपिला गोशाला के संवर्धन कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गाय, हम सबकी माता है। एक गोमाता, 10 पुत्रों पर भारी है। अगर गाय माता नहीं होती तो गोपाल न होते। सभी अपने घरों में गाय पालें, सरकार दूध खरीदेगी, बोनस देगी। विदेशी गाय की फोटो लगाने पर बोले- देसी का लागाओ सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विदेशी गाय के फोटो लगाने पर कलेक्टर से कहा कि आगे से देसी गाय का ही फोटो लगाएं। जर्सी, होस्टन-फोस्टन अपने किस काम की? अपनी देसी गोमाता की बात ही अलग है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोपाल (भगवान कृष्ण) के साथ गाय माता का जुड़ना मूक प्राणी और प्रकृति से प्रेम का परिचायक है। सरकार को गायों की चिंता हमारी सरकार गाय को असहाय नहीं मरने देगी। सरकार ने गायों की चिंता पाली है। संतों के मार्गदर्शन में गायों की बेहतर देखभाल की जाएगी। पहले गायों के लिए खिड़क बनाई जाती थी। खिड़क यानी जेल, जहां सड़क से पकड़कर गायों को बंद कर दिया जाता था। सरकारी व्यवस्था में मन का भाव निष्ठुरता में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि प्रवृत्ति दंड देने की होती है। मूक प्राणी को क्या पता कौन-सी सड़क, कौन-सी गली। गोशाला में अब सारे काम मशीनों से कपिला गोशाला में पशु आहार देने से साफ-सफाई तक का काम अब मशीनों से होगा। यहां में अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलते देख रहा। कार्यक्रम को गायों के संवरक्षण-संवर्धन के लिए प्रदेश में उम्दा काम कर रहे संत अच्युतानंद महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गायों को चारा खिलाया। एक बछड़े को गोद में लेकर दुलार किया। पीपल का पौधा रोप एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कपिला गोशाला परिसर में बने तालाब किनारे पीपल का एक पौधा रोपकर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्षाकाल में साढ़े पांच लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान अंतर्गत रोपे जाएंगे।
Congress showed strength on Amarwada seat, Nakul Nath reached the fields during campaigning.
If you are troubled by the problem of insomnia then start consuming these fruits today itself.
Rahul Gandhi wrote a letter to CM Yogi in Hathras stampede case, made this big demand
Union Minister Bhupendra Yadav said- Give a return gift to Mother Earth by planting a tree.
भोपाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के लोक निर्माण के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार नई योजना की तैयारी में जुट गई है। मध्य प्रदेश तीन नए धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना के साथ अपने धार्मिक पर्यटन प्रयासों का विस्तार करेगी। महाकाल लोक के शुभारंभ से राज्य में धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है, पर्यटकों की संख्या 2022 में 32.1 मिलियन से बढ़कर 2023 में 112 मिलियन हो गई है। राज्य सरकार अब तीन और धार्मिक पर्यटक सेंटर विकसित करने की योजना बना रही है। बता दें कि ये पर्यटक सेंटर सलकनपुर में देवी लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक और ओरछा में राम राजा लोक के रूप में स्थापित किए जाएंगे। पर्यटन बोर्ड के निदेशक ने दी खास जानकारी मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंधक निदेशक बिदिशा मुखर्जी ने इसको लेकर जानकारी दी है, उन्होंने कहा, ‘मुख्य रूप से धार्मिक पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम विभिन्न दूतावासों के साथ बातचीत कर रहे हैं, खासकर फिनलैंड में। हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारी ‘नर्मदा परिक्रमा’ में कई पर्यटक आए थे। दूतावास हमारे प्रमुख त्योहारों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।’ राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा बिदिशा मुखर्जी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए, हमने निर्भया फंड के माध्यम से विभिन्न आजीविका धाराओं में 10,000 से अधिक महिलाओं को ट्रेन किया है। मध्य प्रदेश सोलो महिला ट्रैवलर के लिए एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। उन्होंने आगे बताया, स्कैंडिनेवियाई देशों ने खजुराहो नृत्य महोत्सव और तानसेन महोत्सव सहित मध्य प्रदेश के स्थानीय त्योहारों में गहरी रुचि दिखाई है। राज्य ने हाल ही में ‘पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा’ भी शुरू की थी, जो भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो सहित 8 शहरों को जोड़ती है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों के लिए राज्य के अंदर यात्रा को और अधिक सुलभ बनाना है।
Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease
Rain increased the price of vegetables in the state, prices of tomato and coriander are skyrocketing
PCCF Ambade will investigate the complaint of PCCF Dr. Kumar in Rashtrapati Bhavan.