Negligence revealed in SDM’s surprise inspection, notice issued to many Panchayat workers.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। अनुविभागीय अधिकारी आमला शैलेंद्र बड़ोनिया ने 13 मई को बोरिखुर्द, छावल, खापाखेडा और कानोजिया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया।
बोरिखुर्द में रोजगार सहायक उपस्थित मिले, लेकिन सचिव व पटवारी नदारद रहे। छावल पंचायत पर 11:30 बजे तक ताला लटका मिला, हल्का पटवारी, सचिव और रोजगार सहायक अनुपस्थित पाए गए। खापाखेडा में 60% किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी थी, शेष 7 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कानोजिया में सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे, पर पटवारी व कोटवार अनुपस्थित रहे।

एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

recent visitors 342








