10 shops of the municipality are lying unauctioned for 12 years, councillor demands auction of the shops from the collector.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भगतसिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव खुशबू विजय अतुलकर ने कलेक्टर बैतूल को पत्र लिखकर नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी कराने की मांग की है।

पत्र में कहा गया कि आमला नगर पालिका ने करीब 15-20 साल पहले शनिचरा बाजार में 20 दुकानें बनाईं। इनमें से 10 दुकानें 12 साल पहले नीलाम हुईं, लेकिन बाकी 10 दुकानें आज तक नीलाम नहीं हुईं। कई बार आवेदन के बाद भी नगर पालिका अधिकारियों ने रुचि नहीं ली।

पार्षद खुशबू अतुलकर ने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार के लिए भटक रहे हैं। नीलामी न होने से शासन को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है। उन्होंने 10 दुकानों की अतिशीघ्र नीलामी कर बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग की।








